Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव

    September 19, 2026

    बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक

    September 19, 2026

    बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव
    • बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक
    • बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज
    • सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी
    • डॉ. साधना कपूर के जन्मदिन पर RKDF University में रक्तदान शिविर, गौसेवा और विश्वकर्मा पूजा
    • स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों का तबादला; बलरामपुर में भी बदली जिम्मेदारी
    • छह दिन की पूछताछ के बाद जेल पहुंचे चेतन बोरघरिया, 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत
    • 13 साल बाद आया झीरम घाटी हमले का फैसला, 10 दोषियों को फांसी की सजा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»State»जोशीमठ : बढ़ता जा रहा है भूधंसाव का खतरा, कुल देवता का मंदिर हुआ धराशायी
    State

    जोशीमठ : बढ़ता जा रहा है भूधंसाव का खतरा, कुल देवता का मंदिर हुआ धराशायी

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJanuary 7, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    जोशीमठ : जोशीमठ के सिंहधार वार्ड में भूधंसाव बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार की सायं को सिंहधार में स्थानीय जनता के कुलदेवता का मंदिर भी धराशायी हो गया है। इससे स्थानीय निवासियों में दहशत बढ़ गयी है। नगरपालिका के इस वार्ड में 56 मकानों में दरारें प्रशासन ने चिहिन्त की हैं। यहां पर भूधंसाव भी लगातार हो रहा है।

    ज्योर्तिमठ और नृसिंह धाम मंदिर को भू धंसाव से भारी नुकसान : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

    ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के शिष्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बताया कि जोशीमठ में हो रहे भू धंसाव के कारण ज्योर्तिमठ और भगवान बदरीनाथ के शीतकालीन प्रवास स्थल को भारी नुकसान पहुंचा है।आरोप लगाया कि सरकारों की अदूरदर्शिता और अनियोजित विकास कार्यों ने सनातन धर्म के शिखर स्थलों सहित पौराणिक नगरी जोशीमठ (ज्योर्तिमठ) के लाखों नागरिकों के भविष्य को खतरे में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष से लगातार क्षेत्र में जमीन धंसने की शिकायतें मिल रही थी, लेकिन उन पर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया। नतीजा सबके सामने है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    उन्होंने मठ-मंदिर को तात्कालिक प्रभाव से अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने की संभावना से इन्कार करते हुए कहा कि इस पर परिस्थिति का आकलन करने के बाद ही विचार किया जाएगा। बताया कि ज्योर्तिमठ और नृसिंह धाम मंदिर के साथ नगर में हुए नुकसान की जानकारी लेने वह शनिवार तड़के जोशीमठ रवाना हो रहे हैं। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कनखल स्थित शंकराचार्य मठ में पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने पीड़ित-प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता देने की मांग की। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने त्रासदी को प्रकृति प्रदत्त होने की बात से इन्कार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह बिना पर्यावरण प्रभाव का आकलन के किए गए अनियोजित विकास कार्यों का परिणाम प्रतीत हो रहा है।

    भूगर्भीय स्थिति के आधार पर उठाए जाएं कदम

    धार्मिक और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जोशीमठ शहर में स्थिति आज अधिक विकट हो चली है। जोशीमठ में भूधंसाव, भूस्खलन का सिलसिला 1970 के दशक से चल रहा है। स्थिति बिगड़ रही है। जंगलों का कटान हुआ है। विभिन्न निर्माण कार्यों के दौरान पहाड़ कटान के लिए धमाके हुए हैं। कारणों की तह तक जाने के साथ ही दीर्घकालिक कदम उठाने की आवश्यकता है। इसके साथ ही हम सबको भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। 

    निर्माण से पहले पहाड़ की क्षमताओं का अध्ययन जरूरी

    पौराणिक नगरी जोशीमठ में भूधंसाव की घटनाएं पर्यावरणीय, मानवीय व वैज्ञानिक दृष्टि से तो चिंताजनक हैं ही, यह पर्वतीय क्षेत्र में विकास योजनाओं में एग्रेसिव कंसट्रक्शन (भारी निर्माण) के दृष्टिकोण से भी चिंता का विषय हैं। ऐसा नहीं है कि भूधंसाव की यह घटनाएं अचानक सामने आई हैं। आज से दो-तीन दशक पहले भी जोशीमठ के अणमठ गांव में भूधंसाव की घटना सामने आई थी। प्रकृति लगातार हमें चेताती रही, लेकिन हमने हमेशा इस चेतावनी को नजरअंदाज किया। पहाड़ पर एग्रेसिव कंस्ट्रक्शन से पहाड़ के पर्यावरण पर पड़ने वाले असर का आकलन व वैज्ञानिक अध्ययन बेहद जरूरी है।

    पहले कारण तलाशे तब होगा समाधान

    जोशीमठ के हालात पर पहले स्पष्ट कारण तलाश किए जाने चाहिए। तभी यह साफ हो सकता है कि समाधान क्या होना चाहिए। क्योंकि हिमालय के सभी गांव मलबे के ढेर पर ही बसे हैं। अंतर सिर्फ यह है कि कालांतर में मलबे के ढेर ठोस सतह का रूप ले चुके हैं। हिमालयी क्षेत्रों में किसी भी तरह के निर्माण की एक सीमा तय की जानी चाहिए। हिमालय अभी निर्माण की प्रक्रिया से गुजर रहा है और इसमें निरंतर भूगर्भीय हलचल हो रही है। ऐसे में पहाड़ों पर निर्माण को नियंत्रित किया जाना जरूरी है।

    ये भी पढ़िए…..

    एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जानिए मामला

    Post Views: 540
    Joshimath Sinking Sinking Sinking in Joshimath
    Previous Articleएयर इंडिया की फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जानिए मामला
    Next Article सेशेल्स में महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला की प्रतिमा के साथ अभद्रता, भारतीय उच्चायोग ने की कड़ी निंदा
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    काशी के मंच से हजारीबाग के डॉ. संजय सिंह का बड़ा सम्मान, नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज; एक ही मंच से मिलीं कई उपाधियां

    September 3, 2026

    अभिनंदन वर्तमान ने अचानक छोड़ी वायुसेना की नौकरी, अब आसमान में दिखेगा नया अंदाज; जानिए कहां उड़ाएंगे यात्री विमान

    September 3, 2026

    पीढ़ियों से मिट्टी में गढ़ रहे बप्पा की तस्वीर, महंगाई के बीच भी गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे रहे बंगाली कारीगर

    August 31, 2026

    इतिहास के पन्नों में 18 अगस्त: पांच दिन का टेस्ट महज दो दिन में खत्म, लॉर्ड्स में बना क्रिकेट का अनोखा रिकॉर्ड

    August 17, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव

    September 19, 2026

    बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक

    September 19, 2026

    बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज

    September 19, 2026

    सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी

    September 18, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव
    • बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक
    • बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज
    • सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी
    • डॉ. साधना कपूर के जन्मदिन पर RKDF University में रक्तदान शिविर, गौसेवा और विश्वकर्मा पूजा
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.