
रांची : झारखंड में लोग पहले ही बिजली की कटौती से परेशान हैं। अब बिजली कर्मियों की हड़ताल ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। आज से बिजली कर्मियों ने धरना देना शुरू कर दिया है। आज विरोध प्रदर्शन के पहले दिन पूजा – पाठ के साथ विरोध प्रदर्शन की शुरूआथ की गयी। कर्मियों ने कहा, हमारी मांगे नहीं मानी गयी तो हम लंबे संघर्ष की तैयारी के साथ विरोध करने उतरे हैं।
जारी है लोड शेडिंग
झारखंड में लंबे से लोड शेडिंग जारी है। दूसरी तरफ कर्मियों की हड़ताल से संकट और बढ़ सकता है। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने लोगों की शंका दूर करने के लिए बयान जारी किया है। इसमें बताया है कि सभी अभियंताओं को शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक सब स्टेशन में मौजूद रहना होगा। हड़ताल के बावजूद भी बिजली आपूर्ति में किसी तरह की समस्या नहीं होगी।
बढ़ा है बिजली संकट
झारखंड में पिछले कुछ दिनों से बिजली संकट बढ़ा है। राजधानी रांची सहित राज्य के कई दूसरे हिस्सों में भी रोजाना 5-6 घंटे तक बिजली कटौती हो रही है। बिजली की कटौती के साथ- साथ झारखंड में बिजली आपूर्ति को बढ़ावा देने के लिए बकाया राशि पर भी कड़ी नजर रख रहा है। इसमे वैसे उपभोक्ता जिनका बिजली बिल पांच हजार से अधिक बकाया है, उनका कनेक्शन काटनेकी तैयारी है।
बढ़ गये बिजली के दाम
दूसरी तरफ राज्य में बिजली और महंगी होने की भी चर्चा तेज है। जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां जिले की बिजली महंगी हो गयी है। जमशेदपुर में 20 से 35 पैसे प्रति किलोवाट और सरायकेला-खरसावां जिले में औसतन 35 पैसे बिजली महंगी हुई है. एक दिसंबर, 2022 से नया टैरिफ लागू हो गया है. नये टैरिफ को वर्ष 2025-26 तक के लिए मंजूरी दी गयी है.

