Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    तीन राज्यों में उपचुनाव के लिए मतदान शुरू, जानिए किस सीट पर किसकी साख दांव पर

    July 30, 2026

    इतिहास के पन्नों में 30 जुलाई: जानिए किस भारतीय महिला ने तोड़ीं सामाजिक बेड़ियां, बनीं देश की पहली महिला विधायक

    July 30, 2026

    Rashifal 30 July 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और किन राशियों को मिलेगा लाभ

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • तीन राज्यों में उपचुनाव के लिए मतदान शुरू, जानिए किस सीट पर किसकी साख दांव पर
    • इतिहास के पन्नों में 30 जुलाई: जानिए किस भारतीय महिला ने तोड़ीं सामाजिक बेड़ियां, बनीं देश की पहली महिला विधायक
    • Rashifal 30 July 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और किन राशियों को मिलेगा लाभ
    • एलबी सिंह पर ईडी का बड़ा एक्शन, जानिए कैसे फ्रीज हुए 160 करोड़ के म्यूचुअल फंड
    • धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे वाली सोशल मीडिया पोस्ट पड़ी भारी, बलरामपुर में पटवारी सम्प्रीत एक्का निलंबित
    • ऑपरेशन ‘दौरा पहाड़’ की बड़ी सफलता, 2.20 करोड़ का इनामी शीर्ष नक्सली मिसिर बेसरा समेत पांच गिरफ्तार
    • फर्जी रजिस्ट्री बनाकर तहसील में पेश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
    • दहेज प्रताड़ना से जबरन गर्भपात तक: जानिए विवाहिता ने पति समेत पांच लोगों पर क्यों दर्ज कराया गंभीर केस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    👤
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Crime»मस्जिद में करेंगे हनुमान चालीसा का पाठ, हिंदू महासभा का ऐलान; 5 पदाधिकारी नजरबंद, ड्रोन से निगरानी
    Crime

    मस्जिद में करेंगे हनुमान चालीसा का पाठ, हिंदू महासभा का ऐलान; 5 पदाधिकारी नजरबंद, ड्रोन से निगरानी

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsDecember 6, 2022
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    मथुरा : छह दिसंबर को शाही मस्जिद ईदगाह में हनुमान चालीसा का पाठ और लड्डू गोपाल का अभिषेक करने की अखिल भारत हिंदू महासभा की घोषणा के बाद सतर्क पुलिस प्रशासन ने अब पदाधिकारियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। प्रदेश प्रवक्ता संजय हरियाणा समेत पांच पदाधिकारियों को घरों में नजरबंद किया गया है। चार को हिरासत में लेकर थाने पर बैठाया गया। पुलिस की सक्रियता देख कई पदाधिकारी भूमिगत हो गए हैं। पदाधिकारियों का कहना है कि मंगलवार को अपराह्न 12 बजे वह गुपचुप तरीके से ईदगाह पहुंचेंगे।

    सोमवार को मथुरा पहुंचने का दावा

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यश्री चौधरी के भी मथुरा सोमवार को मथुरा पहुंचने का दावा किया गया है, हालांकि उनके बारे में बाकी जानकारी गोपनीय रखी गई है। महासभा की घोषणा के बाद शाही मस्जिद ईदगाह और श्रीकृष्ण जन्मस्थान जाने वाले सभी मार्गों पर पुलिस तैनात कर दी गई है। चार जोन, आठ सेक्टर में बंटे इलाके में मंगलवार सुबह आठ बजे से डीग गेट और मसानी के साथ ही हाईवे से जन्मस्थान जाने वाले मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया।

    कांवड़ लेकर जा रहा महासभा पदाधिकारी हिरासत में

    छह दिसंबर को शाही मस्जिद ईदगाह पर हनुमान चालीसा पाठ करने के अखिल भारत हिंदू महासभा के आह्वान पर पूरा जिला अलर्ट कर दिया है। ईदगाह आने जाने वाले रास्तों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया। सुबह कांवड़ में गंगा जल लेकर जा रहे महासभा के आगरा जिला प्रभारी सौरभ शर्मा को पुलिस ने भूतेश्वर चौराहा से हिरासत में ले लिया। वह जन्मस्थान की ओर का रहे थे। उन्हें कोतवाली में बैठा लिया गया है।

    देर रात छोड़े गए प्रदेश प्रवक्ता

    रविवार को दिन भर कोतवाली में बैठाए गए प्रदेश प्रवक्ता संजय हरियाणा को देर रात घर छोड़ने के बाद पुलिस ने उन्हें घर पर ही नजर बंद कर लिया। वहीं गोवर्धन में सौरभ लंबरदार, धीरज कौशिक को घर पर नजरबंद किया गया है। जिलाध्यक्ष छाया गौतम ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मुकेश पटेल और अलीगढ़ की जिलाध्यक्ष गौरी पाठक को उनके आवासों पर ही वहां की पुलिस ने नजरबंद कर लिया है। वृंदावन और हाईवे थाने क्षेत्र में तीन पदाधिकारियों को पुलिस ने बैठा लिया है। कई पदाधिकारियों के घरों पर सोमवार को दिन में कई बार पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं लगे। 

    केवल जरूरी वाहनोंं को ही जाने की अनुमति

    ईदगाह और जन्मस्थान जाने वाले सभी मार्गों पर मंगलवार सुबह आठ बजे से बुधवार भोर तक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है। एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि केवल एंबुलेंस, स्कूल वाहन और अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले वाहनों को ही इधर से गुजरने की अनुमति होगी।

    एसएसपी ने संवेदनशील स्थानों पर की पैदल गश्त

    एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। उन्होंने गोकुल रेस्टोरेंट से मसानी होते हुए डीग गेट तक गश्त की। इस दौरान संदिग्ध वाहनों की तलाशी भी ली गई।

    पेशी पर नहीं पहुंचे पदाधिकारी, पांच को नोटिस

    छह दिसंबर को लेकर शांतिभंग में पाबंद किए गए महासभा पदाधिकारियों की पांच दिसंबर को सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में पेशी थी। लेकिन हिरासत में लिए जाने के कारण पदाधिकारी पेशी पर नहीं पहुंचे। प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि सभी ने अपनी हाजिरी माफी लगाई है। उन्होंने कहा कि जब कई लोगों को नजरबंद कर लिया गया है, ऐसे में वह पेशी पर कैसे पहुंच सकते हैं। अब छह दिसंबर को फिर न्यायालय ने उपस्थित होने के लिए तिथि नियत की है। मंगलवार को आनंदपुरी निवासी नीरज गौतम, कृष्णा नगर निवासी मनीषा ठाकुर, कृष्णा विहार निवासी कन्हैया, रामप्रकाश और चंदनवन निवासी रूपा लवानिया को शांति भंग में पाबंद कर नोटिस जारी किया गया है।

    साढ़े 11 बजे एकत्र होंगे पदाधिकारी

    महासभा के प्रदेश प्रवक्ता संजय हरियाणा ने बताया कि महासभा के सभी पदाधिकारी मथुरा पहुंच चुके हैं। ये सभी ईदगाह के पास ही 11 बजे के आसपास पहुंचने लगेंगे। फिर ईदगाह के लिए कूच करेंगे। उन्होंने बताया कि अभी स्थान को गोपनीय रखा गया है। लेकिन ईदगाह के आसपास ही होगा।

    हनुमान चालीस का पाठ नहीं, तो करूंगा आत्मदाह

    अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने सोमवार को एक बयान जारी कर रहा है कि बड़ी संख्या में पूरे देश से सनातनी मथुरा पहुंच चुके हैं। जन्मभूमि के आसपास होटलों में नहीं ठहरने दिया जा रहा है। अगर हम हनुमान चालीसा का पाठ भगवान श्रीकृष्ण के मूल गर्भगृह में नहीं करेंगे तो कहां करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर मुझे हनुमान चालीसा का पाठ नहीं करने दिया गया, तो मैं कल ही आत्मदाह कर लूंगा।

    सरकार भी रख रही मामले पर नजर

    शाही मस्जिद ईदगाह के आसपास कोई पहुंच न पाए, इसके लिए उसके बाहर बेरिकेडिंग की गई है। हर आने-जाने वाले व्यक्ति की ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। सोमवार को दिन भर ईदगाह के बाहर बेरिकेडिंग का काम चलता रहा। उधर, सरकार भी पूरे मामले पर नजर रखे है। बीते वर्ष भी छह दिसंबर को अखिल भारत हिंदू महासभा ने शाही मस्जिद ईदगाह में लड्डू गोपाल का अभिषेक करने की घोषणा की थी, इसे लेकर पुलिस ने चौकसी बरती। बीते वर्ष नमाज पढ़ने वालों को आइडी कार्ड देखकर ही प्रवेश दिया गया था।

    पूरे इलाके की ड्रोन से निगरानी

    अलग-अलग स्थानों पर ड्रोन लेकर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। डीग गेट, मसानी, श्रीकृष्ण जन्मस्थान और ईदगाह के बाहर ड्रोन कैमरे उड़ाए जाएंगे। प्रदेश सरकार भी पूरे मामले पर नजर रखे हैं। सूत्रों का कहना है कि शासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी इस बाबत अधिकारियों से वार्ता की। उनसे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी ली गई।

    होटलों की तलाशी, हर संदिग्ध से पूछताछ

    अखिल भारत हिंदू महासभा के कुछ पदाधिकारियों के बाहर से आने की सूचना थी, ऐसे में पुलिस ने सतर्कता बरती। शाही मस्जिद ईदगाह के आसपास स्थित होटलों के अलावा आसपास कुछ दूर स्थित होटलों में लोगों के बारे में जानकारी की। जो लोग यहां ठहरे हैं, उनके बारे में भी जांच पड़ताल की गई। जो भी संदिग्ध दिखे, उनके आइडी कार्ड देखने के साथ ही उनसे पूछताछ की गई।

    स्टेशन पर बढ़ाई गई सुरक्षा

    छह दिसंबर को लेकर जंक्शन रेलवे स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जीआरपी और आरपीएफ की टीम गश्त कर रही हैं। संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है।जीआरपी और आरपीएफ के जवान प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हाल, लाइन पर लगातार गश्त कर रहे हैं। यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना ने बताया कि छह दिसंबर के मद्देनजर जंक्शन की सुरक्षा बढ़ाई गई है। तीनों प्रवेश द्वार पर जवान तैनात कर दिए गए हैं। ट्रेनों में चेकिंग कराई जा रही है।

     

    Post Views: 648
    Mathura Case Mathura News
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleइटखोरी पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में आज ज्ञान कल्याणक महोत्सव मनाया गया
    Next Article शेम शेम : दो शादी रचाने वाले का अब नाबालिग पर उमड़ा प्रेम
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    जमीन विवाद में चचेरे भाई की हत्या: जानिए कैसे रास्ते में रोककर उतारा मौत के घाट, दो आरोपी घंटेभर में गिरफ्तार

    July 20, 2026

    रांची गैंगरेप केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 आरोपी गिरफ्तार; बाकी की तलाश तेज

    Sponsor: Maa Tour And TravelJuly 15, 2026

    राजधानी रांची में बीच सड़क फायरिंग : बस को बनाया निशाना; पुलिस ने खदेड़कर एक बदमाश को दबोचा

    May 13, 2026

    13 साल से फरार नक्सली संगठन का सक्रिय सदस्य झारखंड से गिरफ्तार

    April 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    तीन राज्यों में उपचुनाव के लिए मतदान शुरू, जानिए किस सीट पर किसकी साख दांव पर

    July 30, 2026

    इतिहास के पन्नों में 30 जुलाई: जानिए किस भारतीय महिला ने तोड़ीं सामाजिक बेड़ियां, बनीं देश की पहली महिला विधायक

    July 30, 2026

    Rashifal 30 July 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और किन राशियों को मिलेगा लाभ

    July 30, 2026

    एलबी सिंह पर ईडी का बड़ा एक्शन, जानिए कैसे फ्रीज हुए 160 करोड़ के म्यूचुअल फंड

    July 29, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • तीन राज्यों में उपचुनाव के लिए मतदान शुरू, जानिए किस सीट पर किसकी साख दांव पर
    • इतिहास के पन्नों में 30 जुलाई: जानिए किस भारतीय महिला ने तोड़ीं सामाजिक बेड़ियां, बनीं देश की पहली महिला विधायक
    • Rashifal 30 July 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और किन राशियों को मिलेगा लाभ
    • एलबी सिंह पर ईडी का बड़ा एक्शन, जानिए कैसे फ्रीज हुए 160 करोड़ के म्यूचुअल फंड
    • धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे वाली सोशल मीडिया पोस्ट पड़ी भारी, बलरामपुर में पटवारी सम्प्रीत एक्का निलंबित
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.