Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    भीख मांगने के बहाने घरों की रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार

    November 24, 2026

    यूपी सीमा से 63 बोरी धान लेकर आ रही पिकअप जब्त, चालक जंगल में फरार

    November 24, 2026

    Watch : कार्तिक पूर्णिमा पर कन्हर नदी में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, मंदिरों में हुई विशेष पूजा-अर्चना

    November 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • भीख मांगने के बहाने घरों की रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार
    • यूपी सीमा से 63 बोरी धान लेकर आ रही पिकअप जब्त, चालक जंगल में फरार
    • Watch : कार्तिक पूर्णिमा पर कन्हर नदी में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, मंदिरों में हुई विशेष पूजा-अर्चना
    • कृषक उन्नति योजना से किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 रुपये, रामसेवक पैकरा ने बताईं योजना की खूबियां
    • छत्तीसगढ़ में 41 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल, मुख्यमंत्री के आश्वासन पर संघ ने लिया बड़ा फैसला
    • रामानुजगंज कॉलेज को 2.91 करोड़ की सौगात, जल्द बनेगा नया भवन; 2500 विद्यार्थियों को मिलेगी सुविधा
    • रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर रामानुजगंज में एबीवीपी की संगोष्ठी, सैकड़ों युवतियों ने लिया हिस्सा
    • अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती को न्याय दिलाने की मांग तेज, रांची में श्रद्धांजलि सभा के साथ उठी इंसाफ की आवाज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»भीख मांगने के बहाने घरों की रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार
    Chhattisgarh

    भीख मांगने के बहाने घरों की रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार

    सिंगरौली से आकर गांवों में देते थे वारदात को अंजाम, नकदी-जेवर और बाइक समेत 1.29 लाख रुपये का सामान बरामद
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsNovember 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर। बलरामपुर जिले के बलंगी चौकी पुलिस ने घर में घुसकर चोरी और हमला करने के मामले में मध्यप्रदेश के शातिर चोर गिरोह के कथित सरगना और उसके एक साथी को आज मंगलवार को गिरफ्तार किया है।

    बलरामपुर पुलिस ने आज मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि, गिरोह के सदस्य सिंगरौली से आकर भीख मांगने के बहाने गांवों में घरों की रेकी करते थे और मौका देखकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपितों के कब्जे से नकदी, सोने-चांदी के जेवरात और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित कुल 1 लाख 29 हजार 745 रुपये का सामान बरामद किया गया है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    मामला 12 मई 2026 की रात का है। ग्राम मझौली निवासी धिरेन्द्र कुमार पाठक ने बलंगी चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रात करीब डेढ़ बजे तीन नकाबपोश व्यक्ति घर के दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर घुस आए। उस समय वह घर के आंगन में सो रहे थे। आहट सुनकर जागने पर दो व्यक्ति दीवार फांदकर भाग निकले, जबकि एक को उन्होंने पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान आरोपित ने लोहे की रॉड जैसी वस्तु से उनके सीने और शरीर के अन्य हिस्सों पर हमला किया और फरार हो गया। घर से करीब 91 हजार 616 रुपये कीमत के जेवरात भी चोरी कर लिए गए थे।

    पुलिस ने जारी की प्रेस विज्ञप्ति।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर बलंगी चौकी प्रभारी पुष्पराज सिंह के नेतृत्व में चौकी पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस को मध्यप्रदेश के बरगवां थाना क्षेत्र के शातिर चोर शुक्ला बसोर की संलिप्तता के संकेत मिले। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी, लेकिन उसके घूमंतू प्रवृत्ति का होने के कारण अलग-अलग राज्यों में चले जाने से गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी।

    पुलिस के मुताबिक, 22 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि शुक्ला बसोर बरगवां थाना क्षेत्र में घूम रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपने साथी राजकुमार बसोर और एक अन्य व्यक्ति के साथ मोटरसाइकिल से ग्राम हरदीबहरा में चोरी की वारदात करना स्वीकार किया। उसने चोरी के कुछ जेवरात पंजाब में किसी अज्ञात व्यक्ति को बेचने की जानकारी भी दी। इसके बाद पुलिस ने उसके साथी राजकुमार बसोर को भी उसके निवास से गिरफ्तार कर लिया।

    गिरफ्तार आरोपितों में शुक्ला बसोर (56), निवासी लोटनी, बरहवा टोला, अटल आवास, थाना बरगवां और राजकुमार बसोर, निवासी ग्राम बहरापान, चौकी गोभा, थाना बैढ़न, जिला सिंगरौली (मध्यप्रदेश) शामिल हैं। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 10 हजार रुपये नकद, दो सोने के लॉकेट, सोने का एक जवा, चांदी की एक जोड़ी पाजेब, एक चांदी का पायल, चांदी की एक कान की बाली और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामद सामग्री की कुल कीमत 1 लाख 29 हजार 745 रुपये बताई गई है।

    पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 51/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(6), 331(4), 331(6) और 117(1) में कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया। कार्रवाई में बलंगी चौकी प्रभारी पुष्पराज सिंह, प्रधान आरक्षक अफजल खान, रिंकु गुप्ता, आरक्षक शाहिल कश्यप, दीपक सांडिया, अमीरचंद, डीएसएफ कृष्णा हलदार, महिला आरक्षक मोहरमनी खलखो तथा साइबर सेल बलरामपुर के आकाश तिवारी शामिल रहे।

    इसे भी पढ़ें….

    यूपी सीमा से 63 बोरी धान लेकर आ रही पिकअप जब्त, चालक जंगल में फरार

    Views: 231
    Balangi Police Balrampur crime news Begging Gang Chhattisgarh Police House Theft Jewellery Recovered Madhya Pradesh Criminals Offbeat News Shukla Basor Theft Gang
    Previous Articleयूपी सीमा से 63 बोरी धान लेकर आ रही पिकअप जब्त, चालक जंगल में फरार
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    यूपी सीमा से 63 बोरी धान लेकर आ रही पिकअप जब्त, चालक जंगल में फरार

    November 24, 2026

    Watch : कार्तिक पूर्णिमा पर कन्हर नदी में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, मंदिरों में हुई विशेष पूजा-अर्चना

    November 24, 2026

    कृषक उन्नति योजना से किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 रुपये, रामसेवक पैकरा ने बताईं योजना की खूबियां

    November 23, 2026

    छत्तीसगढ़ में 41 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल, मुख्यमंत्री के आश्वासन पर संघ ने लिया बड़ा फैसला

    November 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    भीख मांगने के बहाने घरों की रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार

    November 24, 2026

    यूपी सीमा से 63 बोरी धान लेकर आ रही पिकअप जब्त, चालक जंगल में फरार

    November 24, 2026

    Watch : कार्तिक पूर्णिमा पर कन्हर नदी में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, मंदिरों में हुई विशेष पूजा-अर्चना

    November 24, 2026

    कृषक उन्नति योजना से किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 रुपये, रामसेवक पैकरा ने बताईं योजना की खूबियां

    November 23, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • भीख मांगने के बहाने घरों की रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार
    • यूपी सीमा से 63 बोरी धान लेकर आ रही पिकअप जब्त, चालक जंगल में फरार
    • Watch : कार्तिक पूर्णिमा पर कन्हर नदी में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, मंदिरों में हुई विशेष पूजा-अर्चना
    • कृषक उन्नति योजना से किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 रुपये, रामसेवक पैकरा ने बताईं योजना की खूबियां
    • छत्तीसगढ़ में 41 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल, मुख्यमंत्री के आश्वासन पर संघ ने लिया बड़ा फैसला
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.