Browsing: Jewellery Recovered

बलरामपुर जिले की बलंगी चौकी पुलिस ने घर में घुसकर चोरी और हमला करने के मामले में मध्यप्रदेश के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य भीख मांगने के बहाने गांवों में घरों की रेकी करते थे और मौका देखकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। गिरफ्तार आरोपितों में कथित सरगना शुक्ला बसोर भी शामिल है। पुलिस ने उनके कब्जे से नकदी, सोने-चांदी के जेवरात और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित 1 लाख 29 हजार 745 रुपये का सामान बरामद किया है।