धनबाद। धनबाद के चर्चित अभिजीत सिंह हत्याकांड में पुलिस ने तीन और आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपितों में पंकज यादव, सुमित और शिवाकर शामिल हैं। जेल भेजने से पहले पुलिस ने तीनों आरोपितों की हथकड़ी लगाकर सड़क पर सार्वजनिक परेड कराई। इसके साथ ही इस मामले में नामजद सभी पांच आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इससे पहले पुलिस सूरज यादव और प्रशांत राउत उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
उल्लेखनीय है कि 19 अक्टूबर को एक होटल में जन्मदिन की पार्टी के दौरान अभिजीत सिंह पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल अभिजीत की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
धनबाद में अभिजीत सिंह हत्याकांड को लेकर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इस मामले में पुलिस ने तीन और आरोपितों पंकज यादव, सुमित और शिवाकर को गिरफ्तार किया है। तीनों को जेल भेजने से पहले पुलिस ने हथकड़ी लगाकर सड़क पर सार्वजनिक परेड कराई।
इससे पहले पुलिस इस हत्याकांड के दो आरोपिताें सूरज यादव और प्रशांत राउत उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। उस समय भी दोनों आरोपितों की सार्वजनिक परेड कराई गई थी। अब तीन और आरोपितों की गिरफ्तारी के साथ ही मामले में नामजद सभी पांच आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, 19 अक्टूबर को एक होटल में जन्मदिन की पार्टी के दौरान विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान अभिजीत सिंह पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला किया गया। हमले में गंभीर रूप से घायल अभिजीत सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपितों की तलाश और गिरफ्तारी में जुटी थी।
इसे भी पढ़ें………..
बलरामपुर में टमाटर से भरा पिकअप पलटा, सड़क पर बिखरे टमाटर समेटने उमड़ी भीड़






