Browsing: Police Action

बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान एक बेटे ने अपनी ही मां पर कुदाली से जानलेवा हमला कर दिया। सिर पर दो-तीन वार लगने से 55 वर्षीय महिला बेहोश होकर गिर पड़ी। ग्रामीणों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। शिकायत के बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोप में 28 वर्षीय पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

झारखंड की राजधानी रांची में राहुल सिंह गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को विधानसभा थाना क्षेत्र में पुलिस और गिरोह के दो अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। अपराधियों की ओर से फायरिंग किए जाने के बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें शाहिद नाम का अपराधी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घेराबंदी कर घायल समेत दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों कांके थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास हुई फायरिंग की घटना में संलिप्त बताए जा रहे हैं।

धनबाद के चर्चित अभिजीत सिंह हत्याकांड में पुलिस ने तीन और आरोपितों पंकज यादव, सुमित और शिवाकर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तारी के बाद तीनों को हथकड़ी लगाकर सड़क पर सार्वजनिक परेड कराई गई। इससे पहले पुलिस सूरज यादव और प्रशांत राउत उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर चुकी थी। तीन और गिरफ्तारियों के साथ ही मामले में नामजद सभी पांच आरोपित जेल पहुंच चुके हैं। गौरतलब है कि 19 अक्टूबर को होटल में जन्मदिन की पार्टी के दौरान अभिजीत सिंह पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला किया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के थाना बसंतपुर अंतर्गत परिवहन चेक पोस्ट धनवार में ड्यूटी पर तैनात शासकीय कर्मचारियों के साथ मारपीट…