Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज

    September 24, 2026

    Big Breaking : पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 109 किलो गांजा, बलरामपुर पुलिस ने दबोचा; 50 लाख से अधिक का माल जब्त

    September 24, 2026

    सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी कार, मंत्री की बेटी समेत 4 युवाओं की मौके पर मौत

    September 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज
    • Big Breaking : पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 109 किलो गांजा, बलरामपुर पुलिस ने दबोचा; 50 लाख से अधिक का माल जब्त
    • सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी कार, मंत्री की बेटी समेत 4 युवाओं की मौके पर मौत
    • 92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल
    • गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    • करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद
    • करमा पूजा के बाद खूनी विवाद, टांगी से युवक पर जानलेवा हमला; आरोपित गिरफ्तार
    • करमा विसर्जन के बाद कोयल नदी में मचा हाहाकार, एक साथ डूबे 5 युवक; 4 की मौत, एक की तलाश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»Big Breaking : पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 109 किलो गांजा, बलरामपुर पुलिस ने दबोचा; 50 लाख से अधिक का माल जब्त
    Chhattisgarh

    Big Breaking : पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 109 किलो गांजा, बलरामपुर पुलिस ने दबोचा; 50 लाख से अधिक का माल जब्त

    पिकअप के नीचे बनाए गए गुप्त चेंबर से 100 पैकेट बरामद, बिहार के बक्सर निवासी तस्कर गिरफ्तार
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsSeptember 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर। उड़ीसा से बलरामपुर के रास्ते बिहार ले जाया जा रहा 109.235 किलोग्राम गांजा बलरामपुर पुलिस ने बरामद किया है। इसकी अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये से अधिक बताई गई है। तस्करों ने गांजा छिपाने के लिए बोलेरो पिकअप के डाले के नीचे बाकायदा गुप्त चेंबर बनवा रखा था। कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिहार के बक्सर जिले के एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से गांजा के 100 पैकेट और तस्करी में इस्तेमाल पिकअप वाहन जब्त किया गया है।

    पुलिस ने आज गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि, उड़ीसा से बिहार की ओर बलरामपुर के रास्ते गांजा परिवहन किए जाने की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस संदिग्ध मार्गों पर निगरानी कर रही थी। पुराने एनडीपीएस मामलों से जुड़े आरोपितों की तकनीकी जानकारी और सोशल मीडिया गतिविधियों के आधार पर भी पुलिस लगातार जानकारी जुटा रही थी। इसी दौरान 24 सितंबर की मध्यरात्रि मुखबिर से सूचना मिली कि सफेद रंग की बोलेरो पिकअप क्रमांक JH10AQ5144 में बड़ी मात्रा में गांजा उड़ीसा से बिहार ले जाया जा रहा है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस ने संभावित मार्ग पर मोबाइल चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान अंबिकापुर की ओर से आ रही संदिग्ध पिकअप को पुलिस ने रोककर तलाशी ली। प्रारंभिक जांच में पिकअप के डाले के नीचे गुप्त चेंबर बना होने का संदेह हुआ। डाला अलग कर तलाशी लेने पर चेंबर के भीतर 100 पैकेटों में गांजा छिपाकर रखा मिला। मौके पर वजन करने पर गांजा का कुल वजन 109.235 किलोग्राम पाया गया।

    पुलिस ने गांजा और तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन को जब्त कर वाहन चालक योगीराज पिता ऐशन शाह (29), निवासी ग्राम कतिकनार, वार्ड क्रमांक 5, थाना नवानगर, जिला बक्सर, बिहार को गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली बलरामपुर में अपराध क्रमांक 167/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख)(2)(ग) में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपित को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

    पुलिस के मुताबिक मामले में गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी है। कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा दीपक कुमार झा और पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी के निर्देशन में की गई।

    इसे भी पढ़ें………

    92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल

    Post Views: 289
    Previous Articleसड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी कार, मंत्री की बेटी समेत 4 युवाओं की मौके पर मौत
    Next Article घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज

    September 24, 2026

    92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल

    September 23, 2026

    गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    September 23, 2026

    करमा पूजा के बाद खूनी विवाद, टांगी से युवक पर जानलेवा हमला; आरोपित गिरफ्तार

    September 23, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज

    September 24, 2026

    Big Breaking : पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 109 किलो गांजा, बलरामपुर पुलिस ने दबोचा; 50 लाख से अधिक का माल जब्त

    September 24, 2026

    सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी कार, मंत्री की बेटी समेत 4 युवाओं की मौके पर मौत

    September 24, 2026

    92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल

    September 23, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज
    • Big Breaking : पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 109 किलो गांजा, बलरामपुर पुलिस ने दबोचा; 50 लाख से अधिक का माल जब्त
    • सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी कार, मंत्री की बेटी समेत 4 युवाओं की मौके पर मौत
    • 92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल
    • गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.