Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    13 साल बाद आया झीरम घाटी हमले का फैसला, 10 दोषियों को फांसी की सजा

    September 16, 2026

    100 एकड़ वनभूमि में हजारों पेड़ों की कटाई के बाद एक्शन में वन विभाग, संयुक्त टीम ने किया जमीन का चिन्हांकन

    September 16, 2026

    BIG BREAKING : एचईसी की जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, विरोध के बाद मचा बवाल

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • 13 साल बाद आया झीरम घाटी हमले का फैसला, 10 दोषियों को फांसी की सजा
    • 100 एकड़ वनभूमि में हजारों पेड़ों की कटाई के बाद एक्शन में वन विभाग, संयुक्त टीम ने किया जमीन का चिन्हांकन
    • BIG BREAKING : एचईसी की जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, विरोध के बाद मचा बवाल
    • गणेश उत्सव में डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
    • बारिश थमी तो बढ़ी उमस, बलरामपुर में गर्मी ने किया बेहाल, 18 सितंबर के बाद फिर बदलेगा मौसम
    • मोटरसाइकिल पर लकड़ी ले जा रहे दो गिरफ्तार, वाहन भी जब्त
    • नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»13 साल बाद आया झीरम घाटी हमले का फैसला, 10 दोषियों को फांसी की सजा
    Chhattisgarh

    13 साल बाद आया झीरम घाटी हमले का फैसला, 10 दोषियों को फांसी की सजा

    एनआईए की विशेष अदालत ने सुनाया फैसला, 101 गवाहों और दस्तावेजों के आधार पर दोषी ठहराए गए थे 10 नक्सली
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsSeptember 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    जगदलपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी नक्सली हमले के मामले में दोषियों को फांसी की सजा सुनाई गई है। जगदलपुर के जिला एवं सत्र न्यायालय में स्थित एनआईए की विशेष अदालत के न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत ने सभी 10 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है।

    न्यायाधीश ने अपने फैसले में कहा है कि दोषियों को 30 दिन के अंदर उच्च न्यायालय में अपील करने का अधिकार है। कोर्ट ने पांच सितंबर को लगभग 13 वर्ष तक चली सुनवाई में 101 गवाहों के बयान और दस्तावेज के आधार पर अपने निर्णय में 10 आराेपित नक्सलियाें को दाेषी ठहराया था। सभी दोषी प्रमिला मोडियाम, सुमित्रा पुनेम, मुक्का मांडवी, मड़कामी देवा, कोसा कवासी, आयत मरकाम, बंजामी सेना, चैतू लेकाम, जोगा मड़कामी और महादेव नागा वर्तमान में केंद्रीय कारागार जगदलपुर में बंद हैं।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    बुधवार काे अभियोजन पक्ष की ओर से एनआईए के अधिवक्ता दिनेश पानीग्राही ने दोषियों को मृत्युदंड की मांग की थी। पानीग्राही का कहना है कि इस मामले में जिन गंभीर धाराओं के तहत आराेपिताें को एनआईए की विशेष अदालत ने दोषी पाया है, उसमें आजीवन कारावास से लेकर मृत्युदंड तक की सजा का प्रावधान है। इसी आधार पर अदालत ने सभी को मृत्युदंड की सजा सुनाई है।

    हालांकि मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के बाद दोषियों के पास उच्च न्यायालय में अपील का रास्ता रहेगा। दोषियों को उच्च न्यायालय में अपील करने के लिए 30 दिन का समय दिया गया है।

    इस मामले में कुल 11 आरोपिताें के खिलाफ सुनवाई चली थी, जिनमें से एक आोरोपित की ट्रायल के दौरान मौत हो चुकी है। एनआईए ने वर्ष 2015 में करीब 1000 पन्नों की चार्जशीट पेश की थी और न्यायालय में 101 गवाहों के बयान दर्ज कराए थे।

    25 मई 2013 को सुकमा से लौट रही कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा को दरभा थाना क्षेत्र की झीरम घाटी में नक्सलियों ने निशाना बनाया था। घात लगाकर किए गए इस हमले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों समेत 32 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 38 लोग घायल हुए थे।

    हमले में तत्कालीन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, वरिष्ठ नेता महेंद्र कर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल समेत कई लोगों की जान गई थी। इस घटना ने पूरे छत्तीसगढ़ को झकझोर कर रख दिया था।

    इसे भी पढ़ें……

    100 एकड़ वनभूमि में हजारों पेड़ों की कटाई के बाद एक्शन में वन विभाग, संयुक्त टीम ने किया जमीन का चिन्हांकन

    Post Views: 113
    Jhiram Ghati
    Previous Article100 एकड़ वनभूमि में हजारों पेड़ों की कटाई के बाद एक्शन में वन विभाग, संयुक्त टीम ने किया जमीन का चिन्हांकन
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    100 एकड़ वनभूमि में हजारों पेड़ों की कटाई के बाद एक्शन में वन विभाग, संयुक्त टीम ने किया जमीन का चिन्हांकन

    September 16, 2026

    गणेश उत्सव में डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

    September 16, 2026

    मोटरसाइकिल पर लकड़ी ले जा रहे दो गिरफ्तार, वाहन भी जब्त

    September 15, 2026

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    13 साल बाद आया झीरम घाटी हमले का फैसला, 10 दोषियों को फांसी की सजा

    September 16, 2026

    100 एकड़ वनभूमि में हजारों पेड़ों की कटाई के बाद एक्शन में वन विभाग, संयुक्त टीम ने किया जमीन का चिन्हांकन

    September 16, 2026

    BIG BREAKING : एचईसी की जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, विरोध के बाद मचा बवाल

    September 16, 2026

    गणेश उत्सव में डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

    September 16, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • 13 साल बाद आया झीरम घाटी हमले का फैसला, 10 दोषियों को फांसी की सजा
    • 100 एकड़ वनभूमि में हजारों पेड़ों की कटाई के बाद एक्शन में वन विभाग, संयुक्त टीम ने किया जमीन का चिन्हांकन
    • BIG BREAKING : एचईसी की जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, विरोध के बाद मचा बवाल
    • गणेश उत्सव में डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
    • बारिश थमी तो बढ़ी उमस, बलरामपुर में गर्मी ने किया बेहाल, 18 सितंबर के बाद फिर बदलेगा मौसम
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.