Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    रामानुजगंज को बेहतर शहर बनाने कांग्रेस का अभियान शुरू, वार्डों में पहुंचेगा ‘बेटर सिटिज’ कार्यक्रम

    August 18, 2026

    टेरर फंडिंग केस में बड़ा फैसला, 12 दोषियों को 8 से 10 साल की सजा

    August 18, 2026

    JSSC-CGL रद्द करने के खिलाफ चयनित अभ्यर्थियों का आक्रोश मार्च, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • रामानुजगंज को बेहतर शहर बनाने कांग्रेस का अभियान शुरू, वार्डों में पहुंचेगा ‘बेटर सिटिज’ कार्यक्रम
    • टेरर फंडिंग केस में बड़ा फैसला, 12 दोषियों को 8 से 10 साल की सजा
    • JSSC-CGL रद्द करने के खिलाफ चयनित अभ्यर्थियों का आक्रोश मार्च, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग
    • विवादित परीक्षाएं रद्द करने के फैसले पर भी नहीं थमा छात्र आंदोलन, रिफॉर्म मंच ने कहा- ‘लॉलीपॉप’ थमाया
    • CGL परीक्षा रद्द होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने तोड़ा अनशन, सोनम वांगचुक ने दी बधाई
    • झारखंड में CGL समेत JPSC-JSSC की कई परीक्षाएं रद्द, आंदोलन के बीच हेमंत सरकार का बड़ा फैसला
    • लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में सावन सोमवार पर भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत
    • इतिहास के पन्नों में 18 अगस्त: पांच दिन का टेस्ट महज दो दिन में खत्म, लॉर्ड्स में बना क्रिकेट का अनोखा रिकॉर्ड
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Jharkhand»टेरर फंडिंग केस में बड़ा फैसला, 12 दोषियों को 8 से 10 साल की सजा
    Jharkhand

    टेरर फंडिंग केस में बड़ा फैसला, 12 दोषियों को 8 से 10 साल की सजा

    चतरा के मगध-आम्रपाली कोल प्रोजेक्ट से जुड़ा मामला, NIA की विशेष अदालत ने लगाया 40 से 90 हजार रुपये तक जुर्माना
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsAugust 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची। चतरा जिले के टंडवा इलाके में मगध और आम्रपाली कोल परियोजनाओं से जुड़े टेरर फंडिंग मामले में रांची की एनआईए की विशेष अदालत ने मंगलवार को सजा का ऐलान किया। अदालत ने मामले में दोषी पाए गए 12 लोगों को 8 से 10 साल तक जेल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही दोषियों पर अलग-अलग राशि का आर्थिक दंड भी लगाया गया है।

    अधिवक्ता संजय कुमार के अनुसार, अदालत ने 12 अगस्त को ही मामले के 12 आरोपितों को दोषी करार दिया था। मंगलवार को अदालत ने दोषियों की सजा की अवधि और जुर्माने की राशि पर फैसला सुनाया।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    इन 12 दोषियों को सुनाई गई सजा

    अदालत से सजा पाने वालों में विनोद गंझू, मुनेश गंझू, बिरबल गंझू, बिंदु गंझू, लक्ष्मण गंझू उर्फ कोहराम, सुभान मियां, संजय जैन, प्रेम विकास, मुकेश गंझू, भीखन गंझू, गोपाल सिंह भोक्ता और अनिश्चय गंझू शामिल हैं।

    अदालत ने विनोद गंझू, संजय जैन, प्रेम विकास और सुभान मियां सहित कई दोषियों को 8 साल की सजा सुनाई है। वहीं लक्ष्मण गंझू उर्फ कोहराम को 10 साल जेल की सजा दी गई है। दोषियों पर 40 हजार से 90 हजार रुपये तक का जुर्माना भी लगाया गया है।

    लेवी वसूली और उग्रवादी संगठन को फंडिंग का आरोप

    यह मामला टंडवा क्षेत्र में संचालित कोयला परियोजनाओं से कथित लेवी वसूली और उग्रवादी संगठन टीपीसी तक रकम पहुंचाने से जुड़ा है। जांच एजेंसी के अनुसार, आरोपितों पर टीपीसी से जुड़े होने या संगठन के लिए लेवी वसूली में भूमिका निभाने के आरोप थे।

    एनआईए ने जांच अपने हाथ में लेने के बाद मामले में आरोप पत्र दाखिल किया था। जांच के दौरान कोयला कारोबार, ठेके और लेवी वसूली के बीच कथित संबंध सामने आने की बात एजेंसी की ओर से अदालत में कही गई थी।

    कोयला परियोजनाओं से जुड़ी रकम पर जांच

    एनआईए के मुताबिक, मगध और आम्रपाली कोल परियोजनाओं से जुड़े ठेके और कोयला ढुलाई के कारोबार के माध्यम से उग्रवादी संगठन को कथित तौर पर आर्थिक मदद पहुंचाने का आरोप था। इसी मामले में लंबे समय तक अदालत में सुनवाई चली।

    टंडवा थाना में दर्ज कांड संख्या 2/2016 को एनआईए ने फरवरी 2018 में अपने हाथ में लिया था। जांच पूरी होने के बाद एजेंसी ने कुल 16 आरोपितों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था।

    12 दोषी, कुछ आरोपितों के मामले अलग

    कुल 16 आरोपितों में से 12 को अब अदालत ने दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है। वहीं आम्रपाली परियोजना के सीसीएल महाप्रबंधक अजीत कुमार ठाकुर को अदालत ने फैसला सुनाए जाने के दिन ही रिहा कर दिया था।

    एक अन्य आरोपित आक्रमण के खिलाफ मामला अलग से चल रहा है। इस फैसले के बाद चतरा के कोयला परियोजनाओं से जुड़े टेरर फंडिंग मामले में लंबे समय से चल रही न्यायिक प्रक्रिया में महत्वपूर्ण फैसला सामने आया है।

    इसे भी पढ़ें…….

    JSSC-CGL रद्द करने के खिलाफ चयनित अभ्यर्थियों का आक्रोश मार्च, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

    Post Views: 63
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous ArticleJSSC-CGL रद्द करने के खिलाफ चयनित अभ्यर्थियों का आक्रोश मार्च, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग
    Next Article रामानुजगंज को बेहतर शहर बनाने कांग्रेस का अभियान शुरू, वार्डों में पहुंचेगा ‘बेटर सिटिज’ कार्यक्रम
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    JSSC-CGL रद्द करने के खिलाफ चयनित अभ्यर्थियों का आक्रोश मार्च, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

    August 18, 2026

    विवादित परीक्षाएं रद्द करने के फैसले पर भी नहीं थमा छात्र आंदोलन, रिफॉर्म मंच ने कहा- ‘लॉलीपॉप’ थमाया

    August 18, 2026

    झारखंड में CGL समेत JPSC-JSSC की कई परीक्षाएं रद्द, आंदोलन के बीच हेमंत सरकार का बड़ा फैसला

    August 18, 2026

    खनिज उपकर पर झारखंड में बढ़ा सियासी घमासान, केंद्र के संशोधन के खिलाफ JMM-कांग्रेस आमने-सामने

    August 13, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    रामानुजगंज को बेहतर शहर बनाने कांग्रेस का अभियान शुरू, वार्डों में पहुंचेगा ‘बेटर सिटिज’ कार्यक्रम

    August 18, 2026

    टेरर फंडिंग केस में बड़ा फैसला, 12 दोषियों को 8 से 10 साल की सजा

    August 18, 2026

    JSSC-CGL रद्द करने के खिलाफ चयनित अभ्यर्थियों का आक्रोश मार्च, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

    August 18, 2026

    विवादित परीक्षाएं रद्द करने के फैसले पर भी नहीं थमा छात्र आंदोलन, रिफॉर्म मंच ने कहा- ‘लॉलीपॉप’ थमाया

    August 18, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • रामानुजगंज को बेहतर शहर बनाने कांग्रेस का अभियान शुरू, वार्डों में पहुंचेगा ‘बेटर सिटिज’ कार्यक्रम
    • टेरर फंडिंग केस में बड़ा फैसला, 12 दोषियों को 8 से 10 साल की सजा
    • JSSC-CGL रद्द करने के खिलाफ चयनित अभ्यर्थियों का आक्रोश मार्च, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग
    • विवादित परीक्षाएं रद्द करने के फैसले पर भी नहीं थमा छात्र आंदोलन, रिफॉर्म मंच ने कहा- ‘लॉलीपॉप’ थमाया
    • CGL परीक्षा रद्द होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने तोड़ा अनशन, सोनम वांगचुक ने दी बधाई
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.