Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते गिरफ्तार, लंबी पूछताछ के बाद सीआईडी ने उठाया बड़ा कदम

    August 10, 2026

    एम्बुलेंस से अचानक पहुंचे देवेंद्रनाथ महतो, फिर समर्थकों ने कंधे पर उठाया… विधानसभा घेराव में दिखा अलग नजारा

    August 10, 2026

    वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा; चालक फरार

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते गिरफ्तार, लंबी पूछताछ के बाद सीआईडी ने उठाया बड़ा कदम
    • एम्बुलेंस से अचानक पहुंचे देवेंद्रनाथ महतो, फिर समर्थकों ने कंधे पर उठाया… विधानसभा घेराव में दिखा अलग नजारा
    • वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा; चालक फरार
    • विधानसभा घेराव में ‘पुष्पा भाऊ’ का अंदाज, बोले- झुकेगा नहीं झारखंड का छात्र
    • विधानसभा घेराव में बवाल, बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा के करीब पहुंचे छात्र; वाटर कैनन और लाठीचार्ज
    • विधानसभा घेराव में बवाल, बाबूलाल मरांडी समेत भाजपा नेता हिरासत में; 500 से अधिक छात्र भी पकड़े गए
    • विधानसभा घेराव से पहले रांची में छात्रों का महाजुटान, 50 हजार अभ्यर्थियों के पहुंचने का दावा
    • इतिहास के पन्नों में 10 अगस्त : जिसने तिरंगे को गीत में पिरोया, आज ही के दिन विदा हुए श्यामलाल गुप्त ‘पार्षद’
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Jharkhand»विधानसभा घेराव में बवाल, बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा के करीब पहुंचे छात्र; वाटर कैनन और लाठीचार्ज
    Jharkhand

    विधानसभा घेराव में बवाल, बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा के करीब पहुंचे छात्र; वाटर कैनन और लाठीचार्ज

    चौथी बैरिकेडिंग पार कर 100 मीटर तक पहुंचे प्रदर्शनकारी, पथराव में पुलिसकर्मी घायल; जयराम महतो ने छात्रों से की शांति की अपील
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsAugust 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची, 10 अगस्त (हि.स.)। झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का विधानसभा घेराव सोमवार को उग्र होता गया। हाथों में तिरंगा, पोस्टर और बैनर लिए बड़ी संख्या में छात्र नए विधानसभा की ओर बढ़े। छात्रों को रोकने के लिए प्रशासन ने पुराने विधानसभा के पास कई स्तरों पर बैरिकेडिंग की थी, लेकिन प्रदर्शनकारी लगातार बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ते रहे। छात्र चौथी बैरिकेडिंग भी पार कर विधानसभा से करीब 100 मीटर की दूरी तक पहुंच गए।

    स्थिति को नियंत्रित करने के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव की स्थिति बन गई। प्रदर्शनकारियों की ओर से पुलिस पर पथराव किया गया, जिसमें एक पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना है। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया। हालांकि, इसके बावजूद छात्रों का आगे बढ़ने का सिलसिला नहीं रुका। कई स्थानों पर प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग को खींचकर हटा दिया और आगे बढ़ गए।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    धरने पर बैठे झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के विधायक जयराम महतो भी छात्रों के साथ विधानसभा के करीब पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से वहीं धरना देने और विधानसभा के गेट के पास नहीं जाने का आग्रह किया। जयराम महतो ने छात्रों से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रखने और संयम बनाए रखने की अपील की।

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मार्च के प्रतिनिधिमंडल ने भी लगातार छात्रों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल की ओर से कहा गया कि आंदोलन के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति पैदा न हो, इसके लिए छात्र संयम बनाए रखें और विधानसभा की ओर आगे न बढ़ें।

    प्रशासन ने मुख्य रास्तों पर बैरिकेडिंग कर छात्रों को रोकने की कोशिश की, लेकिन बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी कच्चे और पहाड़ी रास्तों से होकर आगे बढ़ गए। कई छात्र जगन्नाथ मंदिर तक पहुंच गए। कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बैरिकेडिंग को पार करने के बजाय वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल किया और विधानसभा की दिशा में आगे बढ़ते रहे।

    कई जगह छात्रों ने बैरिकेडिंग को खींचकर हटा दिया। लगातार बढ़ती भीड़ के कारण रिफॉर्म मार्च के प्रतिनिधिमंडल के लिए भी प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करना मुश्किल हो गया। प्रशासन ने प्रतिनिधिमंडल से भी छात्रों को विधानसभा की ओर बढ़ने से रोकने में सहयोग करने का आग्रह किया।

    विधानसभा घेराव के दौरान प्रदर्शनकारियों का अलग अंदाज भी देखने को मिला। कुछ छात्र स्पाइडरमैन और वनमानुष का रूप धारण कर प्रदर्शन में शामिल हुए। उनके हाथों में विभिन्न संदेश लिखे पोस्टर थे। वहीं, कुछ प्रदर्शनकारियों में फिल्म ‘पुष्पा’ के किरदार की झलक भी देखने को मिली।

    आंदोलन के दौरान भूख हड़ताल कर रहे छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो भी पालकी में बैठकर धरना स्थल पर पहुंचे। उनकी मौजूदगी से प्रदर्शनकारियों में उत्साह देखने को मिला। छात्र लंबे समय से जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं।

    रिफॉर्म मार्च के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदर्शनकारियों से अपील की कि यदि भीड़ में कोई असामाजिक तत्व नजर आए तो इसकी सूचना तत्काल प्रतिनिधिमंडल को दी जाए। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि ऐसे लोगों को पुलिस के हवाले किया जाएगा, ताकि आंदोलन को शांतिपूर्ण बनाए रखा जा सके।

    प्रतिनिधिमंडल ने छात्रों को बताया कि मार्च को जगन्नाथपुर मंदिर तक ले जाकर वहां धरना दिया जाएगा। हालांकि विधानसभा की ओर बड़ी संख्या में छात्रों के लगातार बढ़ने और बैरिकेडिंग टूटने के बाद मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन प्रदर्शनकारियों को विधानसभा के गेट तक पहुंचने से रोकने की कोशिश कर रहा है, जबकि छात्र अपनी मांगों को लेकर आगे बढ़ने पर अड़े हुए हैं।

    इसे भी पढ़ें……….

    विधानसभा घेराव में बवाल, बाबूलाल मरांडी समेत भाजपा नेता हिरासत में; 500 से अधिक छात्र भी पकड़े गए

    Post Views: 192
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleविधानसभा घेराव में बवाल, बाबूलाल मरांडी समेत भाजपा नेता हिरासत में; 500 से अधिक छात्र भी पकड़े गए
    Next Article विधानसभा घेराव में ‘पुष्पा भाऊ’ का अंदाज, बोले- झुकेगा नहीं झारखंड का छात्र
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते गिरफ्तार, लंबी पूछताछ के बाद सीआईडी ने उठाया बड़ा कदम

    August 10, 2026

    एम्बुलेंस से अचानक पहुंचे देवेंद्रनाथ महतो, फिर समर्थकों ने कंधे पर उठाया… विधानसभा घेराव में दिखा अलग नजारा

    August 10, 2026

    विधानसभा घेराव में ‘पुष्पा भाऊ’ का अंदाज, बोले- झुकेगा नहीं झारखंड का छात्र

    August 10, 2026

    विधानसभा घेराव में बवाल, बाबूलाल मरांडी समेत भाजपा नेता हिरासत में; 500 से अधिक छात्र भी पकड़े गए

    August 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते गिरफ्तार, लंबी पूछताछ के बाद सीआईडी ने उठाया बड़ा कदम

    August 10, 2026

    एम्बुलेंस से अचानक पहुंचे देवेंद्रनाथ महतो, फिर समर्थकों ने कंधे पर उठाया… विधानसभा घेराव में दिखा अलग नजारा

    August 10, 2026

    वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा; चालक फरार

    August 10, 2026

    विधानसभा घेराव में ‘पुष्पा भाऊ’ का अंदाज, बोले- झुकेगा नहीं झारखंड का छात्र

    August 10, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते गिरफ्तार, लंबी पूछताछ के बाद सीआईडी ने उठाया बड़ा कदम
    • एम्बुलेंस से अचानक पहुंचे देवेंद्रनाथ महतो, फिर समर्थकों ने कंधे पर उठाया… विधानसभा घेराव में दिखा अलग नजारा
    • वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा; चालक फरार
    • विधानसभा घेराव में ‘पुष्पा भाऊ’ का अंदाज, बोले- झुकेगा नहीं झारखंड का छात्र
    • विधानसभा घेराव में बवाल, बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा के करीब पहुंचे छात्र; वाटर कैनन और लाठीचार्ज
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.