Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    निर्णायक बढ़त के बाद प्रशांत किशोर बोले- यह मेरी नहीं, बांकीपुर की जनता की जीत; बिहार की राजनीति को नई दिशा देने का जनादेश

    August 3, 2026

    छात्रावास की मांग को लेकर छात्रों ने उठाई आवाज, लरंगसाय पीजी कॉलेज में बालक-बालिका हॉस्टल के लिए उच्च शिक्षा विभाग को ज्ञापन

    August 3, 2026

    शनैः-शनैः जीत की ओर बढ़ रहे प्रशांत किशोर, 20वें चरण में 11,621 वोटों की बढ़त

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • निर्णायक बढ़त के बाद प्रशांत किशोर बोले- यह मेरी नहीं, बांकीपुर की जनता की जीत; बिहार की राजनीति को नई दिशा देने का जनादेश
    • छात्रावास की मांग को लेकर छात्रों ने उठाई आवाज, लरंगसाय पीजी कॉलेज में बालक-बालिका हॉस्टल के लिए उच्च शिक्षा विभाग को ज्ञापन
    • शनैः-शनैः जीत की ओर बढ़ रहे प्रशांत किशोर, 20वें चरण में 11,621 वोटों की बढ़त
    • सावन की पहली सोमवारी पर शिवमय हुई रांची, पहाड़ी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब; हर-हर महादेव से गूंजा शहर
    • श्रावण की पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब
    • बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की बढ़त बरकरार, 15वें चरण के बाद 8,202 वोट से आगे
    • जेपीएससी गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन: पलामू में दो आरोपितों के ठिकानों पर CID की छापेमारी, रांची, हजारीबाग, बोकारो और धनबाद समेत कई जिलों में कार्रवाई
    • मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर, 20 साल के अपराध की कहानी का हुआ अंत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Jharkhand»सावन की पहली सोमवारी पर शिवमय हुई रांची, पहाड़ी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब; हर-हर महादेव से गूंजा शहर
    Jharkhand

    सावन की पहली सोमवारी पर शिवमय हुई रांची, पहाड़ी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब; हर-हर महादेव से गूंजा शहर

    सुबह 3:30 बजे से पहुंचने लगे श्रद्धालु, 4 बजे से शुरू हुआ जलार्पण; शहर के प्रमुख शिवालयों में भी लगी लंबी कतारें, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsAugust 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची। सावन की पहली सोमवारी पर राजधानी रांची पूरी तरह भगवान शिव की भक्ति में डूबी नजर आई। सुबह होते ही शहर के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पहाड़ी मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिर परिसर लगातार हर-हर महादेव, हर-हर शंभू और ॐ नमः शिवाय के जयकारों से गूंजता रहा।

    श्रद्धालु गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, फूल और अन्य पूजन सामग्री लेकर मंदिर पहुंचे। भक्तों ने विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना की।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    तड़के से शुरू हो गया जलाभिषेक

    पहाड़ी मंदिर में सावन की पहली सोमवारी को जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना रविवार देर रात से ही शुरू हो गया था। नामकुम स्थित स्वर्णरेखा नदी से जल लेकर बड़ी संख्या में शिवभक्त पहाड़ी मंदिर पहुंचे। सोमवार तड़के करीब 3:30 बजे से श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर परिसर में जुटने लगी थी।

    मंदिर प्रशासन ने सुबह 4 बजे से दर्शन और जलार्पण की व्यवस्था शुरू कर दी। इसके बाद लगातार श्रद्धालुओं की कतार बढ़ती गई। महिलाओं, पुरुषों, बच्चों और बुजुर्गों ने अनुशासन के साथ कतार में लगकर भगवान शिव के दर्शन किए और जल अर्पित किया।

    महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग कतार

    बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने को देखते हुए मंदिर परिसर में भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष व्यवस्था की गई। प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग रास्ते बनाए गए हैं। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग कतार की व्यवस्था की गई।

    जलार्पण के दौरान पहले महिलाओं और इसके बाद पुरुष श्रद्धालुओं को गर्भगृह में प्रवेश दिया गया। इससे भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने में मदद मिली।

    मंदिर में तैनात स्वयंसेवक लगातार श्रद्धालुओं को कतार में रहने और निर्धारित मार्ग से आगे बढ़ने की जानकारी देते रहे। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे।

    धार्मिक मान्यता में सावन का विशेष महत्व

    पंडित राजेन्द्र पांडेय ने बताया कि सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस महीने भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। सोमवार को शिवपूजन और व्रत को भी विशेष फलदायी माना जाता है।

    उन्होंने कहा कि सावन में श्रद्धालु पूरी आस्था के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा करते हैं और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना करते हैं।

    शहर के दूसरे शिवालयों में भी उमड़ी भीड़

    सिर्फ पहाड़ी मंदिर ही नहीं, बल्कि राजधानी के अन्य प्रमुख शिवालयों में भी सावन की पहली सोमवारी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। चुटिया स्थित सुरेश्वर धाम, कोकर शिव मंदिर, लालपुर, डोरंडा, बरियातू, हिनू, हरमू और थड़पखना सहित कई मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की आवाजाही बनी रही।

    श्रद्धालुओं ने विभिन्न शिवालयों में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। कई मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान भी किए गए।

    सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

    श्रावण की पहली सोमवारी को उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए। मंदिर परिसर और आसपास अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई। महिला और पुरुष पुलिसकर्मी अलग-अलग स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था संभालते नजर आए।

    मंदिर परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के जरिए की गई। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर वालंटियर भी तैनात रहे, जो श्रद्धालुओं को रास्ता बताने, कतार व्यवस्थित रखने और जरूरत पड़ने पर सहायता उपलब्ध कराने में जुटे रहे।

    कोतवाली एएसपी, सुखदेवनगर थाना प्रभारी समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी लगातार मौके की निगरानी करते रहे। भारी भीड़ के बावजूद श्रद्धालुओं के बीच अफरा-तफरी की स्थिति नहीं बनी और जलाभिषेक का सिलसिला व्यवस्थित तरीके से चलता रहा।

    सावन की पहली सोमवारी पर रांची के शिवालयों में सुबह से लेकर दिनभर भक्ति का माहौल बना रहा। बारिश और भीड़ के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। हर-हर महादेव के जयकारों के बीच राजधानी का माहौल पूरी तरह शिवमय नजर आया।

    इसे भी पढ़ें…..

    श्रावण की पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    Post Views: 91
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleश्रावण की पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब
    Next Article शनैः-शनैः जीत की ओर बढ़ रहे प्रशांत किशोर, 20वें चरण में 11,621 वोटों की बढ़त
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    श्रावण की पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    August 3, 2026

    जेपीएससी गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन: पलामू में दो आरोपितों के ठिकानों पर CID की छापेमारी, रांची, हजारीबाग, बोकारो और धनबाद समेत कई जिलों में कार्रवाई

    August 3, 2026

    मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर, 20 साल के अपराध की कहानी का हुआ अंत

    August 3, 2026

    मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर, जेल शिफ्टिंग के दौरान पुलिसकर्मी से हथियार छीनकर भागने की कोशिश

    August 3, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    निर्णायक बढ़त के बाद प्रशांत किशोर बोले- यह मेरी नहीं, बांकीपुर की जनता की जीत; बिहार की राजनीति को नई दिशा देने का जनादेश

    August 3, 2026

    छात्रावास की मांग को लेकर छात्रों ने उठाई आवाज, लरंगसाय पीजी कॉलेज में बालक-बालिका हॉस्टल के लिए उच्च शिक्षा विभाग को ज्ञापन

    August 3, 2026

    शनैः-शनैः जीत की ओर बढ़ रहे प्रशांत किशोर, 20वें चरण में 11,621 वोटों की बढ़त

    August 3, 2026

    सावन की पहली सोमवारी पर शिवमय हुई रांची, पहाड़ी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब; हर-हर महादेव से गूंजा शहर

    August 3, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • निर्णायक बढ़त के बाद प्रशांत किशोर बोले- यह मेरी नहीं, बांकीपुर की जनता की जीत; बिहार की राजनीति को नई दिशा देने का जनादेश
    • छात्रावास की मांग को लेकर छात्रों ने उठाई आवाज, लरंगसाय पीजी कॉलेज में बालक-बालिका हॉस्टल के लिए उच्च शिक्षा विभाग को ज्ञापन
    • शनैः-शनैः जीत की ओर बढ़ रहे प्रशांत किशोर, 20वें चरण में 11,621 वोटों की बढ़त
    • सावन की पहली सोमवारी पर शिवमय हुई रांची, पहाड़ी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब; हर-हर महादेव से गूंजा शहर
    • श्रावण की पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.