Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    छात्रावास की मांग को लेकर छात्रों ने उठाई आवाज, लरंगसाय पीजी कॉलेज में बालक-बालिका हॉस्टल के लिए उच्च शिक्षा विभाग को ज्ञापन

    August 3, 2026

    शनैः-शनैः जीत की ओर बढ़ रहे प्रशांत किशोर, 20वें चरण में 11,621 वोटों की बढ़त

    August 3, 2026

    सावन की पहली सोमवारी पर शिवमय हुई रांची, पहाड़ी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब; हर-हर महादेव से गूंजा शहर

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • छात्रावास की मांग को लेकर छात्रों ने उठाई आवाज, लरंगसाय पीजी कॉलेज में बालक-बालिका हॉस्टल के लिए उच्च शिक्षा विभाग को ज्ञापन
    • शनैः-शनैः जीत की ओर बढ़ रहे प्रशांत किशोर, 20वें चरण में 11,621 वोटों की बढ़त
    • सावन की पहली सोमवारी पर शिवमय हुई रांची, पहाड़ी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब; हर-हर महादेव से गूंजा शहर
    • श्रावण की पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब
    • बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की बढ़त बरकरार, 15वें चरण के बाद 8,202 वोट से आगे
    • जेपीएससी गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन: पलामू में दो आरोपितों के ठिकानों पर CID की छापेमारी, रांची, हजारीबाग, बोकारो और धनबाद समेत कई जिलों में कार्रवाई
    • मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर, 20 साल के अपराध की कहानी का हुआ अंत
    • मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर, जेल शिफ्टिंग के दौरान पुलिसकर्मी से हथियार छीनकर भागने की कोशिश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Jharkhand»श्रावण की पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब
    Jharkhand

    श्रावण की पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    सुबह से लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतारें, सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर देवघर के बाद बासुकीनाथ पहुंचे कांवरिये; सुरक्षा व्यवस्था में जुटा प्रशासन
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsAugust 3, 2026Updated:August 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    दुमका, एजेंसी। श्रावण मास की पहली सोमवारी पर विश्व प्रसिद्ध बाबा बासुकीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में शिवभक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा बासुकीनाथ धाम शिवमय नजर आया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की।

    बड़ी संख्या में श्रद्धालु बिहार के सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर पहले बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर में जलार्पण कर रहे हैं। इसके बाद वे बासुकीनाथ धाम पहुंचकर बाबा की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक कर रहे हैं। पहली सोमवारी होने के कारण सामान्य दिनों की तुलना में धाम में श्रद्धालुओं की संख्या काफी अधिक रही।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए हैं। सुबह से ही पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार और अनुमंडल पदाधिकारी कंट्रोल रूम से व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। मंदिर परिसर और आसपास पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

    भीड़ अधिक होने के बावजूद श्रद्धालु अनुशासित तरीके से कतार में लगकर जलार्पण करते नजर आए। पुलिसकर्मी और प्रशासनिक अधिकारी लगातार व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहे। इससे दर्शन और जलाभिषेक की प्रक्रिया सुचारु रूप से चलती रही।

    जिला उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने बताया कि पहली सोमवारी को लेकर सभी विभागों को पूरी तरह सतर्क और सक्रिय रखा गया है। प्रशासन का प्रयास है कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

    पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और शिवभक्तों को व्यवस्थित कतार के माध्यम से जलाभिषेक कराया जा रहा है।

    धार्मिक मान्यता के अनुसार श्रावण मास की सोमवारी पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने का विशेष महत्व है। इसी आस्था के चलते पहली सोमवारी पर बड़ी संख्या में शिवभक्त बाबा बासुकीनाथ धाम पहुंच रहे हैं और बाबा के दर्शन एवं जलाभिषेक के साथ अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना कर रहे हैं।

    इसे भी पढ़ें…….

    बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की बढ़त बरकरार, 15वें चरण के बाद 8,202 वोट से आगे

    Post Views: 76
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleबांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की बढ़त बरकरार, 15वें चरण के बाद 8,202 वोट से आगे
    Next Article सावन की पहली सोमवारी पर शिवमय हुई रांची, पहाड़ी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब; हर-हर महादेव से गूंजा शहर
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    सावन की पहली सोमवारी पर शिवमय हुई रांची, पहाड़ी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब; हर-हर महादेव से गूंजा शहर

    August 3, 2026

    जेपीएससी गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन: पलामू में दो आरोपितों के ठिकानों पर CID की छापेमारी, रांची, हजारीबाग, बोकारो और धनबाद समेत कई जिलों में कार्रवाई

    August 3, 2026

    मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर, 20 साल के अपराध की कहानी का हुआ अंत

    August 3, 2026

    मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर, जेल शिफ्टिंग के दौरान पुलिसकर्मी से हथियार छीनकर भागने की कोशिश

    August 3, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    छात्रावास की मांग को लेकर छात्रों ने उठाई आवाज, लरंगसाय पीजी कॉलेज में बालक-बालिका हॉस्टल के लिए उच्च शिक्षा विभाग को ज्ञापन

    August 3, 2026

    शनैः-शनैः जीत की ओर बढ़ रहे प्रशांत किशोर, 20वें चरण में 11,621 वोटों की बढ़त

    August 3, 2026

    सावन की पहली सोमवारी पर शिवमय हुई रांची, पहाड़ी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब; हर-हर महादेव से गूंजा शहर

    August 3, 2026

    श्रावण की पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    August 3, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • छात्रावास की मांग को लेकर छात्रों ने उठाई आवाज, लरंगसाय पीजी कॉलेज में बालक-बालिका हॉस्टल के लिए उच्च शिक्षा विभाग को ज्ञापन
    • शनैः-शनैः जीत की ओर बढ़ रहे प्रशांत किशोर, 20वें चरण में 11,621 वोटों की बढ़त
    • सावन की पहली सोमवारी पर शिवमय हुई रांची, पहाड़ी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब; हर-हर महादेव से गूंजा शहर
    • श्रावण की पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब
    • बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की बढ़त बरकरार, 15वें चरण के बाद 8,202 वोट से आगे
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.