Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    नौवें दिन भी जेपीएससी विवाद पर छात्रों का सत्याग्रह, जानिए अब देवेंद्र नाथ महतो ने क्यों उठाया बड़ा कदम

    August 2, 2026

    आठ घंटे तक टावर पर डटा रहा हीरालाल, नीचे उतरते ही पुलिस ने हिरासत में लिया, जानिए क्या थी वजह

    August 2, 2026

    Rashifal 2 August 2026 : राशियों के सितारे आज क्या कह रहे हैं, बीच दिन में जानिए किसे मिलेगा धन और किसे रहना होगा सावधान

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • नौवें दिन भी जेपीएससी विवाद पर छात्रों का सत्याग्रह, जानिए अब देवेंद्र नाथ महतो ने क्यों उठाया बड़ा कदम
    • आठ घंटे तक टावर पर डटा रहा हीरालाल, नीचे उतरते ही पुलिस ने हिरासत में लिया, जानिए क्या थी वजह
    • Rashifal 2 August 2026 : राशियों के सितारे आज क्या कह रहे हैं, बीच दिन में जानिए किसे मिलेगा धन और किसे रहना होगा सावधान
    • इतिहास के पन्नों में 2 अगस्त : अंग्रेजों के हाथों में कैसे पहुंची भारत की पूरी सत्ता, 2 अगस्त को जानिए वह फैसला जिसने बदल दिया देश का इतिहास
    • श्रावणी मेले में जानिए कितने रुपये में कर सकेंगे देवघर-बासुकीनाथ की हवाई यात्रा, 4 अगस्त से हेलीकॉप्टर सेवा
    • किसान के बेटे ने सेल्फ स्टडी से रचा इतिहास, सब ऑडिटर परीक्षा में ब्रजेश ने छत्तीसगढ़ में हासिल किया दूसरा स्थान
    • छत्तीसगढ़ में नकली पनीर और डेयरी उत्पादों पर सरकार का शिकंजा, आज से निर्माण-बिक्री पर रोक
    • जंतर-मंतर प्रदर्शन में PM मोदी पर टिप्पणी के बाद 15 साल की किशोरी ने मांगी माफी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Jharkhand»नौवें दिन भी जेपीएससी विवाद पर छात्रों का सत्याग्रह, जानिए अब देवेंद्र नाथ महतो ने क्यों उठाया बड़ा कदम
    Jharkhand

    नौवें दिन भी जेपीएससी विवाद पर छात्रों का सत्याग्रह, जानिए अब देवेंद्र नाथ महतो ने क्यों उठाया बड़ा कदम

    14वीं प्रारंभिक परीक्षा रद्द करने समेत कई मांगों को लेकर आंदोलन जारी, महतो ने शुरू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsAugust 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की 14वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम को लेकर विवाद के बीच छात्रों का सत्याग्रह आंदोलन रविवार को नौवें दिन भी जारी रहा। मोरहाबादी स्थित धरनास्थल पर छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने अपनी मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने की घोषणा की। आंदोलनकारियों ने परीक्षा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच और 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने की मांग उठाई।

    धरनास्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद कई गंभीर सवाल सामने आए हैं। उनके अनुसार परीक्षा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच जरूरी है। उन्होंने कहा कि जब तक छात्रों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक सत्याग्रह और उनकी भूख हड़ताल जारी रहेगी।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    महतो ने दावा किया कि आंदोलन के दौरान सामने आए तथ्यों और विभिन्न स्तरों पर हुई जांच से कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि कथित अनियमितताओं की जांच का दायरा अब झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की परीक्षाओं तक भी पहुंच गया है।

    छात्र नेता ने मांग की कि 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा को तत्काल रद्द किया जाए। साथ ही जिस परीक्षा एजेंसी पर विवाद है, उसके द्वारा आयोजित जेपीएससी, जेएसएससी-सीजीएल और अन्य भर्ती परीक्षाओं की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी मांग की।

    महतो ने कहा कि परीक्षा परिणाम जारी हुए एक माह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। इससे अभ्यर्थियों में निराशा और आक्रोश बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों की मांगों और उनके भविष्य से जुड़े मुद्दों की अनदेखी कर रही है।

    धरनास्थल पर मौजूद अन्य छात्रों ने भी सरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग की। छात्रों का कहना है कि जब तक परीक्षा विवाद का समाधान नहीं होता और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित नहीं की जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

    छात्र नेताओं ने कहा कि उनका आंदोलन शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से चलाया जा रहा है। उनका उद्देश्य भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करना और परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को न्याय दिलाना है।

    इसे भी पढ़ें…….

    आठ घंटे तक टावर पर डटा रहा हीरालाल, नीचे उतरते ही पुलिस ने हिरासत में लिया, जानिए क्या थी वजह

    Post Views: 79
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleआठ घंटे तक टावर पर डटा रहा हीरालाल, नीचे उतरते ही पुलिस ने हिरासत में लिया, जानिए क्या थी वजह
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    आठ घंटे तक टावर पर डटा रहा हीरालाल, नीचे उतरते ही पुलिस ने हिरासत में लिया, जानिए क्या थी वजह

    August 2, 2026

    श्रावणी मेले में जानिए कितने रुपये में कर सकेंगे देवघर-बासुकीनाथ की हवाई यात्रा, 4 अगस्त से हेलीकॉप्टर सेवा

    August 1, 2026

    एलबी सिंह पर ईडी का बड़ा एक्शन, जानिए कैसे फ्रीज हुए 160 करोड़ के म्यूचुअल फंड

    July 29, 2026

    दहेज प्रताड़ना से जबरन गर्भपात तक: जानिए विवाहिता ने पति समेत पांच लोगों पर क्यों दर्ज कराया गंभीर केस

    July 29, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    नौवें दिन भी जेपीएससी विवाद पर छात्रों का सत्याग्रह, जानिए अब देवेंद्र नाथ महतो ने क्यों उठाया बड़ा कदम

    August 2, 2026

    आठ घंटे तक टावर पर डटा रहा हीरालाल, नीचे उतरते ही पुलिस ने हिरासत में लिया, जानिए क्या थी वजह

    August 2, 2026

    Rashifal 2 August 2026 : राशियों के सितारे आज क्या कह रहे हैं, बीच दिन में जानिए किसे मिलेगा धन और किसे रहना होगा सावधान

    August 2, 2026

    इतिहास के पन्नों में 2 अगस्त : अंग्रेजों के हाथों में कैसे पहुंची भारत की पूरी सत्ता, 2 अगस्त को जानिए वह फैसला जिसने बदल दिया देश का इतिहास

    August 2, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • नौवें दिन भी जेपीएससी विवाद पर छात्रों का सत्याग्रह, जानिए अब देवेंद्र नाथ महतो ने क्यों उठाया बड़ा कदम
    • आठ घंटे तक टावर पर डटा रहा हीरालाल, नीचे उतरते ही पुलिस ने हिरासत में लिया, जानिए क्या थी वजह
    • Rashifal 2 August 2026 : राशियों के सितारे आज क्या कह रहे हैं, बीच दिन में जानिए किसे मिलेगा धन और किसे रहना होगा सावधान
    • इतिहास के पन्नों में 2 अगस्त : अंग्रेजों के हाथों में कैसे पहुंची भारत की पूरी सत्ता, 2 अगस्त को जानिए वह फैसला जिसने बदल दिया देश का इतिहास
    • श्रावणी मेले में जानिए कितने रुपये में कर सकेंगे देवघर-बासुकीनाथ की हवाई यात्रा, 4 अगस्त से हेलीकॉप्टर सेवा
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.