Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    पंचों को 300 और सरपंचों को 1000 रुपये प्रतिदिन मानदेय देने की मांग, पंचायत प्रतिनिधियों ने सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

    November 5, 2026

    बलरामपुर राज्योत्सव में दिखा छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विकास का संगम, AI सेंटर से लेकर लोकनृत्य तक रहा खास आकर्षण

    November 3, 2026

    बलरामपुर में राज्योत्सव के दिन भी धरने पर बैठे पटवारी, निलंबन आदेशों की प्रतियां जलाकर जताया विरोध

    November 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • पंचों को 300 और सरपंचों को 1000 रुपये प्रतिदिन मानदेय देने की मांग, पंचायत प्रतिनिधियों ने सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी
    • बलरामपुर राज्योत्सव में दिखा छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विकास का संगम, AI सेंटर से लेकर लोकनृत्य तक रहा खास आकर्षण
    • बलरामपुर में राज्योत्सव के दिन भी धरने पर बैठे पटवारी, निलंबन आदेशों की प्रतियां जलाकर जताया विरोध
    • अर्नब चक्रवात ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, खेतों में गिरी धान की फसल में निकलने लगे अंकुर
    • थाने में महिला से दुष्कर्म के आरोप से मचा हड़कंप, थाना प्रभारी समेत 15 पुलिसकर्मी निलंबित; दो गिरफ्तार, एसपी ने दी बर्खास्तगी की चेतावनी
    • कलयुगी बेटे ने मां के सिर पर कुदाली से किए ताबड़तोड़ वार, बेहोश होकर गिरी महिला; आरोपी गिरफ्तार
    • पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, बलरामपुर के 150 पटवारियों को शो-कॉज नोटिस; मुख्यालय में नहीं रहने पर 5 निलंबित
    • दिल्ली में कांग्रेस की रैली को लेकर हलचल तेज, रामलीला मैदान में जुटने लगी भीड़; सुरक्षा के लिए 250 CCTV कैमरे तैनात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Offbeat»इतिहास के पन्नों में जानिए 1 अगस्त को कैसे महात्मा गांधी ने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी
    Offbeat

    इतिहास के पन्नों में जानिए 1 अगस्त को कैसे महात्मा गांधी ने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

    महात्मा गांधी ने 1920 में असहयोग आंदोलन की शुरुआत कर सत्य, अहिंसा और स्वदेशी के माध्यम से ब्रिटिश शासन के खिलाफ देशव्यापी जनआंदोलन खड़ा किया।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsAugust 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    ऑफबीट डेस्क। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में 01 अगस्त का दिन एक निर्णायक मोड़ के रूप में दर्ज है। इसी दिन वर्ष 1920 में महात्मा गांधी ने अंग्रेजी शासन के खिलाफ असहयोग आंदोलन का शंखनाद किया था। सत्य, अहिंसा और स्वदेशी के सिद्धांतों पर आधारित इस आंदोलन ने ब्रिटिश हुकूमत की नींव हिलाकर देशभर में आजादी की लड़ाई को नई ऊर्जा और व्यापक जनसमर्थन प्रदान किया।

    भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में 01 अगस्त 1920 अहम मोड़ लेकर आया, जब महात्मा गांधी ने अंग्रेजी हुकूमत की बढ़ती ज्यादतियों के खिलाफ असहयोग आंदोलन की शुरुआत की। यह आंदोलन भारतीयों को सत्याग्रह, अहिंसा और आत्मनिर्भरता के रास्ते पर एकजुट करने का महत्वपूर्ण प्रयास साबित हुआ।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    असहयोग आंदोलन के तहत लोगों ने ब्रिटिश शासन की संस्थाओं से सहयोग करना बंद कर दिया। छात्रों ने सरकारी स्कूल और कॉलेज छोड़ दिए, वकीलों ने ब्रिटिश अदालतों का बहिष्कार किया और श्रमिकों ने बड़े पैमाने पर हड़तालें कीं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, साल 1921 में कुल 396 हड़तालें हुईं, जिनमें 6 लाख से अधिक मजदूरों ने हिस्सा लिया और इससे 70 लाख कार्य दिवसों का नुकसान हुआ। यह ब्रिटिश शासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया।

    यह आंदोलन केवल शहरों तक सीमित नहीं रहा बल्कि गांव-कस्बों तक इसकी गूंज पहुंची। यह साल 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के बाद पहली बार था जब अंग्रेजी शासन की नींव बुरी तरह हिली थी। हालांकि यह आंदोलन पूरी तरह से अहिंसा पर आधारित था लेकिन 05 फरवरी 1922 को गोरखपुर जिले के चौरी-चौरा कस्बे में आंदोलनकारियों के एक समूह ने पुलिस थाने में आग लगा दी, जिसमें कई पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।

    गांधी जी इस हिंसक घटना से बहुत आहत हुए। उन्होंने यह कहते हुए कि असहयोग आंदोलन को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया कि ‘भारत इस समय अहिंसा के रास्ते पर चलने के लिए तैयार नहीं है।’

    महत्वपूर्ण घटनाचक्र

    1732 – बैंक ऑफ इंग्लैंड का उद्घाटन।

    1831 – नया लंदन ब्रिज यातायात के लिए खुला।

    1834 – ब्रिटिश साम्राज्य में गुलामी उन्मूलन अधिनियम 1833 लागू हुआ।

    1869 – भारतीय नागरिक सेवा अधिकारी हरकोर्ट बटलर उत्तर प्रदेश के प्रथम राज्यपाल थे।

    1883 – ग्रेट ब्रिटेन में अंतर्देशीय डाक सेवा शुरू हुई थी।

    1914 – प्रथम विश्व युद्ध की शुरुआत, जर्मनी द्वारा रूस।

    1916 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष एनी बेसेंट ने होम रूल लीग की शुरुआत की।

    1920 – महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन शुरू किया।

    1936 – एडोल्फ हिटलर ने बर्लिन में ओलिंपिक खेलों की शुरुआत की। हिटलर ने दुनिया को अपनी ताकत दिखाने के लिए इन खेलों पर पानी की तरह पैसा बहाया था।

    1944 – एनी फ्रैंक ने अपनी डायरी में आखिरी एंट्री की। एनी फ्रैंक की डायरी को जर्मन शासन की क्रूरता का लिखित दस्तावेज माना जाता है।

    1953 – क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो को गिरफ्तार किया गया।

    1953 – देश में सभी एयरलाइंस का हवाई निगम अधिनियम के तहत राष्ट्रीयकरण किया गया।

    1957 – राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (नेशनल बुक ट्रस्ट) की स्थापना की गई।

    1960 – पाकिस्तान की राजधानी कराची से बदलकर इस्लामाबाद की गई।

    1971 – बीटल्स के जॉर्ज हैरिसन और पंडित रविशंकर ने न्यूयॉर्क के मेडिसन स्क्वैयर पर नए-नए बने बांग्लादेश के लिए चैरिटी कॉन्सर्ट का आयोजन किया। इसे सबसे सफल चैरिटी कॉन्सर्ट में गिना जाता है।

    1975 – दुर्बा बनर्जी वाणिज्यिक यात्री विमान का संचालन करने वाली विश्व की पहली पेशेवर महिला पायलट बनीं।

    1981 – एमटीवी (MTV) की शुरुआत हुई।

    1994 – पॉप स्टार माइकल जैक्सन ने लिसा मैरी प्रेस्ली से शादी की घोषणा की।

    1995 – हब्बल दूरबीन ने शनि के एक और चन्द्रमा की खोज की।

    2000 – ईरान में महिलाएं भी इमाम बनीं।

    2004 – श्रीलंका ने प्रेमदासा स्टेडियम में आयोजित फाइनल मैच में भारत को 25 रनों से हराकर एशिया कप जीत लिया। सनत जयसूर्या ‘मैन आफ द सिरीज’ बने।

    2005 – सऊदी अरब के बादशाह फहद बिन अब्दुल अजीज का निधन। दिवंगत बादशाह के भाई शाहजादा अब्दुल्ला बिन अब्दुल अजीज को देश का नया शासक नियुक्त किया गया।

    2006 – जापान ने दुनिया की पहली भूकम्प पूर्व चेतावनी सेवा शुरू की।

    2007 – वियतनाम के हनोई शहर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गणित ओलम्पियाड (आईएमओ) में भारतीय दल के छ: सदस्यों ने तीन रजत पदक जीते।

    2008 – अन्तरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के बोर्ड ने भारत के विशेष निगरानी समझौते को हरी झंडी दी।

    2021 – भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता।

    2021 – भारत ने अगस्त के महीने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली।

    जन्म

    1869 – हरकोर्ट बटलर – उत्तर प्रदेश के प्रथम राज्यपाल थे।

    1882 – पुरुषोत्तम दास टंडन – स्वतंत्रता सेनानी।

    1899 – कमला नेहरू – प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पत्नी।

    1910 – मुहम्मद निसार, भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।

    1913 – भगवान दादा – प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता एवं फ़िल्म निर्माता-निर्देशक

    1924 – शाह अब्दुल्ला – सऊदी अरब के राजा।

    1924 – फ्रैंक वोरेल – वेस्ट इंडीज के पूर्व क्रिकेटर।

    1932 – मीना कुमारी – फ़िल्म अभिनेत्री।

    1939 – गोविन्द मिश्र, प्रसिद्ध साहित्यकार।

    1944 – दामोदर माऊज़ो – गोवा के प्रसिद्ध उपन्यासकार, कथाकार, आलोचक व निबंधकार हैं।

    1949 – बची सिंह रावत – उत्तराखंड से भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज राजनीतिज्ञ थे।

    1955 – अरुण लाल, पूर्व भारतीय क्रिकेटर।

    1957 – रामवीर उपाध्याय – उत्तर प्रदेश की राजनीति में ख़ास स्थान रखने वाले राजनीतिज्ञ थे।

    1987 – तापसी पन्नू- अभिनेत्री।

    1992 – मृणाल ठाकुर- अभिनेत्री।

    1993 – रोहित टोकस – भारतीय मुक्केबाज़ हैं।

    निधन

    1591 – उर्फी शीराजी – मुगल दरबार में बादशाह अकबर के प्रसिद्ध कवियों में से एक था।

    1863 – जिन्दा रानी – सरदार मन्ना सिंह औलख जाट की पुत्री थी। पंजाब के महाराज रणजीत सिंह की पाँचवी रानी तथा उनके सबसे छोटे बेटे दलीप सिंह की माँ थी।

    1913 – देवकीनन्दन खत्री – हिन्दी के महान और प्रथम तिलिस्मी लेखक।

    1920 – बाल गंगाधर तिलक – विद्वान, गणितज्ञ, दार्शनिक और भारतीय राष्ट्रवादी नेता

    1969 – कांठे महाराज – भारत के प्रसिद्ध तबला वादकों में से एक थे।

    1999 – नीरद चन्द्र चौधरी – भारत में जन्मे प्रसिद्ध बांग्ला तथा अंग्रेज़ी लेखक और विद्वान।

    2000 – अली सरदार जाफरी – ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध शायर।

    2001 – बेगम ऐजाज रसूल – भारतीय संविधान सभा की एकमात्र मुस्लिम महिला सदस्य थीं।

    2008 – हरकिशन सिंह सुरजीत – भारतीय राजनेता।

    2018 – भीष्म नारायण सिंह – भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जो असम और मेघालय के राज्यपाल रहे।

    2018 – जलीस शेरवानी – भारतीय पटकथा लेखक और गीतकार।

    2020 – अमर सिंह (राजनेता) – भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जिनका सम्बंध समाजवादी पार्टी से था।

    महत्वपूर्ण अवसर

    -विश्व स्तनपान दिवस (सप्ताह)।

    -लोकमान्य तिलक स्मृति दिवस।

    -राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन जयंती।

    -विश्व फेफड़ा कैंसर दिवस।

    -बेनिन स्वतंत्रता दिवस।

    -स्विस राष्ट्रीय दिवस।

    इसे भी पढ़ें……..

    BREAKING : न्यायालय में लगातार गैरहाजिर रहे उपनिरीक्षक, कोर्ट ने सुनाया जुर्माने का आदेश

    Views: 174
    Previous ArticleBREAKING : न्यायालय में लगातार गैरहाजिर रहे उपनिरीक्षक, कोर्ट ने सुनाया जुर्माने का आदेश
    Next Article Rashifal 1 August 2026 : 1 अगस्त को जानिए किस राशि के सितारे देंगे तरक्की का साथ और किसे रहना होगा सावधान
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    रामानुजगंज में आज भी चाक पर आकार ले रही पुरखों की कला, त्योहारों से बढ़ी दीयों-कलश की मांग

    October 7, 2026

    देवघर में बाबा मंदिर के पास पति से बिछड़ी महिला लापता, तलाश जारी

    September 27, 2026

    गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं

    September 20, 2026

    काशी के मंच से हजारीबाग के डॉ. संजय सिंह का बड़ा सम्मान, नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज; एक ही मंच से मिलीं कई उपाधियां

    September 3, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    पंचों को 300 और सरपंचों को 1000 रुपये प्रतिदिन मानदेय देने की मांग, पंचायत प्रतिनिधियों ने सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

    November 5, 2026

    बलरामपुर राज्योत्सव में दिखा छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विकास का संगम, AI सेंटर से लेकर लोकनृत्य तक रहा खास आकर्षण

    November 3, 2026

    बलरामपुर में राज्योत्सव के दिन भी धरने पर बैठे पटवारी, निलंबन आदेशों की प्रतियां जलाकर जताया विरोध

    November 3, 2026

    अर्नब चक्रवात ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, खेतों में गिरी धान की फसल में निकलने लगे अंकुर

    November 2, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • पंचों को 300 और सरपंचों को 1000 रुपये प्रतिदिन मानदेय देने की मांग, पंचायत प्रतिनिधियों ने सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी
    • बलरामपुर राज्योत्सव में दिखा छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विकास का संगम, AI सेंटर से लेकर लोकनृत्य तक रहा खास आकर्षण
    • बलरामपुर में राज्योत्सव के दिन भी धरने पर बैठे पटवारी, निलंबन आदेशों की प्रतियां जलाकर जताया विरोध
    • अर्नब चक्रवात ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, खेतों में गिरी धान की फसल में निकलने लगे अंकुर
    • थाने में महिला से दुष्कर्म के आरोप से मचा हड़कंप, थाना प्रभारी समेत 15 पुलिसकर्मी निलंबित; दो गिरफ्तार, एसपी ने दी बर्खास्तगी की चेतावनी
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.