Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    फर्जी रजिस्ट्री बनाकर तहसील में पेश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

    July 29, 2026

    दहेज प्रताड़ना से जबरन गर्भपात तक: जानिए विवाहिता ने पति समेत पांच लोगों पर क्यों दर्ज कराया गंभीर केस

    July 29, 2026

    जेपीएससी भर्ती घोटाले की जांच तेज: जानिए पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते से दूसरे दिन किन सवालों पर हुई पूछताछ

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • फर्जी रजिस्ट्री बनाकर तहसील में पेश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
    • दहेज प्रताड़ना से जबरन गर्भपात तक: जानिए विवाहिता ने पति समेत पांच लोगों पर क्यों दर्ज कराया गंभीर केस
    • जेपीएससी भर्ती घोटाले की जांच तेज: जानिए पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते से दूसरे दिन किन सवालों पर हुई पूछताछ
    • सुदर्शन यादव को मिला ‘छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान’, प्रदेशभर की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
    • 31 साल बाद घर लौटा लापता युवक: जानिए कैसे अचानक लौटे साधु शर्मा, भावुक पुनर्मिलन से नम हुईं गांव की आंखें
    • झारखंड में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता: जानिए कैसे एक करोड़ का इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार हुआ
    • Rashifal 29 July 2026 : जानिए किस राशि के लिए खुलेगा सफलता का द्वार, किसे रहना होगा सतर्क
    • इतिहास के पन्नों में 29 जुलाई: जानिए कैसे हुई नासा की स्थापना, अंतरिक्ष अनुसंधान के नए युग की हुई शुरुआत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Chhattisgarh»सुदर्शन यादव को मिला ‘छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान’, प्रदेशभर की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
    Chhattisgarh

    सुदर्शन यादव को मिला ‘छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान’, प्रदेशभर की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

    रायपुर में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में शिक्षा, खेल, चिकित्सा, प्रशासन और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वालों का हुआ सम्मान
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJuly 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रायपुर। बीते दिनों रायपुर के सिविल लाइंस स्थित वृंदावन हॉल में छत्तीसगढ़ यादव शासकीय सेवक संघ एवं एकादश उत्थान यादव कल्याण संघ के संयुक्त तत्वावधान में “यादव प्रतिभा सम्मान समारोह-2026” का भव्य आयोजन किया गया। समारोह का उद्देश्य यादव समाज की मेधावी प्रतिभाओं को सम्मानित करना, शिक्षा एवं संस्कार को बढ़ावा देना तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजजनों को प्रोत्साहित करना रहा।

    समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त सत्र न्यायाधीश ताराचंद यदु उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी बिसराराम यादव ने की। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. अलका यादव, शोभा यादव एवं प्रीति जितेंद्र यादव शामिल रहीं। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए समाज के वरिष्ठजन, अधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना, स्वागत गीत तथा भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना और सामूहिक आरती के साथ हुआ। इसके बाद अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।

    समारोह में बलरामपुर जिले के अतिथि शिक्षक सुदर्शन यादव को शिक्षा एवं युवा मार्गदर्शन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए “छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया। उन्हें वरिष्ठ समाजसेवी बिसराराम यादव ने प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया।

    सुदर्शन यादव को यह सम्मान युवाओं को भारतीय सेना की थल सेना, वायु सेना एवं नौसेना में भर्ती के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण देने तथा 50 से अधिक युवाओं का सेना में चयन कराने के साथ ही नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल, एकलव्य विद्यालय, प्रयास एवं उत्कर्ष जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में विद्यार्थियों को लगातार सफलता दिलाने के लिए प्रदान किया गया।

    समारोह में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी प्रशस्ति-पत्र, स्मृति-चिन्ह एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी), चिकित्सा, खेल, सामाजिक सेवा, संस्कृति और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले समाज के प्रतिभाशाली सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम का विशेष आकर्षण यादव समाज की पारंपरिक लोक कला “बांसगीत” की प्रस्तुति रही। गरियाबंद जिले के ग्राम मोहेरा से आए अमर सिंह यादव एवं उनकी टीम ने अपनी प्रस्तुति से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस लोक परंपरा के संरक्षण में योगदान देने वाले कलाकारों को भी सम्मानित किया गया।

    समारोह के दौरान संघ की भावी योजनाओं एवं सामाजिक गतिविधियों का प्रस्तुतीकरण भी किया गया। वक्ताओं ने शिक्षा, संस्कृति, नैतिक मूल्यों और सामाजिक एकता को समाज की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए युवाओं से समाज एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम के अंत में संघ के सचिव प्रभाकर कांत यादव ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। समारोह के समापन पर सभी सम्मानित प्रतिभाओं को प्रशस्ति-पत्र, स्मृति-चिन्ह एवं उपहार प्रदान किए गए।

    आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करते हैं, प्रतिभाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं तथा सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। साथ ही भविष्य में भी शिक्षा, संस्कृति और समाज सेवा से जुड़े ऐसे प्रेरणादायी कार्यक्रम लगातार आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया गया।

    इसे भी पढ़ें……

    31 साल बाद घर लौटा लापता युवक: जानिए कैसे अचानक लौटे साधु शर्मा, भावुक पुनर्मिलन से नम हुईं गांव की आंखें

    Post Views: 110
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Article31 साल बाद घर लौटा लापता युवक: जानिए कैसे अचानक लौटे साधु शर्मा, भावुक पुनर्मिलन से नम हुईं गांव की आंखें
    Next Article जेपीएससी भर्ती घोटाले की जांच तेज: जानिए पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते से दूसरे दिन किन सवालों पर हुई पूछताछ
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    फर्जी रजिस्ट्री बनाकर तहसील में पेश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

    July 29, 2026

    आधी रात किराना दुकान में भड़की भीषण आग, जानिए कैसे लाखों का सामान मिनटों में जलकर हुआ राख

    July 28, 2026

    ऑफबीट इंपैक्ट: 41 प्रकरण, 98,600 रुपये का चालान… खबर के बाद रामानुजगंज में भारी वाहनों पर बड़ी कार्रवाई

    July 24, 2026

    तीन माह का अंगूठा, दो माह का राशन! चीनिया की उचित मूल्य दुकान पर ग्रामीणों का गंभीर आरोप, एसडीएम से की शिकायत

    July 23, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    फर्जी रजिस्ट्री बनाकर तहसील में पेश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

    July 29, 2026

    दहेज प्रताड़ना से जबरन गर्भपात तक: जानिए विवाहिता ने पति समेत पांच लोगों पर क्यों दर्ज कराया गंभीर केस

    July 29, 2026

    जेपीएससी भर्ती घोटाले की जांच तेज: जानिए पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते से दूसरे दिन किन सवालों पर हुई पूछताछ

    July 29, 2026

    सुदर्शन यादव को मिला ‘छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान’, प्रदेशभर की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

    July 29, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • फर्जी रजिस्ट्री बनाकर तहसील में पेश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
    • दहेज प्रताड़ना से जबरन गर्भपात तक: जानिए विवाहिता ने पति समेत पांच लोगों पर क्यों दर्ज कराया गंभीर केस
    • जेपीएससी भर्ती घोटाले की जांच तेज: जानिए पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते से दूसरे दिन किन सवालों पर हुई पूछताछ
    • सुदर्शन यादव को मिला ‘छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान’, प्रदेशभर की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
    • 31 साल बाद घर लौटा लापता युवक: जानिए कैसे अचानक लौटे साधु शर्मा, भावुक पुनर्मिलन से नम हुईं गांव की आंखें
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.