Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    अंतिम संस्कार की तैयारी पूरी थी, तभी पहुंची पुलिस… महिला की मौत ने खड़े किए सवाल

    August 27, 2026

    नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच बड़ी राहत… 21 भारतीय समेत 123 लोगों को सेना ने बचाया

    August 27, 2026

    28 अगस्त का इतिहास: जब भारतीयों ने खुद तैयार किया था आजाद भारत का संवैधानिक खाका

    August 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • अंतिम संस्कार की तैयारी पूरी थी, तभी पहुंची पुलिस… महिला की मौत ने खड़े किए सवाल
    • नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच बड़ी राहत… 21 भारतीय समेत 123 लोगों को सेना ने बचाया
    • 28 अगस्त का इतिहास: जब भारतीयों ने खुद तैयार किया था आजाद भारत का संवैधानिक खाका
    • नेपाल में जल प्रलय से हाहाकार, 157 मौतों के बाद 700 लोग लापता… इनमें 139 भारतीय
    • शंकरगढ़ के जर्जर स्कूल पर CM साय का बड़ा आश्वासन, 520 छात्रों की परेशानी पर जल्द होगा फैसला
    • कर्रा पहुंचे CM साय, बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक… फिर कर दी बड़ी घोषणा
    • शटर टूटा, जेवर गायब… फिर बिहार पहुंची पुलिस, ऐसे खुला लाखों की चोरी का राज
    • 67 से 65! झारखंड कैबिनेट के फैसले ने चौंकाया, डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति उम्र घटाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»National»केजीएमयू के डॉ. सतीश कुमार को अंतरराष्ट्रीय फेलोशिप, FIMSA सम्मान से नवाजे गए
    National

    केजीएमयू के डॉ. सतीश कुमार को अंतरराष्ट्रीय फेलोशिप, FIMSA सम्मान से नवाजे गए

    जिपमर, पुडुचेरी में आयोजित IMSACON-2026 में मिला सम्मान, चिकित्सा शिक्षा, शोध और रोगी सेवा में उत्कृष्ट योगदान की मिली वैश्विक पहचान
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJuly 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू), लखनऊ के मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सतीश कुमार को 41वें इंटरनेशनल मेडिकल साइंसेज अकादमी कॉन्फ्रेंस (IMSACON-2026) के दौरान प्रतिष्ठित FIMSA (फेलो ऑफ इंटरनेशनल मेडिकल साइंसेज अकादमी) फेलोशिप से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान, वैज्ञानिक प्रकाशनों और रोगी सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया।

    यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (जिपमर), पुडुचेरी में आयोजित हुआ, जिसमें भारत सहित कई देशों के वरिष्ठ चिकित्सकों, वैज्ञानिकों और चिकित्सा शिक्षकों ने भाग लिया।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य का मिला सम्मान

    डॉ. सतीश कुमार पिछले 15 वर्षों से चिकित्सा शिक्षा, शोध और रोगी सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। डायबिटीज, हृदय रोग और गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) की रोकथाम उनके प्रमुख कार्यक्षेत्र हैं। उनके 40 से अधिक शोध पत्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। इसके अलावा वे केजीएमयू में स्नातकोत्तर (पीजी) छात्रों के मार्गदर्शक होने के साथ-साथ कई सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं में सलाहकार की भूमिका भी निभा रहे हैं।

    आधुनिक चिकित्सा और एआई पर हुई चर्चा

    सम्मेलन की अध्यक्षता डॉ. के. जगदीशन ने की। आयोजन समिति में प्रो. राकेश सिंह (ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन), डॉ. आर.के. ठुकराल (सेक्रेटरी जनरल), डॉ. राखी बिस्वास (ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी), डॉ. नोयल एम. जोसेफ (जॉइंट ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी) और प्रो. शन्मुगन जे. (IMSACON कोऑर्डिनेटर चेयरमैन) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    सम्मेलन में चिकित्सा विज्ञान के नवीन शोध, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का चिकित्सा क्षेत्र में उपयोग, आधुनिक उपचार पद्धतियां, गैर-संचारी रोगों की रोकथाम और चिकित्सा शिक्षा में नवाचार जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने विस्तार से चर्चा की।

    बोले डॉ. सतीश कुमार

    जवाहर नवोदय विद्यालय, अयोध्या के पूर्व छात्र डॉ. सतीश कुमार ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सम्मान उनके गुरुजनों, सहकर्मियों और विद्यार्थियों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वे चिकित्सा अनुसंधान, गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा और बेहतर रोगी सेवा के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

    डॉ. सतीश कुमार को मिले इस अंतरराष्ट्रीय सम्मान पर केजीएमयू परिवार, चिकित्सा समुदाय और उनके सहयोगियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

    Post Views: 136
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleप्रो. गोविंद पांडेय राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन की विद्वत् परिषद में शामिल
    Next Article होर्मुज पर भड़की जंग! दक्षिणी ईरान पर अमेरिकी हमला, बंदरगाह शहरों और केशम द्वीप में जोरदार धमाके
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    नेपाल में जल प्रलय से हाहाकार, 157 मौतों के बाद 700 लोग लापता… इनमें 139 भारतीय

    August 27, 2026

    लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में सावन सोमवार पर भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत

    August 17, 2026

    गजनी के विलेन प्रदीप रावत का निधन, 74 की उम्र में ली अंतिम सांस

    August 4, 2026

    निर्णायक बढ़त के बाद प्रशांत किशोर बोले- यह मेरी नहीं, बांकीपुर की जनता की जीत; बिहार की राजनीति को नई दिशा देने का जनादेश

    August 3, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    अंतिम संस्कार की तैयारी पूरी थी, तभी पहुंची पुलिस… महिला की मौत ने खड़े किए सवाल

    August 27, 2026

    नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच बड़ी राहत… 21 भारतीय समेत 123 लोगों को सेना ने बचाया

    August 27, 2026

    28 अगस्त का इतिहास: जब भारतीयों ने खुद तैयार किया था आजाद भारत का संवैधानिक खाका

    August 27, 2026

    नेपाल में जल प्रलय से हाहाकार, 157 मौतों के बाद 700 लोग लापता… इनमें 139 भारतीय

    August 27, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • अंतिम संस्कार की तैयारी पूरी थी, तभी पहुंची पुलिस… महिला की मौत ने खड़े किए सवाल
    • नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच बड़ी राहत… 21 भारतीय समेत 123 लोगों को सेना ने बचाया
    • 28 अगस्त का इतिहास: जब भारतीयों ने खुद तैयार किया था आजाद भारत का संवैधानिक खाका
    • नेपाल में जल प्रलय से हाहाकार, 157 मौतों के बाद 700 लोग लापता… इनमें 139 भारतीय
    • शंकरगढ़ के जर्जर स्कूल पर CM साय का बड़ा आश्वासन, 520 छात्रों की परेशानी पर जल्द होगा फैसला
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.