Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    बलरामपुर में स्कूलों का औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति पर प्रधान पाठक को नोटिस; एक साल से गैरहाजिर लिपिक पर भी कार्रवाई

    October 10, 2026

    ग्रामीणों की मांग पर मंत्री रामविचार नेताम ने रुकवाया काफिला, टुकु नाला पर पुलिया बनाने का दिया भरोसा

    October 10, 2026

    रामानुजगंज में विराट शिव गुरु महोत्सव, 25 हजार से अधिक शिव शिष्यों की जुटी भीड़

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • बलरामपुर में स्कूलों का औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति पर प्रधान पाठक को नोटिस; एक साल से गैरहाजिर लिपिक पर भी कार्रवाई
    • ग्रामीणों की मांग पर मंत्री रामविचार नेताम ने रुकवाया काफिला, टुकु नाला पर पुलिया बनाने का दिया भरोसा
    • रामानुजगंज में विराट शिव गुरु महोत्सव, 25 हजार से अधिक शिव शिष्यों की जुटी भीड़
    • रामानुजगंज में पण्डो समाज को विकास की सौगात, तीन छात्रावास शुरू और 13 आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण
    • मवेशी तस्करी के मामले में कथित मास्टरमाइंड जितेन्द्र जायसवाल गिरफ्तार, पहले से दर्ज हैं तीन प्रकरण
    • रामानुजगंज की वन वाटिका में नौका विहार से ओपन जिम तक की सुविधा, 1.49 करोड़ से बदलेगी सूरत
    • कन्हर बैरियर पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 19 साल लट्ठा से लदा ट्रक जब्त
    • Big Breaking : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Jharkhand»जेपीएससी की परीक्षाओं में गड़बड़ी का आरोप, भाजपा ने की पीटी परीक्षा रद्द कर सीबीआई जांच की मांग
    Jharkhand

    जेपीएससी की परीक्षाओं में गड़बड़ी का आरोप, भाजपा ने की पीटी परीक्षा रद्द कर सीबीआई जांच की मांग

    Sponsored By: RKDF University, RanchiJuly 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की हालिया प्रतियोगी परीक्षाओं और उनके परिणामों में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) रद्द करने तथा पूरे मामले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग की है। पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने आरोप लगाया कि आयोग की कार्यप्रणाली अपारदर्शी हो गई है, जिससे लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

    सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रतुल शाहदेव ने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार के संरक्षण में जेपीएससी योग्यता आधारित चयन संस्था के बजाय अव्यवस्था, अपारदर्शिता और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का प्रतीक बन गया है। उन्होंने कहा कि आयोग की कार्यशैली के कारण प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता लगातार सवालों के घेरे में आ रही है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    भाजपा प्रवक्ता ने दावा किया कि हालिया सिविल सेवा परीक्षा में 103 पदों के लिए 2,204 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया, लेकिन आयोग ने कटऑफ अंक सार्वजनिक नहीं किए। इसके अलावा परिणाम पर आयोग के तीनों सदस्यों के हस्ताक्षर नहीं होने और मेरिट सूची को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बैकलॉग पीटी परीक्षा में 832 अभ्यर्थियों का रिकॉर्ड स्पष्ट नहीं है, जिससे पूरी चयन प्रक्रिया संदेह के घेरे में आ गई है।

    प्रतुल शाहदेव ने कहा कि झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाएं अब प्रतिभा की नहीं, बल्कि अनिश्चितता, भ्रम और मानसिक प्रताड़ना का माध्यम बन गई हैं। उनके अनुसार, कभी परीक्षाओं के आयोजन में वर्षों की देरी होती है तो कभी परिणाम घोषित होने के बाद मॉडल उत्तर, कटऑफ, मूल्यांकन प्रक्रिया और अन्य तकनीकी पहलुओं को लेकर विवाद सामने आते हैं। उन्होंने दावा किया कि इससे अभ्यर्थियों का आयोग पर से विश्वास कमजोर हुआ है।

    भाजपा नेता ने ओएमआर शीट में भी कथित अनियमितताओं का आरोप लगाया। उन्होंने प्रेसवार्ता के दौरान एक ओएमआर शीट का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए दावा किया कि संबंधित अभ्यर्थी को पहले प्रश्नपत्र में 100 में 48 अंक मिले, जबकि दूसरे प्रश्नपत्र में सफल होने के लिए 97 अंक प्राप्त होना आवश्यक था। उन्होंने कहा कि परीक्षा विशेषज्ञों के अनुसार ऐसी स्थिति सामान्य परिस्थितियों में संभव नहीं प्रतीत होती, जिससे पूरी परीक्षा प्रक्रिया पर संदेह उत्पन्न होता है।

    भाजपा ने मांग की कि जेपीएससी की पीटी परीक्षा तत्काल रद्द की जाए और पूरे मामले की सीबीआई जांच कराई जाए। साथ ही हालिया विवादित परीक्षाओं और उनके परिणामों की स्वतंत्र जांच कराने, कटऑफ, मेरिट निर्धारण की प्रक्रिया तथा मूल्यांकन से जुड़े सभी विवरण सार्वजनिक करने और किसी भी स्तर पर अनियमितता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की भी मांग की।

    प्रतुल शाहदेव ने राज्य के प्रतियोगी छात्रों से लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा या एक बैच का नहीं, बल्कि झारखंड के लाखों युवाओं के भविष्य का प्रश्न है और भाजपा उन छात्रों के साथ खड़ी रहेगी, जो अपने साथ अन्याय होने का आरोप लगा रहे हैं।

    प्रेसवार्ता में भाजपा प्रदेश के सह मीडिया प्रभारी अजय राय और नीरज सिंह भी उपस्थित थे।

    इसे भी पढ़ें……..

    जंगल से लाए पुटु ने बिगाड़ी सेहत, एक ही परिवार के 9 लोग अस्पताल पहुंचे

    Views: 138
    Previous Articleजंगल से लाए पुटु ने बिगाड़ी सेहत, एक ही परिवार के 9 लोग अस्पताल पहुंचे
    Next Article सिकंदर हत्याकांड में प्रशासनिक विफलता के खिलाफ प्रदर्शन, उच्चस्तरीय जांच की मांग
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    बेहद दु:खद खबर : नहीं रहीं सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन

    October 7, 2026

    UPI पर शुल्क के विरोध में हजारीबाग के कारोबारियों का धरना, शुल्क मुक्त रखने की मांग

    October 5, 2026

    दुमका में खिड़की की ग्रील खोलकर घर में घुसे चोर, 25 लाख के जेवरात चोरी

    October 5, 2026

    रांची के होटल में देर रात पुलिस की दबिश, कमरों की तलाशी में सामने आया बड़ा राज

    October 4, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    बलरामपुर में स्कूलों का औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति पर प्रधान पाठक को नोटिस; एक साल से गैरहाजिर लिपिक पर भी कार्रवाई

    October 10, 2026

    ग्रामीणों की मांग पर मंत्री रामविचार नेताम ने रुकवाया काफिला, टुकु नाला पर पुलिया बनाने का दिया भरोसा

    October 10, 2026

    रामानुजगंज में विराट शिव गुरु महोत्सव, 25 हजार से अधिक शिव शिष्यों की जुटी भीड़

    October 10, 2026

    रामानुजगंज में पण्डो समाज को विकास की सौगात, तीन छात्रावास शुरू और 13 आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण

    October 9, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • बलरामपुर में स्कूलों का औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति पर प्रधान पाठक को नोटिस; एक साल से गैरहाजिर लिपिक पर भी कार्रवाई
    • ग्रामीणों की मांग पर मंत्री रामविचार नेताम ने रुकवाया काफिला, टुकु नाला पर पुलिया बनाने का दिया भरोसा
    • रामानुजगंज में विराट शिव गुरु महोत्सव, 25 हजार से अधिक शिव शिष्यों की जुटी भीड़
    • रामानुजगंज में पण्डो समाज को विकास की सौगात, तीन छात्रावास शुरू और 13 आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण
    • मवेशी तस्करी के मामले में कथित मास्टरमाइंड जितेन्द्र जायसवाल गिरफ्तार, पहले से दर्ज हैं तीन प्रकरण
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.