Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    67 से 65! झारखंड कैबिनेट के फैसले ने चौंकाया, डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति उम्र घटाई

    August 25, 2026

    24 घंटे का अल्टीमेटम… माफी नहीं तो आंदोलन! थाना प्रभारी से कथित गाली-गलौज मामले में पुलिस एसोसिएशन सख्त

    August 25, 2026

    झारखंड में बारिश ने फिर बढ़ाई चिंता, ऊंटारी रोड में 185 मिमी पानी; 29 अगस्त तक अलर्ट

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • 67 से 65! झारखंड कैबिनेट के फैसले ने चौंकाया, डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति उम्र घटाई
    • 24 घंटे का अल्टीमेटम… माफी नहीं तो आंदोलन! थाना प्रभारी से कथित गाली-गलौज मामले में पुलिस एसोसिएशन सख्त
    • झारखंड में बारिश ने फिर बढ़ाई चिंता, ऊंटारी रोड में 185 मिमी पानी; 29 अगस्त तक अलर्ट
    • आधी रात के बाद अचानक धंसने लगी जमीन, सीसीएल का लंकास्टर अस्पताल भी आया जद में
    • रात में पत्नी को मायके छोड़कर निकला युवक, सुबह सड़क किनारे मिला शव; गला घोंटकर हत्या की आशंका
    • एनीकट के बीच फंसा युवक, अचानक तेज धार में समाया; 500 मीटर तक दिखा बहता
    • उबका बांध में रिसाव, ग्रामीणों को सता रहा टूटने का डर; 100 एकड़ फसल और कई घरों पर खतरा
    • रामगढ़ के इस्पात प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, तीन इंजीनियरों की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Jharkhand»हिमांशु सिंह हत्याकांड : नए एसएसपी के पदभार संभालते ही एसआईटी ने बदली रणनीति
    Jharkhand

    हिमांशु सिंह हत्याकांड : नए एसएसपी के पदभार संभालते ही एसआईटी ने बदली रणनीति

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJuly 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    पूर्वी सिंहभूम। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में हुए हिमांशु सिंह हत्याकांड की जांच अब निर्णायक चरण में पहुंचती दिख रही है। बुधवार देर रात जिले के नए वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) एहतेशाम वकारिब ने पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एडीजी मनोज कौशिक और जांच टीम के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में अब तक हुई जांच की प्रगति का आकलन किया गया और फरार आरोपिताें की गिरफ्तारी के साथ-साथ हत्या की पूरी साजिश का खुलासा करने के लिए नई रणनीति तैयार की गई।

    पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) अब केवल घटना में शामिल आरोपिताें की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे घटनाक्रम के पीछे की साजिश, घटना की योजना और इसमें शामिल सभी लोगों की भूमिका की गहन पड़ताल कर रही है। नए एसएसपी के निर्देश पर तकनीकी साक्ष्यों, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और वैज्ञानिक जांच को प्राथमिकता दी जा रही है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    जांच के दौरान 24 जून की रात करीब 8 बजे से रात 12 बजे तक बार परिसर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जब्त कर ली गई है। पुलिस फुटेज का बारीकी से विश्लेषण कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि विवाद की शुरुआत किसने की, हथियार सबसे पहले किसने निकाला, हिमांशु सिंह पर हमला किस क्रम में हुआ और घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों की गतिविधियां क्या थीं। पुलिस का मानना है कि सीसीटीवी फुटेज इस मामले का सबसे महत्वपूर्ण साक्ष्य साबित हो सकता है।

    जांच का एक अहम पहलू मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा तक पहुंचने और यह पता लगाने का है कि उसे घटनास्थल पर किसने बुलाया था। इसके लिए पुलिस कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), मोबाइल टावर लोकेशन और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच कर रही है। बार के कर्मचारियों और अन्य संबंधित लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। यदि जांच में यह साबित होता है कि किसी ने सुनियोजित तरीके से मुख्य आरोपित को बुलाया था, तो उस व्यक्ति की भूमिका भी हत्या की साजिश में शामिल मानी जा सकती है।

    पुलिस ने बार के मैनेजर, वेटर, बाउंसर, कैशियर और अन्य कर्मचारियों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया भी तेज कर दी है। जांच अधिकारी यह जानने का प्रयास कर रहे हैं कि विवाद किस टेबल से शुरू हुआ, उस समय कौन-कौन मौजूद था, बिल किसने चुकाया और घटना के दौरान कर्मचारियों ने क्या देखा। यदि किसी के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों में विरोधाभास मिलता है या किसी के द्वारा तथ्य छिपाने की पुष्टि होती है, तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

    इस पूरे मामले में बार संचालक नीरज सिंह की भूमिका भी जांच के दायरे में है। पुलिस यह पता लगा रही है कि क्या उन्हें बार के भीतर मौजूद हथियारबंद लोगों की जानकारी थी, क्या घटना के बाद किसी आरोपित को भागने में किसी प्रकार की सहायता मिली और क्या बार संचालन के दौरान लाइसेंस से संबंधित किसी नियम का उल्लंघन हुआ था। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि सुरक्षा व्यवस्था में कोई गंभीर चूक तो नहीं हुई थी।

    वैज्ञानिक साक्ष्यों को मजबूत करने के लिए फोरेंसिक टीम घटनास्थल से जुटाए गए खून के नमूनों, फिंगरप्रिंट और अन्य भौतिक साक्ष्यों की जांच कर रही है। वहीं तकनीकी शाखा मोबाइल लोकेशन, कॉल रिकॉर्ड और डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण कर रही है ताकि घटनास्थल पर मौजूद प्रत्येक व्यक्ति की गतिविधियों का क्रम स्पष्ट हो सके।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी तरह साक्ष्यों के आधार पर आगे बढ़ाई जा रही है और किसी भी पहलू को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। फरार आरोपिताें की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और यदि घटना से संबंधित कोई महत्वपूर्ण जानकारी हो तो पुलिस को उपलब्ध कराएं, ताकि निष्पक्ष और प्रभावी जांच के जरिए पूरे मामले का जल्द खुलासा किया जा सके।

    इसे भी पढ़ें………

    पहली ही बारिश में खुल रही भ्रष्टाचार की परत-दर-परत पोल, आज नाली टूटी… बीते दिनों नहर ने भी उठाए थे सवाल

    Post Views: 359
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleपहली ही बारिश में खुल रही भ्रष्टाचार की परत-दर-परत पोल, आज नाली टूटी… बीते दिनों नहर ने भी उठाए थे सवाल
    Next Article स्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे थे पांच बैल, वाहन छोड़ तस्कर फरार
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    67 से 65! झारखंड कैबिनेट के फैसले ने चौंकाया, डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति उम्र घटाई

    August 25, 2026

    24 घंटे का अल्टीमेटम… माफी नहीं तो आंदोलन! थाना प्रभारी से कथित गाली-गलौज मामले में पुलिस एसोसिएशन सख्त

    August 25, 2026

    आधी रात के बाद अचानक धंसने लगी जमीन, सीसीएल का लंकास्टर अस्पताल भी आया जद में

    August 25, 2026

    रात में पत्नी को मायके छोड़कर निकला युवक, सुबह सड़क किनारे मिला शव; गला घोंटकर हत्या की आशंका

    August 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    67 से 65! झारखंड कैबिनेट के फैसले ने चौंकाया, डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति उम्र घटाई

    August 25, 2026

    24 घंटे का अल्टीमेटम… माफी नहीं तो आंदोलन! थाना प्रभारी से कथित गाली-गलौज मामले में पुलिस एसोसिएशन सख्त

    August 25, 2026

    झारखंड में बारिश ने फिर बढ़ाई चिंता, ऊंटारी रोड में 185 मिमी पानी; 29 अगस्त तक अलर्ट

    August 25, 2026

    आधी रात के बाद अचानक धंसने लगी जमीन, सीसीएल का लंकास्टर अस्पताल भी आया जद में

    August 25, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • 67 से 65! झारखंड कैबिनेट के फैसले ने चौंकाया, डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति उम्र घटाई
    • 24 घंटे का अल्टीमेटम… माफी नहीं तो आंदोलन! थाना प्रभारी से कथित गाली-गलौज मामले में पुलिस एसोसिएशन सख्त
    • झारखंड में बारिश ने फिर बढ़ाई चिंता, ऊंटारी रोड में 185 मिमी पानी; 29 अगस्त तक अलर्ट
    • आधी रात के बाद अचानक धंसने लगी जमीन, सीसीएल का लंकास्टर अस्पताल भी आया जद में
    • रात में पत्नी को मायके छोड़कर निकला युवक, सुबह सड़क किनारे मिला शव; गला घोंटकर हत्या की आशंका
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.