Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    बलरामपुर में आधी रात बड़ा हादसा, ट्रक में घुसी तेज रफ्तार पिकअप

    September 28, 2026

    मेधावी विद्यार्थियों और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासों के लिए डॉ. अमित कुमार पांडेय सम्मानित

    September 27, 2026

    रांची में CRPF जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान चली गोली

    September 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • बलरामपुर में आधी रात बड़ा हादसा, ट्रक में घुसी तेज रफ्तार पिकअप
    • मेधावी विद्यार्थियों और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासों के लिए डॉ. अमित कुमार पांडेय सम्मानित
    • रांची में CRPF जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान चली गोली
    • कन्हर नदी के तेज बहाव में फंसे तीन ग्रामीण, देर रात नाव के सहारे किया गया रेस्क्यू
    • देवघर में बाबा मंदिर के पास पति से बिछड़ी महिला लापता, तलाश जारी
    • हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे
    • टोटो और बाइक की जोरदार टक्कर, चार घायल; इलाज के दौरान एक की मौत
    • रांची में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»योग से स्वस्थ जीवन का संदेश: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया सामूहिक योगाभ्यास
    Chhattisgarh

    योग से स्वस्थ जीवन का संदेश: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बलरामपुर में जिला स्तरीय कार्यक्रम, पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    Vishnu PandeyBy Vishnu PandeyJune 21, 2026Updated:June 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर, विष्णु पांडेय। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को जिला मुख्यालय स्थित स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल के खेल मैदान में जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले की प्रभारी एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े शामिल हुईं और विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कर लोगों को नियमित योग अपनाने का संदेश दिया।

    इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” रही। कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा चेरवा, उपाध्यक्ष बबली देवी, नगर पालिका अध्यक्ष लोधीराम एक्का, उपाध्यक्ष दिलीप सोनी, कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर, डीएफओ आलोक वाजपेयी, जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    योग प्रशिक्षकों ने प्रार्थना के साथ ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन, भद्रासन, वज्रासन, योग निद्रासन, मकरासन सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया। इसके साथ ही भ्रामरी प्राणायाम और ध्यान भी कराया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से भारत की प्राचीन योग परंपरा को वैश्विक पहचान मिली है। आज दुनिया के अनेक देश योग को स्वास्थ्य और मानव कल्याण के प्रभावी माध्यम के रूप में अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का विज्ञान है।

    उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की व्यस्त जीवनशैली में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखना बड़ी चुनौती है। योग व्यक्ति को स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक जीवन की दिशा देता है। नियमित योग करने से आत्मविश्वास बढ़ता है और जीवन में नई ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने सभी नागरिकों से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की।

    कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने उपस्थित लोगों को नियमित योग करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प भी दिलाया। जिला मुख्यालय के साथ-साथ जिले के सभी विकासखंडों, नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों, आंगनबाड़ी केंद्रों, वृद्धाश्रमों तथा विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर भी योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    इस अवसर पर मंत्री ने स्काउट-गाइड, रोवर और रेंजर के विद्यार्थियों से चर्चा कर उनके अनुभव जाने तथा अनुशासन, सेवा भावना और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर संवाद किया।

    कार्यक्रम के बाद “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने हाई स्कूल मैदान परिसर में मौलश्री का पौधा रोपित किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित बलरामपुर का संदेश दिया।

    कार्यक्रम में कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने उपस्थित लोगों को नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि योग और नशामुक्त जीवनशैली स्वस्थ एवं सशक्त समाज की आधारशिला हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर योग अपनाने और समाज में सकारात्मक बदलाव के सहभागी बनने की अपील की।

    इसे भी पढ़ें…….

    पानी टैंकर की चपेट में आने से 7 वर्षीय बालक की मौत: आक्रोशित परिजनों ने 3 घंटे तक किया एनएच जाम

    Post Views: 371
    Previous Articleपानी टैंकर की चपेट में आने से 7 वर्षीय बालक की मौत: आक्रोशित परिजनों ने 3 घंटे तक किया एनएच जाम
    Next Article चुनावी हश्र देख लें आरोप लगाने वाले: कुछ जेल में हैं तो कुछ बेल पर, मुख्यमंत्री साय का विपक्ष पर तीखा हमला
    Vishnu Pandey

    विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।

    Related Posts

    बलरामपुर में आधी रात बड़ा हादसा, ट्रक में घुसी तेज रफ्तार पिकअप

    September 28, 2026

    कन्हर नदी के तेज बहाव में फंसे तीन ग्रामीण, देर रात नाव के सहारे किया गया रेस्क्यू

    September 27, 2026

    सोशल मीडिया पर विवादित गाने को लेकर सेन-नाई समाज नाराज, कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को सौंपा ज्ञापन

    September 26, 2026

    भारी बारिश के चलते बलरामपुर जिले के सभी स्कूल आज बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश

    September 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    बलरामपुर में आधी रात बड़ा हादसा, ट्रक में घुसी तेज रफ्तार पिकअप

    September 28, 2026

    मेधावी विद्यार्थियों और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासों के लिए डॉ. अमित कुमार पांडेय सम्मानित

    September 27, 2026

    रांची में CRPF जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान चली गोली

    September 27, 2026

    कन्हर नदी के तेज बहाव में फंसे तीन ग्रामीण, देर रात नाव के सहारे किया गया रेस्क्यू

    September 27, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • बलरामपुर में आधी रात बड़ा हादसा, ट्रक में घुसी तेज रफ्तार पिकअप
    • मेधावी विद्यार्थियों और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासों के लिए डॉ. अमित कुमार पांडेय सम्मानित
    • रांची में CRPF जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान चली गोली
    • कन्हर नदी के तेज बहाव में फंसे तीन ग्रामीण, देर रात नाव के सहारे किया गया रेस्क्यू
    • देवघर में बाबा मंदिर के पास पति से बिछड़ी महिला लापता, तलाश जारी
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.