Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक

    September 12, 2026

    10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक

    September 12, 2026

    गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    • जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में
    • रामानुजगंज से सिर्फ 30 किमी दूर बाघ की दस्तक! जंगल में मिले पगमार्क और शिकार के निशान, वन विभाग हाई अलर्ट
    • अपडेट : शादी के चार महीने बाद तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, मौत का राज अब भी बरकरार
    • मौसम बदला तो बढ़ी बीमारी, रामानुजगंज अस्पताल की OPD में रोज पहुंच रहे 350 मरीज
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, चार महीने पहले हुई थी शादी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»National»‘कॉकरोच आ रहे हैं…’ : दिल्ली में CJP का पहला बड़ा प्रदर्शन, शिक्षा व्यवस्था पर केंद्र सरकार घिरी
    National

    ‘कॉकरोच आ रहे हैं…’ : दिल्ली में CJP का पहला बड़ा प्रदर्शन, शिक्षा व्यवस्था पर केंद्र सरकार घिरी

    परीक्षा प्रणाली पर सवाल, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तेज
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJune 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    नई दिल्ली। ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके शनिवार सुबह अमेरिका से दिल्ली पहुंचे। सुबह करीब 7:45 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वे लगभग एक घंटे तक एयरपोर्ट के अंदर रहे। हालांकि, बाहर आने में हुई देरी की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही उन्होंने हाथ में डॉ. भीमराव अंबेडकर की किताब उठाई और सीधे जंतर-मंतर के लिए रवाना हो गए।

    जंतर-मंतर पर CJP का यह पहला बड़ा प्रदर्शन है। पार्टी ने यह प्रदर्शन NEET-UG पेपर लीक, CBSE, CUET और SSC-GD जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ आयोजित किया है। प्रदर्शन के जरिए पार्टी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    एयरपोर्ट के बाहर मीडिया से बातचीत में अभिजीत दीपके ने कहा कि देश में छात्र लगातार दबाव और अव्यवस्था का सामना कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा प्रणाली में लगातार हो रही गड़बड़ियों के कारण छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। दीपके ने कहा, “शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। अब तक कई छात्र आत्महत्या कर चुके हैं।”

    प्रदर्शन को लेकर CJP ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन की अनुमति दे दी है। पार्टी ने अपने समर्थकों से सीधे जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की। पोस्ट में लिखा गया, “कॉकरोच आ रहे हैं, धर्मेंद्र प्रधान जा रहे हैं।”

    हालांकि, दूसरी ओर दिल्ली पुलिस का कहना है कि 6 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए अब तक कोई आधिकारिक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। इसके बावजूद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजधानी में एक हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

    CJP ने प्रदर्शन में शामिल होने वाले समर्थकों के लिए एक गाइडलाइन भी जारी की है। इसमें लोगों से सनस्क्रीन लगाकर आने, नाश्ता करके पहुंचने, हाथ में तिरंगा, फूल और किताब रखने जैसी अपील की गई है।

    पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि अभिजीत दीपके के दिल्ली पहुंचने के बाद आंदोलन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि पहले पुलिस से औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी, जिसके बाद जंतर-मंतर पर प्रदर्शन शुरू होगा।

    इस बीच, दिल्ली हाईकोर्ट ने CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन से जुड़ी जनहित याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है। याचिका में आरोप लगाया गया था कि सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदर्शनकारियों को एयरपोर्ट बाधित करने और पेपर स्प्रे व डंडे रखने के लिए उकसाया जा रहा है। एनजीओ ‘सेव इंडिया फाउंडेशन’ ने अदालत से सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की थी।

    CJP के आंदोलन को सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक, अभिनेता अतुल कुलकर्णी और दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) के पूर्व अध्यक्ष रौनक खत्री सहित कई लोगों का समर्थन मिला है। सोनम वांगचुक के भी जंतर-मंतर पहुंचने की संभावना जताई गई है।

    दरअसल, इस पूरे आंदोलन की शुरुआत 15 मई को हुई एक टिप्पणी के बाद हुई। भारत के मुख्य न्यायाधीश ने एक मामले की सुनवाई के दौरान कहा था कि “कॉकरोच की तरह ऐसे युवा हैं, जिन्हें रोजगार नहीं मिल रहा और वे एक्टिविस्ट बन रहे हैं।” इसी बयान के अगले दिन, 16 मई को अमेरिका में रह रहे अभिजीत दीपके ने इंस्टाग्राम पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम से एक मंच बनाया। देखते ही देखते यह प्लेटफॉर्म सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

    30 वर्षीय अभिजीत दीपके महाराष्ट्र के संभाजीनगर के रहने वाले हैं। उन्होंने पुणे से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वर्तमान में अमेरिका की बॉस्टन यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स कर रहे हैं। वे 2020 से 2022 तक आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया स्ट्रैटेजिस्ट भी रह चुके हैं। दिल्ली विधानसभा चुनावों के दौरान उन्होंने AAP के लिए मीम आधारित डिजिटल कैंपेन तैयार किए थे। किसान आंदोलन, महंगाई और अन्य राजनीतिक मुद्दों पर भी वे सोशल मीडिया के जरिए केंद्र सरकार पर लगातार सवाल उठाते रहे हैं।

    शुरुआत में मजाक के तौर पर शुरू हुआ यह अभियान अब युवाओं की बेरोजगारी, परीक्षा व्यवस्था और शिक्षा प्रणाली को लेकर असंतोष का प्रतीक बनता जा रहा है।

    इसे भी पढ़ें………..

    कलेक्टर लेटरहेड मामला : डीईओ की मुश्किलें बढ़ीं, कलेक्टर के बाद संयुक्त संचालक ने भी जारी किया नोटिस

    Post Views: 441
    CJP
    Previous Articleकलेक्टर लेटरहेड मामला : डीईओ की मुश्किलें बढ़ीं, कलेक्टर के बाद संयुक्त संचालक ने भी जारी किया नोटिस
    Next Article मैनपाट में पीलिया का कहर : एक हफ्ते में 5 मौतें, कई मरीज अस्पताल में भर्ती
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    290 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी में ED का शिकंजा, 11 ठिकानों पर छापा; आखिर कहां गया बैंक का पैसा?

    September 3, 2026

    नेपाल में बाढ़ के बाद मलबे में दबा सबसे बड़ा राज… 4 हजार लोग लापता, 161 शवों की पहचान नहीं

    September 3, 2026

    नेपाल की नदियां बनीं मौत का रास्ता, त्रिशूली-नारायणी से मिले 321 शव… 280 का DNA टेस्ट शुरू

    September 1, 2026

    नेपाल में बाढ़ के बाद नई आफत, सड़ने लगे इंसानों और पशुओं के शव… महामारी का खतरा बढ़ा

    August 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक

    September 12, 2026

    10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक

    September 12, 2026

    गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए

    September 12, 2026

    जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में

    September 11, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    • जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में
    • रामानुजगंज से सिर्फ 30 किमी दूर बाघ की दस्तक! जंगल में मिले पगमार्क और शिकार के निशान, वन विभाग हाई अलर्ट
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.