Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ में नए विद्यार्थियों का स्वागत, अधिवक्ताओं ने बताए कोर्ट के अनुभव

    October 1, 2026

    बलरामपुर के नए प्रभारी डीईओ नरेंद्र निरापुरे ने संभाला पदभार, बोले- रिजल्ट पर रहेगा फोकस, 90 प्रतिशत से अधिक का लक्ष्य

    October 1, 2026

    बलरामपुर बना डेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ में नए विद्यार्थियों का स्वागत, अधिवक्ताओं ने बताए कोर्ट के अनुभव
    • बलरामपुर के नए प्रभारी डीईओ नरेंद्र निरापुरे ने संभाला पदभार, बोले- रिजल्ट पर रहेगा फोकस, 90 प्रतिशत से अधिक का लक्ष्य
    • बलरामपुर बना डेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला
    • 80 रुपये लीटर डीजल का झांसा, ट्रांसपोर्टर से 1.08 लाख रुपये की साइबर ठगी
    • कमीशन के लिए 22 हजार रुपये मांगने का आरोप, एसीबी ने नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंधक को किया गिरफ्तार
    • खबर का असर: बलरामपुर डीईओ मनीराम यादव का तबादला, करोड़ों की अनियमितता मामले में सिर्फ ट्रांसफर, संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने से लोग नाराज
    • बलरामपुर में गाय की हत्या के मामले में 9 गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए
    • बलरामपुर में आधी रात बड़ा हादसा, ट्रक में घुसी तेज रफ्तार पिकअप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»तेंदूपत्ता सीजन शुरू : जंगलों से फड़ों तक पहुंचा ‘हरा सोना’, हजारों ग्रामीणों को मिल रहा रोजगार
    Chhattisgarh

    तेंदूपत्ता सीजन शुरू : जंगलों से फड़ों तक पहुंचा ‘हरा सोना’, हजारों ग्रामीणों को मिल रहा रोजगार

    तेंदूपत्ता फड़ों में सुबह से पहुंचे ग्रामीण, पहले दिन पुरानडीह फड़ में करीब 40 संग्राहकों ने जमा किया पत्ता, 550 रुपये प्रति सैकड़ा की दर से हो रही खरीदी, ग्रामीणों के लिए बना आय का बड़ा सहारा। झारखंड सीमा से तेंदूपत्ता की अवैध आवक रोकने वन विभाग ने 12 संवेदनशील क्षेत्रों में लगाए बैरियर।
    Vishnu PandeyBy Vishnu PandeyMay 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर, विष्णु पांडेय। जिले के रामानुजगंज वनपरिक्षेत्र में रविवार से हरा सोना कहे जाने वाले तेंदूपत्ता की खरीदी शुरू हो गई। वन परिक्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में बनाए गए फड़ों में सुबह से ही ग्रामीण तेंदूपत्ता लेकर पहुंचने लगे। ग्राम पंचायत पुरानडीह के फड़ में पहले ही दिन करीब 40 संग्राहकों ने सीजन का पहला तेंदूपत्ता जमा किया। तेंदूपत्ता सीजन शुरू होते ही ग्रामीण इलाकों में आर्थिक गतिविधियां बढ़ गई हैं और हजारों परिवारों के लिए यह रोजगार व आजीविका का बड़ा सहारा बन गया है।

    ग्रामीणों ने बताया कि तेंदूपत्ता तोड़ना आसान काम नहीं है। इसके लिए सुबह अंधेरा रहते ही परिवार के सदस्य जंगल और पहाड़ों की ओर निकल पड़ते हैं। कई किलोमीटर दूर जंगलों में पहुंचकर घंटों मेहनत करने के बाद वे तेंदूपत्ता तोड़ते हैं। इसके बाद पत्तों की गड्डियां बनाकर फड़ तक लाया जाता है। ग्रामीणों के अनुसार कई बार पूरा दिन मेहनत करने के बाद भी केवल सौ-दो सौ बंडल ही तैयार हो पाते हैं।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    तेंदूपत्ता संग्रहण से ग्रामीण परिवारों को अच्छी आमदनी मिलती है। वर्तमान में तेंदूपत्ता का शासकीय दर 550 रुपए प्रति सैकड़ा निर्धारित है। यानी 100 बंडल पर 550 रुपए मिलते हैं। वहीं एक मानक बोरे की कीमत लगभग 5500 रुपए है। ग्रामीणों का कहना है कि खेती के साथ-साथ तेंदूपत्ता सीजन उनके परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में बड़ी भूमिका निभाता है।

    पुरानडीह फड़ के मुंशी उमेश कुमार ने बताया कि रविवार से तेंदूपत्ता खरीदी शुरू कर दी गई है। ग्रामीण संग्राहक लगातार फड़ में पत्ता जमा कर रहे हैं। विभाग से मिले दिशा-निर्देशों के अनुसार खरीदी की जा रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में शासकीय दर 550 रुपए सैकड़ा और 5500 रुपए प्रति मानक बोरा निर्धारित है।

    ग्राम केरवाशीला निवासी प्रदीप हलदार ने बताया कि वे पिछले दस वर्षों से तेंदूपत्ता तोड़ने का कार्य कर रहे हैं। स्थानीय जंगलों में पर्याप्त पत्ता नहीं मिलने के कारण उन्हें दूरस्थ जंगलों तक जाना पड़ता है। वे अपने परिवार के साथ बछराज कुंवर सहित अन्य जंगल क्षेत्रों से तेंदूपत्ता तोड़कर पुरानडीह फड़ में जमा करते हैं। उन्होंने कहा कि तेंदूपत्ता सीजन से ग्रामीणों को अच्छी आर्थिक मदद मिलती है और यह ग्रामीण जीवन का महत्वपूर्ण सहारा है।

    वहीं रामानुजगंज रेंजर डॉ. दिलरुबा बानो ने बताया कि वन परिक्षेत्र में तेंदूपत्ता खरीदी का शुभारंभ हो चुका है। झारखंड सीमा से लगे क्षेत्र होने के कारण दूसरे राज्य से तेंदूपत्ता लाकर यहां बेचने की संभावना रहती है। इसे रोकने के लिए विभाग द्वारा विशेष निगरानी रखी जा रही है। वन परिक्षेत्र के चार सर्किलों के 12 संवेदनशील क्षेत्रों में बैरियर लगाए गए हैं, ताकि बाहरी राज्यों से लाया गया तेंदूपत्ता यहां खपाया न जा सके।

    उन्होंने बताया कि तेंदूपत्ता संग्रहण ग्रामीण अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा है और शासन द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार खरीदी प्रक्रिया संचालित की जा रही है।

    उल्लेखनीय है कि, छत्तीसगढ़ में तेंदूपत्ता को “हरा सोना” कहा जाता है। जंगलों से तोड़े गए तेंदूपत्तों की गड्डियां बनाकर फड़ों में सुखाया जाता है। बाद में इसका उपयोग बीड़ी निर्माण में किया जाता है। हर वर्ष तेंदूपत्ता सीजन ग्रामीण अंचलों में रोजगार और आय का बड़ा माध्यम बनकर सामने आता है।

    इसे भी पढ़ें……………

    प्रेम संबंध पर भड़का मौसा: युवक की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया

    Post Views: 744
    Green Gold Offbeat News Special Story Tendupatta
    Previous Articleप्रेम संबंध पर भड़का मौसा: युवक की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया
    Next Article सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन में आग: स्टेशन पर मचा हड़कंप, एक बोगी जलकर राख; देखिए VIDEO
    Vishnu Pandey

    विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।

    Related Posts

    बलरामपुर के नए प्रभारी डीईओ नरेंद्र निरापुरे ने संभाला पदभार, बोले- रिजल्ट पर रहेगा फोकस, 90 प्रतिशत से अधिक का लक्ष्य

    October 1, 2026

    बलरामपुर बना डेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला

    September 30, 2026

    80 रुपये लीटर डीजल का झांसा, ट्रांसपोर्टर से 1.08 लाख रुपये की साइबर ठगी

    September 30, 2026

    कमीशन के लिए 22 हजार रुपये मांगने का आरोप, एसीबी ने नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंधक को किया गिरफ्तार

    September 29, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ में नए विद्यार्थियों का स्वागत, अधिवक्ताओं ने बताए कोर्ट के अनुभव

    October 1, 2026

    बलरामपुर के नए प्रभारी डीईओ नरेंद्र निरापुरे ने संभाला पदभार, बोले- रिजल्ट पर रहेगा फोकस, 90 प्रतिशत से अधिक का लक्ष्य

    October 1, 2026

    बलरामपुर बना डेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला

    September 30, 2026

    80 रुपये लीटर डीजल का झांसा, ट्रांसपोर्टर से 1.08 लाख रुपये की साइबर ठगी

    September 30, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ में नए विद्यार्थियों का स्वागत, अधिवक्ताओं ने बताए कोर्ट के अनुभव
    • बलरामपुर के नए प्रभारी डीईओ नरेंद्र निरापुरे ने संभाला पदभार, बोले- रिजल्ट पर रहेगा फोकस, 90 प्रतिशत से अधिक का लक्ष्य
    • बलरामपुर बना डेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला
    • 80 रुपये लीटर डीजल का झांसा, ट्रांसपोर्टर से 1.08 लाख रुपये की साइबर ठगी
    • कमीशन के लिए 22 हजार रुपये मांगने का आरोप, एसीबी ने नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंधक को किया गिरफ्तार
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.