
दिल्ली: NEET-UG पेपर लीक पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को दिल्ली में NSUI कार्यकर्ताओं ने ओखला में एनटीए ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स पर चढ़कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। NSUI के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया और कहा कि पेपर लीक के पीछे बीजेपी का हाथ है।
इसे भी पढ़ें………..
भीषण गर्मी से तप रहा झारखंड: शाम की बारिश दे रही राहत; मौसम विभाग का अलर्ट
