Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    मेधावी विद्यार्थियों और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासों के लिए डॉ. अमित कुमार पांडेय सम्मानित

    September 27, 2026

    रांची में CRPF जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान चली गोली

    September 27, 2026

    कन्हर नदी के तेज बहाव में फंसे तीन ग्रामीण, देर रात नाव के सहारे किया गया रेस्क्यू

    September 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • मेधावी विद्यार्थियों और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासों के लिए डॉ. अमित कुमार पांडेय सम्मानित
    • रांची में CRPF जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान चली गोली
    • कन्हर नदी के तेज बहाव में फंसे तीन ग्रामीण, देर रात नाव के सहारे किया गया रेस्क्यू
    • देवघर में बाबा मंदिर के पास पति से बिछड़ी महिला लापता, तलाश जारी
    • हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे
    • टोटो और बाइक की जोरदार टक्कर, चार घायल; इलाज के दौरान एक की मौत
    • रांची में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर
    • सोशल मीडिया पर विवादित गाने को लेकर सेन-नाई समाज नाराज, कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को सौंपा ज्ञापन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Jharkhand»झारखंड ट्रेजरी घोटाले में ईडी की एंट्री: करोड़ों की फर्जी निकासी पर शिकंजा, कई अफसरों पर गहराया संकट
    Jharkhand

    झारखंड ट्रेजरी घोटाले में ईडी की एंट्री: करोड़ों की फर्जी निकासी पर शिकंजा, कई अफसरों पर गहराया संकट

    वेतन मद में सरकारी खजाने से खेल, मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से जांच शुरू
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsMay 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची। झारखंड के सरकारी कोषागारों से वेतन मद में करोड़ों रुपये की फर्जी निकासी मामले में अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। ईडी ने मामले में ईसीआईआर दर्ज कर मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच शुरू कर दी है। अब तक इस मामले की जांच झारखंड सीआईडी और राज्य सरकार की विशेष जांच टीम (एसआईटी) कर रही थी, लेकिन ईडी की एंट्री के बाद कई अफसरों और कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

    रांची, बोकारो और हजारीबाग ट्रेजरी बनी जांच का केंद्र

    यह मामला रांची, बोकारो और हजारीबाग ट्रेजरी से हुई संदिग्ध निकासी से जुड़ा है। इन्हीं मामलों में दर्ज एफआईआर को आधार बनाकर ईडी ने जांच शुरू की है। जांच एजेंसियों को शक है कि सरकारी खजाने से फर्जी तरीके से राशि निकाली गई और बाद में कुछ रकम वापस भी कर दी गई, ताकि गड़बड़ी छिपाई जा सके।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    डीएसपी रैंक तक पहुंची जांच की आंच

    सूत्रों के अनुसार इस पूरे खेल में कई अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। चर्चा है कि डीएसपी रैंक तक के अधिकारियों के नाम भी जांच के दायरे में आए हैं। अब तक पुलिस और एसआईटी की कार्रवाई में 12 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

    20 लाख बेसिक वेतन दिखाकर निकाले पैसे

    रांची मामले में पशुपालन विभाग के अकाउंटेंट मुनींद्र कुमार और उसके सहयोगी संजीव कुमार को गिरफ्तार किया गया है। जांच में खुलासा हुआ कि मुनींद्र कुमार ने अपना बेसिक वेतन ही 20 लाख रुपये दिखाकर फर्जी निकासी कर ली।

    हजारीबाग और बोकारो में भी गिरफ्तारियां

    हजारीबाग मामले में सौरभ सिंह, रजनीश कुमार सिंह, शंभू कुमार, काजल कुमारी, खुशबू सिंह और धीरेंद्र सिंह गिरफ्तार किए गए हैं। वहीं बोकारो ट्रेजरी घोटाले में कौशल पांडेय, सतीश कुमार सिंह और काजल मंडल को जेल भेजा जा चुका है। देवघर ट्रेजरी से स्वास्थ्यकर्मियों के नाम पर हुई संदिग्ध निकासी मामले में सबिता कुमारी की गिरफ्तारी भी हुई है।

    एजी ऑडिट में खुला करोड़ों के खेल का राज

    इस बड़े घोटाले का खुलासा तब हुआ जब प्रधान महालेखाकार (एजी) चंद्रमौली सिंह ने ट्रेजरी ऑडिट के दौरान पुलिस विभाग के वेतन भुगतान में भारी गड़बड़ी पकड़ी। शुरुआती जांच में बोकारो और हजारीबाग ट्रेजरी में फर्जी निकासी का मामला सामने आया था।

    12 ट्रेजरी में गड़बड़ी की आशंका

    बाद में प्रधान महालेखाकार की रिपोर्ट में झारखंड की 12 ट्रेजरी में गड़बड़ी की आशंका जताई गई। रिपोर्ट में स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग में भी फर्जी निकासी की बात सामने आई है। इसके बाद राज्य सरकार ने सभी जिलों में जांच के निर्देश दिए और उत्पाद विभाग के प्रधान सचिव अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में हाई लेवल कमेटी गठित की गई।

    अब ईडी खंगालेगी पैसों का पूरा नेटवर्क

    राज्य सरकार पहले ही इस मामले की जांच के लिए एसआईटी बना चुकी है। अब ईडी यह पता लगाने में जुटेगी कि सरकारी खजाने से निकाला गया पैसा कहां-कहां पहुंचा, किन लोगों को इसका फायदा मिला और इस पूरे फर्जीवाड़े के नेटवर्क में कौन-कौन शामिल था।

    इसे भी पढ़ें………..

    ‘रस्सी पकड़ी और हवा संग उड़ गए…:’ बरेली के नन्हें अंसारी ने सुनाई डरावनी आपबीती, देखिए VIDEO

    Post Views: 324
    Previous Article‘रस्सी पकड़ी और हवा संग उड़ गए…:’ बरेली के नन्हें अंसारी ने सुनाई डरावनी आपबीती, देखिए VIDEO
    Next Article तिलक वर्मा का तूफानी अर्धशतक : मुंबई ने पंजाब को 6 विकेट से रौंदा
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    मेधावी विद्यार्थियों और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासों के लिए डॉ. अमित कुमार पांडेय सम्मानित

    September 27, 2026

    रांची में CRPF जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान चली गोली

    September 27, 2026

    हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे

    September 26, 2026

    टोटो और बाइक की जोरदार टक्कर, चार घायल; इलाज के दौरान एक की मौत

    September 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    मेधावी विद्यार्थियों और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासों के लिए डॉ. अमित कुमार पांडेय सम्मानित

    September 27, 2026

    रांची में CRPF जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान चली गोली

    September 27, 2026

    कन्हर नदी के तेज बहाव में फंसे तीन ग्रामीण, देर रात नाव के सहारे किया गया रेस्क्यू

    September 27, 2026

    देवघर में बाबा मंदिर के पास पति से बिछड़ी महिला लापता, तलाश जारी

    September 27, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • मेधावी विद्यार्थियों और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासों के लिए डॉ. अमित कुमार पांडेय सम्मानित
    • रांची में CRPF जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान चली गोली
    • कन्हर नदी के तेज बहाव में फंसे तीन ग्रामीण, देर रात नाव के सहारे किया गया रेस्क्यू
    • देवघर में बाबा मंदिर के पास पति से बिछड़ी महिला लापता, तलाश जारी
    • हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.