Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे

    September 26, 2026

    टोटो और बाइक की जोरदार टक्कर, चार घायल; इलाज के दौरान एक की मौत

    September 26, 2026

    रांची में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर

    September 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे
    • टोटो और बाइक की जोरदार टक्कर, चार घायल; इलाज के दौरान एक की मौत
    • रांची में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर
    • सोशल मीडिया पर विवादित गाने को लेकर सेन-नाई समाज नाराज, कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को सौंपा ज्ञापन
    • भारी बारिश के चलते बलरामपुर जिले के सभी स्कूल आज बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश
    • रामानुजगंज मंडी सचिव मालिक राम पोर्ते निलंबित, प्रेस कॉन्फ्रेंस समेत कई मामलों में कार्रवाई
    • 10 एकड़ जंगल की जमीन पर कब्जे की तैयारी, फर्जी वन अधिकार पत्र से पट्टा दिलाने का खेल; 5 गिरफ्तार
    • मैगी पॉइंट पर रात में ऐसा क्या हुआ? दारोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 युवकों पर आरोप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Jharkhand»झारखंड के जंगलों में हाईटेक ठगी का अड्डा : पुलिस ने किया भंडाफोड़, फर्जी APK लिंक भेजकर मोबाइल करते थे हैक
    Jharkhand

    झारखंड के जंगलों में हाईटेक ठगी का अड्डा : पुलिस ने किया भंडाफोड़, फर्जी APK लिंक भेजकर मोबाइल करते थे हैक

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsMay 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Scam In Ramanujganj
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले में साइबर ठगों ने अब पुलिस से बचने के लिए जंगलों को अपना नया ‘सेफ हाउस’ बना लिया है। गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने बेंगाबाद थाना क्षेत्र के चरनबारी और कोठाहरिया जंगल में चल रहे एक हाईटेक ‘जंगल कंट्रोल रूम’ का भंडाफोड़ किया है।

    पुलिस ने मौके से छह शातिर साइबर अपराधियों को रंगे हाथ दबोचा है, जो देशभर के लोगों को अपना शिकार बना रहे थे। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान महेंद्र कुमार मंडल, कृष्णा कुमार मंडल, ईश्वर मंडल, पंकज कुमार मंडल, रंजीत कुमार मंडल और आदित्य कुमार मंडल के रूप में हुई है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    पुलिस के मुताबिक, ये अपराधी आबादी वाले इलाकों से दूर घने जंगलों में इसलिए ठिकाना बनाते थे ताकि पुलिस की आवाजाही पर दूर से नजर रखी जा सके और नेटवर्क सिग्नल का इस्तेमाल कर बिना किसी शोर-शराबे के ठगी को अंजाम दिया जा सके।

    जंगल से ऑपरेट हो रहे इस गैंग की कार्यप्रणाली बेहद शातिर थी। ये अपराधी लोगों के मोबाइल पर फर्जी एपीके फाइल का लिंक भेजते थे। जैसे ही कोई अनजान व्यक्ति उस लिंक को खोलता, जंगल में बैठे इन ठगों के पास उस व्यक्ति के मोबाइल का पूरा एक्सेस पहुंच जाता था। इसके बाद हैक किए गए मोबाइल के जरिए बैंक खातों से चंद मिनटों में खून-पसीने की कमाई साफ कर दी जाती थी।

    पुलिस ने इनके पास से 11 मोबाइल, 13 सिम कार्ड और 5 बाइक बरामद की हैं, जिनका इस्तेमाल ये जंगल तक पहुंचने और ठगी के उपकरणों को छिपाने में करते थे।

    एसपी डॉ. बिमल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अपराधियों में से कई हिस्ट्रीशीटर हैं, जो दिल्ली और गिरिडीह के विभिन्न थानों से पहले भी जेल जा चुके हैं। जेल से छूटने के बाद इन्होंने फिर से गिरोह बनाया और इस बार ठिकाने के रूप में जंगलों को चुना। पुलिस अब इन ठगों के बैंक खातों और अन्य संपत्तियों की भी जांच कर रही है।

    इसे भी पढ़ें…………

    जननेता माधव लाल सिंह का निधन : समर्थकों की आंखें नम; ग्रामीण इलाकों में थी मजबूत पकड़, लोगों के बीच थे बेहद लोकप्रिय

    Post Views: 536
    Cyber Crime Jharkhand Cyber Crime Offbeat Crime
    Previous Articleजननेता माधव लाल सिंह का निधन : समर्थकों की आंखें नम; ग्रामीण इलाकों में थी मजबूत पकड़, लोगों के बीच थे बेहद लोकप्रिय
    Next Article राजधानी रांची में बीच सड़क फायरिंग : बस को बनाया निशाना; पुलिस ने खदेड़कर एक बदमाश को दबोचा
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे

    September 26, 2026

    टोटो और बाइक की जोरदार टक्कर, चार घायल; इलाज के दौरान एक की मौत

    September 26, 2026

    रांची में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर

    September 26, 2026

    मैगी पॉइंट पर रात में ऐसा क्या हुआ? दारोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 युवकों पर आरोप

    September 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे

    September 26, 2026

    टोटो और बाइक की जोरदार टक्कर, चार घायल; इलाज के दौरान एक की मौत

    September 26, 2026

    रांची में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर

    September 26, 2026

    सोशल मीडिया पर विवादित गाने को लेकर सेन-नाई समाज नाराज, कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को सौंपा ज्ञापन

    September 26, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे
    • टोटो और बाइक की जोरदार टक्कर, चार घायल; इलाज के दौरान एक की मौत
    • रांची में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर
    • सोशल मीडिया पर विवादित गाने को लेकर सेन-नाई समाज नाराज, कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को सौंपा ज्ञापन
    • भारी बारिश के चलते बलरामपुर जिले के सभी स्कूल आज बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.