हजारीबाग : झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ हजारीबाग के अध्यक्ष मो अतिकुज्जमा ने उपायुक्त को आवेदन देते हुए कहा है कि विगत 20 वर्षों से मध्य विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के 124 पद रिक्त हैं. इस कारण विद्यालय का संचालन सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा है और बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है. इस पद पर प्रारंभ से ही ग्रेड-4 में प्रोन्नत शिक्षकों में से ही अपेक्षित अहर्ता वाले शिक्षकों को पदोन्नति दी जाती रही है. प्रारंभिक शिक्षक प्रोन्नति नियमावली 1993 में भी ऐसा ही उल्लेखित है. सरकार के सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग प्राथमिक शिक्षा निदेशालय के पत्रांक-15/ मु. 1-172/2021….936( विधि) दिनांक 14 /11/2022 के अनुसार जिला स्थापना समिति पद उपलब्ध होने पर वैचारिक सहित समस्त प्रकार के पदोन्नति देने के लिए सक्षम प्राधिकार है और ऐसा प्रतिवर्ष निश्चित रूप से किया जाना चाहिए. झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने उपायुक्त सह अध्यक्ष जिला शिक्षा स्थापना समिति से मांग की है कि वरीयता सूची का प्रकाशन करते हुए पद उपलब्धता की तिथि से प्रधानाध्यापक के पूर्व स्वीकृत पद पर शीघ्र प्रोन्नति दी जाए.
Trending
- बलरामपुर राज्योत्सव में दिखा छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विकास का संगम, AI सेंटर से लेकर लोकनृत्य तक रहा खास आकर्षण
- बलरामपुर में राज्योत्सव के दिन भी धरने पर बैठे पटवारी, निलंबन आदेशों की प्रतियां जलाकर जताया विरोध
- अर्नब चक्रवात ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, खेतों में गिरी धान की फसल में निकलने लगे अंकुर
- थाने में महिला से दुष्कर्म के आरोप से मचा हड़कंप, थाना प्रभारी समेत 15 पुलिसकर्मी निलंबित; दो गिरफ्तार, एसपी ने दी बर्खास्तगी की चेतावनी
- कलयुगी बेटे ने मां के सिर पर कुदाली से किए ताबड़तोड़ वार, बेहोश होकर गिरी महिला; आरोपी गिरफ्तार
- पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, बलरामपुर के 150 पटवारियों को शो-कॉज नोटिस; मुख्यालय में नहीं रहने पर 5 निलंबित
- दिल्ली में कांग्रेस की रैली को लेकर हलचल तेज, रामलीला मैदान में जुटने लगी भीड़; सुरक्षा के लिए 250 CCTV कैमरे तैनात
- चेकडैम निर्माण में गड़बड़ी उजागर होते ही बड़ी कार्रवाई, एक तकनीकी सहायक की नौकरी गई; तीन से 9.13 लाख की वसूली






