
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। जिले के रामानुजगंज की छात्रा श्रेष्ठा दुबे ने छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं परीक्षा में 91 प्रतिशत अंक हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि स्कूल और क्षेत्र का भी नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर सर्व ब्राह्मण समाज ने सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया।
जिले के रामानुजगंज वार्ड क्रमांक 12 निवासी मनीष दुबे और चंदा दुबे की बेटी श्रेष्ठा दुबे ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। उनकी इस सफलता से परिवार, स्कूल और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
श्रेष्ठा शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं और पढ़ाई के प्रति उनका झुकाव लगातार बना रहा है। उनके पिता मनीष दुबे ने बताया कि, श्रेष्ठा ने मेहनत और अनुशासन के बल पर यह सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि बेटी की उपलब्धि पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है।
श्रेष्ठा दुबे रामानुजगंज स्थित आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्रा हैं। उनके शानदार प्रदर्शन से स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों में भी उत्साह है। शिक्षकों का कहना है कि श्रेष्ठा हमेशा पढ़ाई के प्रति गंभीर रही हैं और कक्षा में सक्रिय सहभागिता करती थीं।
उनकी इस उपलब्धि पर रामानुजगंज के सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें श्रेष्ठा दुबे को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान समाज के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में विकास दुबे, मनोज तिवारी, विनय पांडेय, यशपाल दुबे, दिवाकर द्विवेदी, उज्जवल तिवारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने श्रेष्ठा की सफलता को क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक बताते हुए अन्य विद्यार्थियों को भी उनसे सीख लेने की बात कही।
इसे भी पढ़ें……..

