Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    उबका बांध में रिसाव, ग्रामीणों को सता रहा टूटने का डर; 100 एकड़ फसल और कई घरों पर खतरा

    August 22, 2026

    रामगढ़ के इस्पात प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, तीन इंजीनियरों की मौत

    August 22, 2026

    आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने सुधा डेयरी में समझी दूध से बाजार तक की पूरी प्रक्रिया

    Sponsor: RKDF University, RanchiAugust 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • उबका बांध में रिसाव, ग्रामीणों को सता रहा टूटने का डर; 100 एकड़ फसल और कई घरों पर खतरा
    • रामगढ़ के इस्पात प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, तीन इंजीनियरों की मौत
    • आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने सुधा डेयरी में समझी दूध से बाजार तक की पूरी प्रक्रिया
    • ब्रेकिंग : राजपुर-कुसमी मार्ग पर भीषण हादसा, ट्रक-पिकअप की आमने-सामने टक्कर; 3 मजदूरों की मौत
    • 3 साल के बच्चे की मौत के बाद पुलिस पहुंची तो झोलाछाप डॉक्टर ने किया लकवा का नाटक, जेल दाखिल
    • हाई कोर्ट के आदेश से मिली राहत, लेकिन नौकरी जाने का डर कायम; बोले- दोषियों को सजा दें, सही चयनितों को नहीं
    • झोलाछाप के इलाज से और कितनी जानें जाएंगी? बलरामपुर में तीन साल के मासूम की मौत, पहले भी कई लोगों की जा चुकी है जान
    • स्मार्ट मीटर लगते ही बढ़ गया बिजली बिल? कांग्रेस ने शुरू किया अभियान, अब घर-घर भरवाए जाएंगे फॉर्म
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Chhattisgarh»तीन माह का राशन वितरण बना मुसीबत, तपती धूप में घंटों इंतजार- SDM बोले, व्यवस्था में करेंगे सुधार
    Chhattisgarh

    तीन माह का राशन वितरण बना मुसीबत, तपती धूप में घंटों इंतजार- SDM बोले, व्यवस्था में करेंगे सुधार

    Vishnu PandeyBy Vishnu PandeyApril 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    oplus_2097152
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर, विष्णु पांडेय। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर अप्रैल माह में तीन महीने का राशन एकमुश्त वितरण शुरू होते ही रामानुजगंज में व्यवस्था लड़खड़ा गई है। सीमित संसाधनों और धीमी प्रक्रिया के कारण ग्रामीणों को तेज धूप में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, बावजूद इसके कई लोग बिना राशन लिए ही लौटने को मजबूर हैं।

    बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में तीन माह के राशन का एकमुश्त वितरण ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। 5 अप्रैल से शुरू हुए इस वितरण में शुरुआत से ही अव्यवस्था का माहौल देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में कार्डधारी सुबह से ही राशन दुकानों पर पहुंच रहे हैं, लेकिन धीमी प्रक्रिया के कारण अधिकांश लोगों को दिनभर इंतजार के बाद भी राशन नहीं मिल पा रहा है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    रामानुजगंज में हजारों कार्डधारियों के मुकाबले राशन वितरण के लिए केवल दो केंद्र संचालित हो रहे हैं, बुद्धुटोला और बारहवीं बटालियन पेट्रोल पंप के पास। दोनों स्थानों पर सुबह से ही ग्रामीण पहुंच रहे है। तेज धूप के बीच महिलाएं, बुजुर्ग और पुरुष अपनी बारी के इंतजार में घंटों खड़े रहने को मजबूर हैं।

    समस्या की सबसे बड़ी वजह वितरण प्रक्रिया में लगने वाला अधिक समय है। तीन महीने का राशन देने के लिए प्रत्येक कार्डधारी को बार-बार अंगूठा प्रमाणीकरण करना पड़ रहा है। तकनीकी कारणों से कई बार अंगूठा मैच नहीं होने पर ओटीपी का सहारा लेना पड़ता है, जिसमें भी कई चरणों की प्रक्रिया पूरी करनी होती है। इस वजह से एक व्यक्ति को राशन देने में काफी समय लग रहा है और दिनभर में सीमित लोगों को ही लाभ मिल पा रहा है।

    दूर-दराज के गांवों से आए कई ग्रामीण सुबह बिना भोजन किए ही जल्दी नंबर आने की उम्मीद में पहुंचते हैं, लेकिन लंबा इंतजार और धीमी गति के कारण कई लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। बुजुर्गों और महिलाओं के लिए यह स्थिति और भी कष्टदायक साबित हो रही है।

    ग्रामीणों का कहना है कि एक साथ तीन महीने का राशन देना जहां एक ओर राहत होना चाहिए था, वहीं मौजूदा व्यवस्था के कारण यह उनके लिए मुसीबत बन गया है।

    रामानुजगंज एसडीएम आनंदराम नेताम।

    इस संबंध में रामानुजगंज के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) आनंद राम नेताम ने कहा कि उन्हें वितरण में हो रही देरी की जानकारी मिली है। संबंधित विभाग से चर्चा कर व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी पात्र हितग्राहियों को तीन माह का राशन शत-प्रतिशत वितरित किया जाएगा और प्रक्रिया में आ रही बाधाओं को जल्द दूर किया जाएगा।

    इसे भी पढ़ें……….

    दांडी मार्च : महिलाओं की ऐतिहासिक भागीदारी…कैसे नमक सत्याग्रह बना जनक्रांति

    Post Views: 928
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleदांडी मार्च : महिलाओं की ऐतिहासिक भागीदारी…कैसे नमक सत्याग्रह बना जनक्रांति
    Next Article झारखंड में राजद को कम आंकना भूल, अगली बार ज्यादा सीटों पर लड़ेंगे चुनाव: तेजस्वी यादव
    Vishnu Pandey

    विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।

    Related Posts

    उबका बांध में रिसाव, ग्रामीणों को सता रहा टूटने का डर; 100 एकड़ फसल और कई घरों पर खतरा

    August 22, 2026

    3 साल के बच्चे की मौत के बाद पुलिस पहुंची तो झोलाछाप डॉक्टर ने किया लकवा का नाटक, जेल दाखिल

    August 22, 2026

    झोलाछाप के इलाज से और कितनी जानें जाएंगी? बलरामपुर में तीन साल के मासूम की मौत, पहले भी कई लोगों की जा चुकी है जान

    August 20, 2026

    स्मार्ट मीटर लगते ही बढ़ गया बिजली बिल? कांग्रेस ने शुरू किया अभियान, अब घर-घर भरवाए जाएंगे फॉर्म

    August 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    उबका बांध में रिसाव, ग्रामीणों को सता रहा टूटने का डर; 100 एकड़ फसल और कई घरों पर खतरा

    August 22, 2026

    रामगढ़ के इस्पात प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, तीन इंजीनियरों की मौत

    August 22, 2026

    आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने सुधा डेयरी में समझी दूध से बाजार तक की पूरी प्रक्रिया

    Sponsor: RKDF University, RanchiAugust 22, 2026

    ब्रेकिंग : राजपुर-कुसमी मार्ग पर भीषण हादसा, ट्रक-पिकअप की आमने-सामने टक्कर; 3 मजदूरों की मौत

    August 22, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • उबका बांध में रिसाव, ग्रामीणों को सता रहा टूटने का डर; 100 एकड़ फसल और कई घरों पर खतरा
    • रामगढ़ के इस्पात प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, तीन इंजीनियरों की मौत
    • आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने सुधा डेयरी में समझी दूध से बाजार तक की पूरी प्रक्रिया
    • ब्रेकिंग : राजपुर-कुसमी मार्ग पर भीषण हादसा, ट्रक-पिकअप की आमने-सामने टक्कर; 3 मजदूरों की मौत
    • 3 साल के बच्चे की मौत के बाद पुलिस पहुंची तो झोलाछाप डॉक्टर ने किया लकवा का नाटक, जेल दाखिल
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.