Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव

    September 19, 2026

    बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक

    September 19, 2026

    बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव
    • बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक
    • बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज
    • सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी
    • डॉ. साधना कपूर के जन्मदिन पर RKDF University में रक्तदान शिविर, गौसेवा और विश्वकर्मा पूजा
    • स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों का तबादला; बलरामपुर में भी बदली जिम्मेदारी
    • छह दिन की पूछताछ के बाद जेल पहुंचे चेतन बोरघरिया, 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत
    • 13 साल बाद आया झीरम घाटी हमले का फैसला, 10 दोषियों को फांसी की सजा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Offbeat»आज रात 8.15 बजे शून्य डिग्री पर पहुंचेगा सूर्य
    Offbeat

    आज रात 8.15 बजे शून्य डिग्री पर पहुंचेगा सूर्य

    ऐतिहासिक धरोहरों के प्रति जागरूक हो सरकार : शुभाशीष दास
    Dr. Amarnath PathakBy Dr. Amarnath PathakMarch 20, 2026Updated:March 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    हजारीबाग। सूर्य 20 मार्च की रात 8.15 बजे मकर से कर्क रेखा दक्षिणी से उत्तरी गोलार्द्ध पर भ्रमण के दौरान शून्य डिग्री पर पहुंचने वाला है। वर्नल इक्वीनोवस ( महाविषुभ या समदिवरात्रि) के सूर्योदय का अद्भुत नजारा 21 मार्च की सुबह 5.51 बजे लोग देख पाएंगे। यह महाविषुभ की खगोलीय घटना है, जिसे भारत के एकमात्र चिह्नित स्थल हजारीबाग के बड़‌कागांव स्थित पंकरी बरवाडीह के मेगालिथ साइट से पिछले 25 वर्षों से देखा जाता रहा है।

    स्थल के खोजकर्ता व शोधकर्ता सह इंटेक के लाइफ मेंबर शुभाशीष दास ने बताया कि हजारीबाग के बड़कागांव स्थित पंकरी बरवाडीह में ‘वी’ आकार के महापाषाण के बीचोबीच वर्षभर में चार महत्वपूर्ण खगोलीय घटनाओं का अवलोकन होता है। सूर्य जब उत्तरी गोलार्द्ध के अंतिम भ्रमण पर होता है, तो 20-21 जून को समर सोल्सटाइस और 20-21मार्च एवं 22-23 सितंबर के इक्वीनोवस के अलावा 21-22 दिसंबर के विंटर सोल्सटाइस का नजारा यहां से दिखाई देता है। 20-21 मार्च को सूर्य की गणना आदिवासियों ने ईसा पूर्व हजारों वर्ष पहले की थी। उनकी आस्था से जुड़ा हुआ भी यह स्थल है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    वहां स्थित महापाषाण उनके अध्यात्म, उन्नत खगोलीय और गणितीय ज्ञान का प्रतीक है। वैसे इंग्लैंड के स्टोनहेंज, न्यूग्रेंज, कैलेनिस आदि में इक्वीनोक्स और सोल्सटाइस के सूर्योदय देखने की अतिप्राचीन प्रथा है। शुभाशीष दास ने बताया कि लोहरदगा के भंडरा स्थित एक मेगालिथ को समर सोल्सटाइस के लिए उन्होंने चिह्नित किया है। हजारीबाग में ऐतिहासिक धरोहरों के प्रति अब तक सरकार उदासीन रही है। हेरिटेज नष्ट होते चले जा रहे हैं, लेकिन संरक्षण की दिशा में कोई कारगर कदम नहीं उठाया जा रहा है।

    इंडियन आर्कियोलॉजिकल सोसाइटी के सदस्य शुभाशीष दास कहते हैं कि भारत के एकमात्र चिह्नित इक्वीनोवस स्थल की सुरक्षा जरूरी है। यहां सरहद पार कई पर्यटक अवलोकन करने आये। ब्रिटेन के मेगालिथ एक्सपर्ट्स एंटनी रॉबर्ट क्रेरार, जर्मनी ड्रेसडेन म्यूजियम की निदेशक मिसेज लीडिया, यूरोपीय यूनियन के अधिकारी ब्रशल्स दंपती फिलिप और गिरा ग्राटियर, इंग्लैंड की दारिया, पिछले साल इंग्लैंड से आए मेगालिथ एक्सपर्ट हान्यूमन आदि ने स्थल को अद्भुत बताया।

    वर्ल्ड विज़न न्यूज़ हिंदी दैनिक अख़बार में प्रकाशित समाचार।

    इस साल शुभाशीष दास के साथ इंग्लैंड के ह्यू विलियम्स ने भी मेगालिथ स्थलों का भ्रमण किया और अद्भुत बताया। लेकिन इस दिशा में अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। हजारीबाग के कई प्राचीन धरोहर इस्को रॉक आर्ट, बानादाग पहाड़ी स्थित कछुआ पत्थर आदि पर भी खतरा मंडरा रहा है। हजारीबाग के बानादाग, चानो, गुड़वा, चतरा के कटिया मुड़ने आदि मेगालिथ साइट्स उचित संरक्षण के अभाव में नष्ट हो गए। पंकरी बरवाडीह मेगालिथ साइट्स को भी असामाजिक तत्वों ने गिरा दिया था। बाद में फिर उसे शुभाशीष दास की गुहार पर ठीक कराया गया।

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आगमन से जगी उम्मीदें

    पिछले वर्ष राज्य के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने पंकरी बरवाडीह इक्वीनोक्स स्तर का दौरा किया था और इसके संरक्षण और संवर्द्धन की बात कही थी। स्थल के खोजकर्ता शुभाशीष दास और एनटीपीसी व जिला प्रशासन के अधिकारियों से उन्होंने यहां इक्वीनोक्स पार्क बनाने की बात कही थी। इससे उम्मीदें जगी हैं। स्थल की घेराबंदी की गई है।

    झारखंड के पाठ्‌यक्रम से लेकर पुणे की रेसलर्स काम में जिक्र

    झारखंड के पाठ्यक्रम में हजारीबाग के बड़‌कागांव स्थित पंकुरी बरवाडीह इक्वीनोक्स साइट का जिक्र है। हजारीबाग में डीसी बनकर आए आईएएस आफिसर मनीष रंजन ने झारखंड की पाठ्य पुस्तक लिखते वक्त पांचवीं कक्षा में इक्वीनोक्स का अध्याय रखा। इसमें शुभाशीष दास के शोध की पूरी जानकारी दी गई है। वहीं पुणे के एक रेस्तरां की दीवार पर इसी इक्वीनोक्स की चित्रकारी की हुई है। स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक चर्चाएं तो कई बार हुई, लेकिन कभी इस इंटरनेशल साइट के टूरिज्म मैनेजमेंट या डेवलपमेंट पर सार्थक पहल नहीं हुई।

    वर्षभर सूर्य की स्थिति- सालभर में सूर्य की स्थिति ऐसे समझिए

    संतरा रूपी पृथ्वी पर उत्तरी गोलार्द्ध से दक्षिण गोलार्द्ध एक काल्पनिक रेखा खींची हुई है, जिसका एक छोर उत्तरी छोर कर्क और दूसरा दक्षिणी छोर मकर रेखा है। 22-23 सितंबर को सूर्य शून्य डिग्री पर है, यह जलविषुम (इक्वीनोवस) की खगोलीय घटना है। दिन-रात की अवधि 12-12 घंटे समान होगी। तो दूसरे दिन से यह दक्षिणी गोलार्द्ध यानि मकर रेखा की जाता दिखेगा। फिर 21-22 दिसंबर को सूर्य दक्षिणी गोलार्द्ध पर दिखेगा, तब सबसे बड़ी रात और सबसे छोटा दिन होता है। यह विंटर सोल्सटाइस की घटना है।

    सूर्य फिर वहां से उत्तरी गोलार्द्ध की ओर यात्रा करते हुए 20-21 मार्च को शून्य डिग्री यानि कर्क-मकर रेखा या उत्तरी-दक्षिणी गोलार्द्ध के बीचोबीच पहुंचेगा। यह महाविषुभ (समदिवारात्रि) की खगोलीय घटना है। इस दौरान भी दिन-रात की अवधि समान होगी। फिर सूर्य उत्तरी गोलार्द्ध यानि कर्क रेखा की ओर जाता दिखेगा। 20-21 जून को सूर्य 20 उत्तरी गोलार्द्ध कर्क रेखा के एंड (अंतिम छोर) पर पहुंचेगा। यह समर सोल्सटाइस की खगोलीय घटना कहलाती है। चारों खगोलीय घटनाओं के सूर्योदय का गवाह हजारीबाग के बड़‌कागांव स्थित पंकुरी बरवाडीह का मेगालिय साइट है, जिसे शुभाशीष दास ने वर्ष 2000 में खोजा था। शोध से यह मेगालिय साइट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति पाया।

    ये भी पढ़िए…………..

    संदिग्ध हालात में मजदूर का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    Post Views: 317
    Hazaribag Offbeat
    Previous Articleसंदिग्ध हालात में मजदूर का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article एमजीएम अस्पताल में युवक की संदिग्ध आत्महत्या, चौथी मंजिल से कूदकर दी जान, नशे की लत बनी वजह
    Dr. Amarnath Pathak

    इंटरनेशनल अवार्डी फाॅर सोशियो जर्नलिज्म, एआईईसीई, माया कोने अवार्ड भारत-स्वीटरजरलैंड (13 मार्च 2024) सीनियर एडिटर, वर्ल्ड विजन न्यूज (जुलाई 2025 से अब तक ) सीनियर एडिटर, वर्ल्ड वाइज न्यूज (जुलाई 2023 से जून 2025 तक ) सीनियर सब-एडिटर, लेट्सअप न्यूज एजेंसी महाराष्ट्र (2022-23) एडिटर, उज्ज्वल दुनिया डेली (2019-22) सीनियर सब एडिटर, दैनिक जागरण (2018-19) सीनियर एडिटर, पूरी दुनिया नेशनल मैगजीन (2017-18) सब एडिटर, दैनिक हिन्दुस्तान (2007-17)

    Related Posts

    काशी के मंच से हजारीबाग के डॉ. संजय सिंह का बड़ा सम्मान, नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज; एक ही मंच से मिलीं कई उपाधियां

    September 3, 2026

    अभिनंदन वर्तमान ने अचानक छोड़ी वायुसेना की नौकरी, अब आसमान में दिखेगा नया अंदाज; जानिए कहां उड़ाएंगे यात्री विमान

    September 3, 2026

    पीढ़ियों से मिट्टी में गढ़ रहे बप्पा की तस्वीर, महंगाई के बीच भी गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे रहे बंगाली कारीगर

    August 31, 2026

    इतिहास के पन्नों में 18 अगस्त: पांच दिन का टेस्ट महज दो दिन में खत्म, लॉर्ड्स में बना क्रिकेट का अनोखा रिकॉर्ड

    August 17, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव

    September 19, 2026

    बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक

    September 19, 2026

    बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज

    September 19, 2026

    सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी

    September 18, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव
    • बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक
    • बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज
    • सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी
    • डॉ. साधना कपूर के जन्मदिन पर RKDF University में रक्तदान शिविर, गौसेवा और विश्वकर्मा पूजा
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.