Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    जेएसएससी-सीजीएल रद्द करने का सरकार का आदेश हाई कोर्ट ने किया निरस्त, 1932 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत

    November 6, 2026

    खूंटी हादसे में सात मौतों पर पीएम मोदी और सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक, घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश

    November 6, 2026

    रांची से गायब शराब लदा ट्रक हजारीबाग में मिला, केबिन में पड़ा था चालक का शव; लाखों की शराब गायब

    November 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • जेएसएससी-सीजीएल रद्द करने का सरकार का आदेश हाई कोर्ट ने किया निरस्त, 1932 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत
    • खूंटी हादसे में सात मौतों पर पीएम मोदी और सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक, घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश
    • रांची से गायब शराब लदा ट्रक हजारीबाग में मिला, केबिन में पड़ा था चालक का शव; लाखों की शराब गायब
    • खूंटी में भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत, मुआवजे और सुरक्षा की मांग पर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
    • दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग की दबिश, 22 प्रतिष्ठानों की जांच में लिए गए 11 नमूने
    • रामानुजगंज की ऐतिहासिक आमंत्रण धर्मशाला को मिलेगा नया स्वरूप, बजरंग मुनि ने जीर्णोद्धार के लिए की 2.5 करोड़ रुपये देने की घोषणा
    • ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ भाजपा की पदयात्रा, कांग्रेस पर बरसे मंत्री रामविचार नेताम
    • पंचों को 300 और सरपंचों को 1000 रुपये प्रतिदिन मानदेय देने की मांग, पंचायत प्रतिनिधियों ने सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Jharkhand»Dhanbad : झरिया बॉर्डर पर पुलिस-अपराधियों में मुठभेड़, प्रिंस खान गिरोह के तीन बदमाश दबोचे; हथियार-बम भी बरामद
    Jharkhand

    Dhanbad : झरिया बॉर्डर पर पुलिस-अपराधियों में मुठभेड़, प्रिंस खान गिरोह के तीन बदमाश दबोचे; हथियार-बम भी बरामद

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsMarch 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    धनबाद। जिले के झरिया इलाके में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब रांची और धनबाद पुलिस की संयुक्त टीम का सामना कुख्यात प्रिंस खान गिरोह के सदस्यों से हो गया। पुलिस की घेराबंदी के बीच हुई मुठभेड़ में गिरोह के तीन बदमाश घायल हो गए और उन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हथियार, मोबाइल फोन और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की है।

    धनबाद जिले के झरिया क्षेत्र स्थित भागाबांध ओपी और जोड़ापोखर ओपी की सीमा पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी प्रिंस खान गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रांची और धनबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर की।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    पुलिस को जानकारी मिली थी कि गिरोह के कुछ सदस्य इलाके में छिपकर किसी बड़ी वारदात की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही दोनों जिलों की पुलिस टीम ने इलाके को घेरते हुए सघन सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान संदिग्ध ठिकानों की तलाशी लेते समय छिपे अपराधियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी।

    अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए मोर्चा संभाला। कुछ देर तक दोनों ओर से गोलियां चलीं। पुलिस की घेराबंदी के चलते बदमाश भाग नहीं सके और अंततः तीनों को दबोच लिया गया।

    मुठभेड़ के दौरान अमन सिंह उर्फ कुबेर के पैर में गोली लगी। वह पलामू का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं धनबाद निवासी विक्की डोम भी पुलिस की कार्रवाई में पैर में गोली लगने से घायल हो गया। तीसरा आरोपी अफजल उर्फ अमन भागने की कोशिश में गिर पड़ा, जिससे उसका पैर टूट गया।

    घटना के बाद तीनों घायलों को पुलिस ने हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये आरोपी हाल ही में रांची के एक होटल में हुई फायरिंग की घटना में भी शामिल थे और पुलिस लंबे समय से उनकी तलाश कर रही थी।

    धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार के अनुसार कार्रवाई के दौरान मौके से हथियार, कई मोबाइल फोन और बम बरामद किए गए हैं। बरामद विस्फोटक और अन्य सामग्री की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

    अधिकारियों ने बताया कि प्रिंस खान गिरोह के नेटवर्क को खत्म करने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा और इलाके में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।

    ये भी पढ़िए…………

    भीषण गर्मी के बीच बलरामपुर में बदला मौसम का मिजाज, बेमौसम बारिश से लोगों को मिली राहत

    Views: 347
    Dhanbad Shootout Prince Gang
    Previous Articleभीषण गर्मी के बीच बलरामपुर में बदला मौसम का मिजाज, बेमौसम बारिश से लोगों को मिली राहत
    Next Article 21 दिन बाद मिला एयर एंबुलेंस का इंजन, जंगल में छिपा था हादसे का अहम सबूत; अब खुल सकता है सिमरिया विमान दुर्घटना का राज
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    जेएसएससी-सीजीएल रद्द करने का सरकार का आदेश हाई कोर्ट ने किया निरस्त, 1932 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत

    November 6, 2026

    खूंटी हादसे में सात मौतों पर पीएम मोदी और सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक, घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश

    November 6, 2026

    रांची से गायब शराब लदा ट्रक हजारीबाग में मिला, केबिन में पड़ा था चालक का शव; लाखों की शराब गायब

    November 6, 2026

    खूंटी में भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत, मुआवजे और सुरक्षा की मांग पर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

    November 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    जेएसएससी-सीजीएल रद्द करने का सरकार का आदेश हाई कोर्ट ने किया निरस्त, 1932 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत

    November 6, 2026

    खूंटी हादसे में सात मौतों पर पीएम मोदी और सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक, घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश

    November 6, 2026

    रांची से गायब शराब लदा ट्रक हजारीबाग में मिला, केबिन में पड़ा था चालक का शव; लाखों की शराब गायब

    November 6, 2026

    खूंटी में भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत, मुआवजे और सुरक्षा की मांग पर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

    November 6, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • जेएसएससी-सीजीएल रद्द करने का सरकार का आदेश हाई कोर्ट ने किया निरस्त, 1932 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत
    • खूंटी हादसे में सात मौतों पर पीएम मोदी और सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक, घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश
    • रांची से गायब शराब लदा ट्रक हजारीबाग में मिला, केबिन में पड़ा था चालक का शव; लाखों की शराब गायब
    • खूंटी में भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत, मुआवजे और सुरक्षा की मांग पर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
    • दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग की दबिश, 22 प्रतिष्ठानों की जांच में लिए गए 11 नमूने
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.