Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    BREAKING : न्यायालय में लगातार गैरहाजिर रहे उपनिरीक्षक, कोर्ट ने सुनाया जुर्माने का आदेश

    July 31, 2026

    बाबा बैद्यनाथ धाम जा रहे कांवरियों के लिए रामानुजगंज बना सेवा का पड़ाव, वर्षों से मिल रही निःशुल्क भोजन और ठहरने की सुविधा

    July 31, 2026

    हिमाचल में नहीं थम रही तबाही, जानिए 85 मौतों के बाद अब कैसा है हाल

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • BREAKING : न्यायालय में लगातार गैरहाजिर रहे उपनिरीक्षक, कोर्ट ने सुनाया जुर्माने का आदेश
    • बाबा बैद्यनाथ धाम जा रहे कांवरियों के लिए रामानुजगंज बना सेवा का पड़ाव, वर्षों से मिल रही निःशुल्क भोजन और ठहरने की सुविधा
    • हिमाचल में नहीं थम रही तबाही, जानिए 85 मौतों के बाद अब कैसा है हाल
    • भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ा खुलासा! जानिए पहली गोली चलाने वाला कौन निकला, STF जवान गिरफ्तार
    • Rashifal 31 July 2026: जानिए आज किस राशि के लिए खुलेगी तरक्की की राह, किसे रहना होगा सतर्क
    • इतिहास के पन्नों में 31 जुलाई: जानिए क्यों महात्मा गांधी ने छोड़ दिया था साबरमती आश्रम
    • ‘रामायण: पार्ट 1’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए क्यों रावण बनकर सबसे ज्यादा छा गए यश
    • हजारीबाग में पुलिस से मुठभेड़, जानिए कैसे प्रिंस खान गैंग का शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Chhattisgarh»गरियाबंद-सूरजपुर के बाद अब कोरिया में मर्यादा तार-तार, सरकारी कर्मचारी का मंच पर अश्लील तमाशा
    Chhattisgarh

    गरियाबंद-सूरजपुर के बाद अब कोरिया में मर्यादा तार-तार, सरकारी कर्मचारी का मंच पर अश्लील तमाशा

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJanuary 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    कोरिया। छत्तीसगढ़ में सांस्कृतिक आयोजनों की आड़ में फूहड़ता का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गरियाबंद और सूरजपुर में सामने आए आपत्तिजनक कार्यक्रमों के बाद अब कोरिया जिले से एक और शर्मनाक मामला उजागर हुआ है, जहां फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह के दौरान खुलेआम फिल्मी धुनों पर अश्लील नृत्य हुआ और सरकारी जिम्मेदारी संभालने वाला कर्मचारी मंच के सामने नोट उड़ाता नजर आया। वीडियो सामने आते ही प्रशासन हरकत में आया और तत्काल सख्त कदम उठाया गया।

    फुटबॉल फाइनल के बाद बदला माहौल, स्कूल परिसर बना तमाशे का अड्डा

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    कोरिया जिले के सोनहत विकासखंड अंतर्गत एक ग्राम पंचायत में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन औपचारिक रूप से जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी अतिथि लौट गए, लेकिन रात होते-होते आयोजन का स्वरूप पूरी तरह बदल गया।

    स्कूल मैदान में देर रात तक चले सांस्कृतिक कार्यक्रम में फिल्मी गानों पर नर्तकियों ने मंच संभाला, जहां मर्यादा और सामाजिक सीमाएं टूटती चली गईं। कार्यक्रम में मौजूद कुछ लोग मंच के सामने खड़े होकर नर्तकियों पर नोटों की बरसात करते दिखे।

    सरकारी पद की गरिमा भूल मंच के सामने झूमता दिखा रोजगार सहायक

    कार्यक्रम में मौजूद एक रोजगार सहायक का व्यवहार सबसे अधिक चर्चा में रहा। वायरल वीडियो में वह न सिर्फ नर्तकियों पर खुलेआम पैसे लुटाता दिख रहा है, बल्कि उनके साथ नाचते हुए भी नजर आया। मंच के आसपास मौजूद अन्य लोगों ने भी इस फूहड़ता में उसका साथ दिया।

    बताया जा रहा है कि इसी कार्यक्रम के लिए बाहरी जिले से नाचा दल को भारी रकम देकर बुलाया गया था, जिसमें कई महिला डांसर शामिल थीं।

    वीडियो वायरल होते ही प्रशासन सख्त, तत्काल कार्रवाई

    सोशल मीडिया पर वीडियो के तेजी से फैलने के बाद जिला प्रशासन पर सवाल खड़े होने लगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए जनपद पंचायत प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित रोजगार सहायक को सेवा से हटा दिया। अधिकारियों का कहना है कि सरकारी दायित्व निभाने वाले व्यक्ति से इस तरह के आचरण की कोई गुंजाइश नहीं है।

    पहले भी रहा विवादों में, आरोपों की लंबी फेहरिस्त

    यह पहला मौका नहीं है जब उक्त रोजगार सहायक विवादों में आया हो। इससे पहले भी उस पर सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से अवैध वसूली के आरोप लगे थे। जांच में दोष सिद्ध होने पर उसे हटाया गया था, हालांकि बाद में न्यायालय से अंतरिम राहत मिली थी।

    अब एक बार फिर सार्वजनिक मंच पर की गई इस हरकत ने उसकी भूमिका और प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    संस्कृति के नाम पर अश्लीलता बर्दाश्त नहीं : पूर्व विधायक

    मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए भरतपुर सोनहत क्षेत्र के पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान लोकनृत्य, नाचा और पारंपरिक सांस्कृतिक मूल्यों से है, न कि अश्लील प्रदर्शन से। उन्होंने कहा कि लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों से साफ है कि प्रशासनिक नियंत्रण कमजोर पड़ा है।

    ये भी पढ़िए………

    मुठभेड़ में मारे गये 17 नक्सलियों का हुआ पोस्टमार्टम, भारी मात्रा में हथियार बरामद

    Post Views: 689
    Korea Dance
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleमुठभेड़ में मारे गये 17 नक्सलियों का हुआ पोस्टमार्टम, भारी मात्रा में हथियार बरामद
    Next Article विधवा को सरेआम बेइज्जत करने की हैवानियत, कपड़े उतार गांव में घसीटा, जूतों से पीटा और चेहरे पर पोती गंदगी
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    BREAKING : न्यायालय में लगातार गैरहाजिर रहे उपनिरीक्षक, कोर्ट ने सुनाया जुर्माने का आदेश

    July 31, 2026

    बाबा बैद्यनाथ धाम जा रहे कांवरियों के लिए रामानुजगंज बना सेवा का पड़ाव, वर्षों से मिल रही निःशुल्क भोजन और ठहरने की सुविधा

    July 31, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे वाली सोशल मीडिया पोस्ट पड़ी भारी, बलरामपुर में पटवारी सम्प्रीत एक्का निलंबित

    July 29, 2026

    फर्जी रजिस्ट्री बनाकर तहसील में पेश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

    July 29, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    BREAKING : न्यायालय में लगातार गैरहाजिर रहे उपनिरीक्षक, कोर्ट ने सुनाया जुर्माने का आदेश

    July 31, 2026

    बाबा बैद्यनाथ धाम जा रहे कांवरियों के लिए रामानुजगंज बना सेवा का पड़ाव, वर्षों से मिल रही निःशुल्क भोजन और ठहरने की सुविधा

    July 31, 2026

    हिमाचल में नहीं थम रही तबाही, जानिए 85 मौतों के बाद अब कैसा है हाल

    July 31, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ा खुलासा! जानिए पहली गोली चलाने वाला कौन निकला, STF जवान गिरफ्तार

    July 31, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • BREAKING : न्यायालय में लगातार गैरहाजिर रहे उपनिरीक्षक, कोर्ट ने सुनाया जुर्माने का आदेश
    • बाबा बैद्यनाथ धाम जा रहे कांवरियों के लिए रामानुजगंज बना सेवा का पड़ाव, वर्षों से मिल रही निःशुल्क भोजन और ठहरने की सुविधा
    • हिमाचल में नहीं थम रही तबाही, जानिए 85 मौतों के बाद अब कैसा है हाल
    • भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ा खुलासा! जानिए पहली गोली चलाने वाला कौन निकला, STF जवान गिरफ्तार
    • Rashifal 31 July 2026: जानिए आज किस राशि के लिए खुलेगी तरक्की की राह, किसे रहना होगा सतर्क
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.