Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    मवेशी तस्करी के मामले में फरार मुख्य आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, सरगुजा के रास्ते मवेशियों को ले जाने का था आरोप

    August 1, 2026

    आज से LPG सिलेंडर की कीमत में बड़ी राहत

    August 1, 2026

    डॉ. शिशिरकांत पाण्डेय की सेवानिवृत्ति के बाद डॉ. एस.एस. सेंगर ने संभाला उप संचालक का अतिरिक्त प्रभार

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • मवेशी तस्करी के मामले में फरार मुख्य आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, सरगुजा के रास्ते मवेशियों को ले जाने का था आरोप
    • आज से LPG सिलेंडर की कीमत में बड़ी राहत
    • डॉ. शिशिरकांत पाण्डेय की सेवानिवृत्ति के बाद डॉ. एस.एस. सेंगर ने संभाला उप संचालक का अतिरिक्त प्रभार
    • Rashifal 1 August 2026 : 1 अगस्त को जानिए किस राशि के सितारे देंगे तरक्की का साथ और किसे रहना होगा सावधान
    • इतिहास के पन्नों में जानिए 1 अगस्त को कैसे महात्मा गांधी ने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी
    • BREAKING : न्यायालय में लगातार गैरहाजिर रहे उपनिरीक्षक, कोर्ट ने सुनाया जुर्माने का आदेश
    • बाबा बैद्यनाथ धाम जा रहे कांवरियों के लिए रामानुजगंज बना सेवा का पड़ाव, वर्षों से मिल रही निःशुल्क भोजन और ठहरने की सुविधा
    • हिमाचल में नहीं थम रही तबाही, जानिए 85 मौतों के बाद अब कैसा है हाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»National»मप्र के इंदौर के बाद महू में दूषित पानी से फैल रही बीमारी, 25 लोग संक्रमित
    National

    मप्र के इंदौर के बाद महू में दूषित पानी से फैल रही बीमारी, 25 लोग संक्रमित

    MP: तीन बच्‍चे अस्पताल में भर्ती, बुजुर्ग हायर सेंटर रेफर, जगह-जगह लीकेज के कारण नालियों का गंदा पानी पाइप में मिल रहा.
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJanuary 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    भोपाल। मध्‍य प्रदेश के इंदौर में दूषित पीने के पानी के कारण मौतों का सिलसिला अभी थमा भी नहीं था कि महू में भी लोग स्वास्थ्य संकट का सामना करने काे विवश हैं। शहर से लगभग 20-25 किलोमीटर दूर पत्ती बाजार और मोती महल इलाके में दूषित पानी पीने के कारण पिछले 10-15 दिनों में करीब 25 लोग बीमार हो चुके हैं। इनमें अधिकांश बच्चे हैं।

    महू के रहवासियों का कहना है कि वे लंबे समय से गंदे पानी की समस्या लेकर अधिकारियों को अवगत करा रहे थे, लेकिन समय पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों ने बताया कि इलाके में पेयजल पाइपलाइन सीधे नालियों के पास से गुजर रही है और जगह-जगह लीकेज के कारण नालियों का गंदा पानी पाइप में मिला हुआ है। इस वजह से नलों से गाद और बदबूदार पानी निकल रहा है और इसी पानी के सेवन से इलाके में बीमारियां फैल रही हैं। लंबे समय तक इस समस्या की अनदेखी ने स्थानीय लोगों में भारी असंतोष और आक्रोश पैदा कर दिया है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    स्थानीय निवासियों का कहना है कि चंदर मार्ग से शुरू हुआ गंदा पानी अब मोती महल तक पहुंच चुका है। नलों से मटमैला और बदबूदार पानी आ रहा है, जिससे बच्चों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है और उनकी पढ़ाई भी बाधित हो रही है। मिठोरा परिवार के छह बच्चे, 11 साल की वाणी से लेकर 19 साल के भावेश तक कई दिनों से बीमार हैं। वहीं, 12वीं की छात्रा अलीना पीलिया संक्रमण के कारण प्री-बोर्ड की परीक्षा नहीं दे सकी। छोटे बच्चे जैसे 9 साल की लक्षिता और 12 साल का गीतांश भी पीलिया से जूझ रहे हैं। इस समय कुछ गंभीर लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है और स्वास्थ्य विभाग ने स्थिति पर निगरानी बढ़ा दी है।

    महू के मोतीमहल इलाके के रहवासी आदर्श (5 वर्ष), कृशु (4 वर्ष) और यथार्थ (10 वर्ष) की हालत बिगड़ने पर उन्हें रेडक्रॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा, बुजुर्ग जगदीश चौहान को लिवर में संक्रमण पाए जाने के कारण अधिक बेहतर उपचार के लिए इंदौर रेफर किया गया है।

    माहौल बिगड़ने के बाद प्रशासन ने तुरंत कदम उठाए हैं। एसडीएम राकेश परमार और तहसीलदार विवेक सोनी ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया और पानी के सैंपल लेकर जांच करने के निर्देश दिए हैं। महू बीएमओ डॉ. योगेश सिंगारे के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर सर्वे कर रही हैं। फिलहाल तीन बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि अन्य मरीजों का इलाज घर पर किया जा रहा है।

    गाैरतलब है कि दूषित पानी से बीमारी फैलने की सूचना पर क्षेत्रीय विधायक उषा ठाकुर गुरुवार रात पत्ती बाजार और मोती महल के प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचीं। उन्होंने बीमार बच्चों और अन्य मरीजों से मुलाकात कर स्थिति का जायजा लिया। विधायक ने स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद अधिकारियों को निर्देश दिए कि तत्काल इलाज और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। दूषित पानी की सप्लाई रोकी जाए और वैकल्पिक पेयजल व्यवस्था बनाई जाए। इसके अलावा, उन्होंने पानी सप्लाई लाइन की तकनीकी जांच कर स्थायी समाधान देने का भरोसा भी दिया।

    ये भी पढ़िए………….

    अहमदाबाद में स्कूलों को उड़ाने की धमकी से हड़कंप, 15 शिक्षण संस्थान निशाने पर, बच्चों की सुरक्षा को लेकर शहर अलर्ट मोड में

    Post Views: 370
    MP-Mhow-Contaminated-water-Infected
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleअहमदाबाद में स्कूलों को उड़ाने की धमकी से हड़कंप, 15 शिक्षण संस्थान निशाने पर, बच्चों की सुरक्षा को लेकर शहर अलर्ट मोड में
    Next Article इलाज से परेशान पति बना हत्यारा, राजपुर में बीमारी के तनाव में पत्नी की हत्या, दो मासूम हुए बेसहारा
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    हिमाचल में नहीं थम रही तबाही, जानिए 85 मौतों के बाद अब कैसा है हाल

    July 31, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ा खुलासा! जानिए पहली गोली चलाने वाला कौन निकला, STF जवान गिरफ्तार

    July 31, 2026

    इतिहास के पन्नों में 31 जुलाई: जानिए क्यों महात्मा गांधी ने छोड़ दिया था साबरमती आश्रम

    July 31, 2026

    तीन राज्यों में उपचुनाव के लिए मतदान शुरू, जानिए किस सीट पर किसकी साख दांव पर

    July 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    मवेशी तस्करी के मामले में फरार मुख्य आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, सरगुजा के रास्ते मवेशियों को ले जाने का था आरोप

    August 1, 2026

    आज से LPG सिलेंडर की कीमत में बड़ी राहत

    August 1, 2026

    डॉ. शिशिरकांत पाण्डेय की सेवानिवृत्ति के बाद डॉ. एस.एस. सेंगर ने संभाला उप संचालक का अतिरिक्त प्रभार

    August 1, 2026

    Rashifal 1 August 2026 : 1 अगस्त को जानिए किस राशि के सितारे देंगे तरक्की का साथ और किसे रहना होगा सावधान

    August 1, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • मवेशी तस्करी के मामले में फरार मुख्य आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, सरगुजा के रास्ते मवेशियों को ले जाने का था आरोप
    • आज से LPG सिलेंडर की कीमत में बड़ी राहत
    • डॉ. शिशिरकांत पाण्डेय की सेवानिवृत्ति के बाद डॉ. एस.एस. सेंगर ने संभाला उप संचालक का अतिरिक्त प्रभार
    • Rashifal 1 August 2026 : 1 अगस्त को जानिए किस राशि के सितारे देंगे तरक्की का साथ और किसे रहना होगा सावधान
    • इतिहास के पन्नों में जानिए 1 अगस्त को कैसे महात्मा गांधी ने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.