Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    बलरामपुर में धान खरीदी का आगाज, कलेक्टर ने तिलक-माला पहनाकर किसानों का किया स्वागत; 3100 रुपये क्विंटल मिलेगा दाम

    November 15, 2026

    दो महीने बाद फिर गुलजार हुई रामानुजगंज की वन वाटिका, शुरू हुई बोटिंग; झारखंड-यूपी से भी पहुंचते हैं पर्यटक

    November 15, 2026

    रामानुजगंज में कन्हर नदी तट पर छठ व्रतियों ने की पूजा-अर्चना, खरना के बाद शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला उपवास

    November 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • बलरामपुर में धान खरीदी का आगाज, कलेक्टर ने तिलक-माला पहनाकर किसानों का किया स्वागत; 3100 रुपये क्विंटल मिलेगा दाम
    • दो महीने बाद फिर गुलजार हुई रामानुजगंज की वन वाटिका, शुरू हुई बोटिंग; झारखंड-यूपी से भी पहुंचते हैं पर्यटक
    • रामानुजगंज में कन्हर नदी तट पर छठ व्रतियों ने की पूजा-अर्चना, खरना के बाद शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला उपवास
    • विश्व पटल पर छाए भारतीय लेखक डाॅ अशोक कुमार सिंह
    • VIDEO : रामानुजगंज के महामाया मंदिर परिसर में एबीवीपी कार्यालय के बोर्ड पर विवाद, समाजसेवियों ने मिटाया नाम
    • छठ महापर्व को लेकर रामानुजगंज में तैयारियां तेज, कन्हर नदी घाट पर जुटा नगर पालिका का अमला
    • गोवर्धन पूजा की रात ममेरे भाई ने पत्थर से कुचलकर की महिला की हत्या, 3 महीने पुरानी रंजिश बनी वजह; आरोपित गिरफ्तार
    • मैनपाट की करोड़ों की सरकारी जमीन की हेराफेरी का मुख्य आरोपित गिरफ्तार, बलरामपुर के कुसमी स्थित ससुराल से पकड़ा गया आजाद इराकी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Jharkhand»रांची से लापता मासूम भाई-बहन की तलाश तेज, सूचना देने वाले को मिलेगा दो लाख का इनाम
    Jharkhand

    रांची से लापता मासूम भाई-बहन की तलाश तेज, सूचना देने वाले को मिलेगा दो लाख का इनाम

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJanuary 12, 2026Updated:January 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची। झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा इलाके से लापता हुए दो मासूम भाई-बहन अंश और अंशिका की तलाश लगातार जारी है। बच्चों का अब तक कोई सुराग नहीं मिलने के बाद रांची पुलिस ने तलाश अभियान को और तेज कर दिया है। रांची पुलिस प्रशासन ने बच्चों का पता बताने वाले को दिए जाने वाले इनाम की राशि 50 हजार रुपये से बढ़ाकर दो लाख रुपये कर दी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

    दरअसल, दोनों बच्चे 02 जनवरी को धुर्वा थाना क्षेत्र के मल्हार कोचा इलाके से लापता हो गए थे। घटना के बाद से रांची पुलिस हाई अलर्ट पर है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच का दायरा व्यापक स्तर पर बढ़ा दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, अब तक पांच हजार से अधिक मोबाइल नंबरों और लगभग दो हजार सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की जा चुकी है। जिस दिन बच्चे लापता हुए थे, उस दिन इलाके में साप्ताहिक बाजार लगा हुआ था, जिससे क्षेत्र में लोगों की आवाजाही सामान्य से कहीं अधिक थी। पुलिस द्वारा कॉल डंप निकालने पर हजारों मोबाइल नंबर सक्रिय पाए गए, जिनकी गहन जांच की जा रही है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    मामले की निगरानी के लिए रांची जिले के नगर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक और यातायात पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ शहर के सभी थानों के निरीक्षक और थाना प्रभारी धुर्वा थाना परिसर में कैंप कर रहे हैं, ताकि बच्चों की जल्द से जल्द सकुशल बरामदगी सुनिश्चित की जा सके।

    इधर, बच्चों की बरामदगी के लिए झारखंड अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने भी मोर्चा संभाल लिया है। सीआईडी के पुलिस महानिदेशक मनोज कौशिक ने देशभर के पुलिस महानिदेशकों, पुलिस आयुक्तों और महानिरीक्षकों को ह्यू एंड क्राई (पुलिस की ओर से जारी एक सार्वजनिक सूचना है, जिसमें किसी वांछित अपराधी या गुमशुदा व्यक्ति के बारे में जानकारी मांगी जाती है, ताकि जनता की मदद से उसे पकड़ा जा सके) नोटिस जारी किया है। इसके तहत सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के थानों, आउट पोस्टों और बीट हाउसों में बच्चों की जानकारी प्रसारित कर पूछताछ करने का निर्देश दिया गया है।

    पुलिस की ओर से भेजे गए पत्र में स्पष्ट किया गया है कि मामला धुर्वा थाना क्षेत्र (कांड संख्या 01/2026) से संबंधित है और इसकी जांच की निगरानी सीआईडी द्वारा की जा रही है। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी को भी बच्चों के संबंध में कोई जानकारी मिले, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि दोनों मासूमों को सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाया जा सके।

    ये भी पढ़िए………….

    PSLV-C62/ईओएस-एन1 मिशन विफल, तीसरे चरण में गड़बड़ी से ‘अन्वेषा’ उपग्रह कक्षा में नहीं पहुंच सका

    Views: 271
    Ansh And Anshika Ansh And Anshika Case
    Previous ArticlePSLV-C62/ईओएस-एन1 मिशन विफल, तीसरे चरण में गड़बड़ी से ‘अन्वेषा’ उपग्रह कक्षा में नहीं पहुंच सका
    Next Article लापता अंश–अंशिका के परिजनों से मिलीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    विश्व पटल पर छाए भारतीय लेखक डाॅ अशोक कुमार सिंह

    November 13, 2026

    रांची के अरगोड़ा में बंद फ्लैट से युवक का शव बरामद, दो दिन पुरानी बताई जा रही मौत

    November 9, 2026

    फेसबुक लाइव के बाद आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत, पुलिस और जमीन माफियाओं पर लगाए थे गंभीर आरोप

    November 6, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल रद्द करने का सरकार का आदेश हाई कोर्ट ने किया निरस्त, 1932 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत

    November 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    बलरामपुर में धान खरीदी का आगाज, कलेक्टर ने तिलक-माला पहनाकर किसानों का किया स्वागत; 3100 रुपये क्विंटल मिलेगा दाम

    November 15, 2026

    दो महीने बाद फिर गुलजार हुई रामानुजगंज की वन वाटिका, शुरू हुई बोटिंग; झारखंड-यूपी से भी पहुंचते हैं पर्यटक

    November 15, 2026

    रामानुजगंज में कन्हर नदी तट पर छठ व्रतियों ने की पूजा-अर्चना, खरना के बाद शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला उपवास

    November 14, 2026

    विश्व पटल पर छाए भारतीय लेखक डाॅ अशोक कुमार सिंह

    November 13, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • बलरामपुर में धान खरीदी का आगाज, कलेक्टर ने तिलक-माला पहनाकर किसानों का किया स्वागत; 3100 रुपये क्विंटल मिलेगा दाम
    • दो महीने बाद फिर गुलजार हुई रामानुजगंज की वन वाटिका, शुरू हुई बोटिंग; झारखंड-यूपी से भी पहुंचते हैं पर्यटक
    • रामानुजगंज में कन्हर नदी तट पर छठ व्रतियों ने की पूजा-अर्चना, खरना के बाद शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला उपवास
    • विश्व पटल पर छाए भारतीय लेखक डाॅ अशोक कुमार सिंह
    • VIDEO : रामानुजगंज के महामाया मंदिर परिसर में एबीवीपी कार्यालय के बोर्ड पर विवाद, समाजसेवियों ने मिटाया नाम
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.