
बलरामपुर। जिले में अवैध धान भंडारण और परिवहन पर नकेल कसने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। पारदर्शी और निष्पक्ष धान खरीदी व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अंतरराज्यीय सीमाओं से लेकर चेक पोस्टों तक चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है। इसका असर अब जमीन पर साफ दिखाई देने लगा है।
प्रशासन की सतत कार्रवाई के परिणामस्वरूप अब तक जिले में 121 प्रकरणों में 14,282.09 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है। कार्रवाई के दौरान अवैध परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे 67 चार पहिया और 10 दोपहिया सहित कुल 77 वाहनों को जब्त किया गया है। इसके साथ ही अवैध धान के कारोबार में संलिप्त 4 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
कलेक्टर के मार्गदर्शन में प्रशासनिक अमला संदिग्ध वाहनों और परिवहन गतिविधियों पर विशेष नजर बनाए हुए है। जांच के दौरान अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर मंडी अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध धान कारोबार के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
ये भी पढ़िए……………..
लापता भाई-बहन का पता बताने वाले को मिलेगा 51 हजार का पुरस्कार, पुलिस ने जारी किया पोस्टर

