Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    इतिहास के पन्नों में 06 अगस्त : जिस दिन भारत में जन्मी थी पहली टेस्ट ट्यूब बेबी, चिकित्सा विज्ञान में खुला नई उम्मीदों का रास्ता

    August 5, 2026

    Rashifal 6 August 2026 : किस राशि के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे रहना होगा सावधान? जानिए मेष से मीन तक का हाल

    August 5, 2026

    कैंसर पीड़िता को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से मिली एक लाख की सहायता, इलाज में मिलेगी राहत

    August 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • इतिहास के पन्नों में 06 अगस्त : जिस दिन भारत में जन्मी थी पहली टेस्ट ट्यूब बेबी, चिकित्सा विज्ञान में खुला नई उम्मीदों का रास्ता
    • Rashifal 6 August 2026 : किस राशि के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे रहना होगा सावधान? जानिए मेष से मीन तक का हाल
    • कैंसर पीड़िता को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से मिली एक लाख की सहायता, इलाज में मिलेगी राहत
    • छत्तीसगढ़ में AI से लेकर सड़क और बिजली तक बड़ा बदलाव, कैबिनेट के फैसलों में छिपी भविष्य की बड़ी तैयारी
    • जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन: सरकार ने छात्रों को वार्ता के लिए बुलाया, मुख्यमंत्री आवास जाने से किया इनकार
    • झारखंड के 18 जिलों में सामान्य से कम बारिश, छह जिलों में ही सामान्य वर्षा; 6 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट
    • Update : सोनम वांगचुक की अपील पर देवेंद्र नाथ महतो ने तोड़ा निर्जला अनशन, आंदोलन रहेगा जारी
    • जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती आंदोलन: सोनम वांगचुक ने वीडियो कॉल पर देवेंद्र नाथ महतो का बढ़ाया हौसला
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Chhattisgarh»फर्जी दस्तावेजों से प्राप्त आंगनबाड़ी सहायिका की नियुक्तियां निरस्त, निष्पक्ष जांच के बाद पात्र अभ्यर्थियों को मिला अवसर
    Chhattisgarh

    फर्जी दस्तावेजों से प्राप्त आंगनबाड़ी सहायिका की नियुक्तियां निरस्त, निष्पक्ष जांच के बाद पात्र अभ्यर्थियों को मिला अवसर

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJanuary 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Oplus_16908288
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर। जिले के शंकरगढ़ विकासखंड में आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती प्रक्रिया में सामने आए फर्जीवाड़े के मामले में कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने सख्त रुख अपनाते हुए फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर की गई नियुक्तियों को निरस्त कर दिया है। अपील प्रकरण में निष्पक्ष जांच के उपरांत पात्र अभ्यर्थियों के पक्ष में नई नियुक्तियां जारी की गई हैं।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, शंकरगढ़ विकासखंड के आंगनबाड़ी केंद्र बहेराटोली, कटहरपारा, धाजापाठ एवं डूमरपानी में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सहायिका पद पर नियुक्त अरमाना पति शमशेर आलम, रिजवाना पति अमरूद्दीन, प्रियंका यादव पति आशीष यादव तथा सुशीला सिंह पति उमाशंकर की नियुक्ति को कलेक्टर द्वारा निरस्त किया गया। कलेक्टर ने परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना शंकरगढ़ को 15 दिवस के भीतर पात्र अभ्यर्थियों के पक्ष में नियुक्ति आदेश जारी करने के निर्देश दिए थे।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    निर्देशों के अनुपालन में परियोजना अधिकारी शंकरगढ़ द्वारा चारों आंगनबाड़ी केंद्रों में पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान की गई। बहेराटोली में गायत्री पैकरा, कटहरपारा में अंजली तिर्की, धाजापाठ में सुषमा रवि तथा डूमरपानी में उर्मिला उरांव को आंगनबाड़ी सहायिका नियुक्त किया गया है।

    बहेराटोली आंगनबाड़ी केंद्र की अभ्यर्थी गायत्री पैकरा पति हेमंत पैकरा द्वारा अगस्त 2025 में कलेक्टर के जनदर्शन में भर्ती प्रक्रिया में हुए फर्जीवाड़े की लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी शंकरगढ़ को विस्तृत जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे।

    इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा विकासखंड शिक्षा अधिकारी कुसमी, शंकरगढ़ एवं राजपुर को शामिल करते हुए संयुक्त जांच दल का गठन किया गया। जांच दल ने भर्ती प्रक्रिया में प्रस्तुत प्रत्येक दस्तावेज की बारीकी से जांच की तथा विभिन्न संबंधित कार्यालयों से समन्वय स्थापित कर दस्तावेजों का सत्यापन कराया। जांच में कई दस्तावेज फर्जी एवं कूटरचित पाए गए।

    संयुक्त जांच दल ने जांचोपरांत फर्जी दस्तावेज तैयार करने में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने एवं चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति निरस्त करने की अनुशंसा की। जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने पर कलेक्टर ने दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने हेतु परियोजना अधिकारी कुसमी को अधिकृत किया।

    उक्त प्रकरण में थाना शंकरगढ़ में अरमाना, रिजवाना, प्रियंका, सुशीला एवं अन्य के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस विवेचना में यह भी सामने आया कि फर्जी अंकसूचियां अजीजी पब्लिक स्कूल भगवतपुर एवं कुसमी से तैयार कर जारी की गई थीं। इस मामले में समसुद्दीन अंसारी, उसके पुत्र आबिद अंसारी, पुत्री शाहिना परवीन सहित अन्य दो व्यक्तियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

    कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने मामले की निष्पक्ष जांच एवं त्वरित कार्रवाई की जिम्मेदारी तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी शंकरगढ़ करुण डहरिया को सौंपी थी। उन्होंने समयबद्ध जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई तथा पात्र अभ्यर्थियों की नियुक्ति सुनिश्चित कर प्रकरण का विधिसम्मत निराकरण किया।

    इस पूरे मामले में संयुक्त जांच दल में शामिल तत्कालीन विकासखंड शिक्षा अधिकारी कुसमी रामपथ यादव, तत्कालीन विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजपुर आदित्य पाटनवार एवं तत्कालीन विकासखंड शिक्षा अधिकारी शंकरगढ़ जय गोविंद तिवारी की भूमिका भी सराहनीय रही, जिन्होंने सूक्ष्मता, निष्पक्षता एवं गोपनीयता के साथ जांच को अंजाम दिया।

    ये भी पढ़िए………

    प्रयागराज में पौष पूर्णिमा पर दोपहर तक 12 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

    Post Views: 2,303
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleप्रयागराज में पौष पूर्णिमा पर दोपहर तक 12 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
    Next Article अवैध धान परिवहन प्रकरण में पटवारी सहित दो आरोपित गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    कैंसर पीड़िता को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से मिली एक लाख की सहायता, इलाज में मिलेगी राहत

    August 5, 2026

    छत्तीसगढ़ में AI से लेकर सड़क और बिजली तक बड़ा बदलाव, कैबिनेट के फैसलों में छिपी भविष्य की बड़ी तैयारी

    August 5, 2026

    DEO कार्यालय में वित्तीय अनियमितता की जांच करने पहुंचे अपर कलेक्टर, भंडार गृह का सत्यापन नहीं हो सका; बोले- गंभीर अनियमितता की आशंका

    August 4, 2026

    हाथी दांत की तस्करी का बड़ा खुलासा, रामानुजगंज की धर्मशाला में 3 हाथी दांत जब्त; तीन आरोपी जेल भेजे गए

    August 4, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    इतिहास के पन्नों में 06 अगस्त : जिस दिन भारत में जन्मी थी पहली टेस्ट ट्यूब बेबी, चिकित्सा विज्ञान में खुला नई उम्मीदों का रास्ता

    August 5, 2026

    Rashifal 6 August 2026 : किस राशि के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे रहना होगा सावधान? जानिए मेष से मीन तक का हाल

    August 5, 2026

    कैंसर पीड़िता को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से मिली एक लाख की सहायता, इलाज में मिलेगी राहत

    August 5, 2026

    छत्तीसगढ़ में AI से लेकर सड़क और बिजली तक बड़ा बदलाव, कैबिनेट के फैसलों में छिपी भविष्य की बड़ी तैयारी

    August 5, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • इतिहास के पन्नों में 06 अगस्त : जिस दिन भारत में जन्मी थी पहली टेस्ट ट्यूब बेबी, चिकित्सा विज्ञान में खुला नई उम्मीदों का रास्ता
    • Rashifal 6 August 2026 : किस राशि के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे रहना होगा सावधान? जानिए मेष से मीन तक का हाल
    • कैंसर पीड़िता को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से मिली एक लाख की सहायता, इलाज में मिलेगी राहत
    • छत्तीसगढ़ में AI से लेकर सड़क और बिजली तक बड़ा बदलाव, कैबिनेट के फैसलों में छिपी भविष्य की बड़ी तैयारी
    • जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन: सरकार ने छात्रों को वार्ता के लिए बुलाया, मुख्यमंत्री आवास जाने से किया इनकार
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.