Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं

    September 20, 2026

    खीरा लोड करने के बहाने जंगल में बुलाया वाहन, साल के लट्ठे लोड करते वन विभाग ने पकड़ा

    September 20, 2026

    डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं
    • खीरा लोड करने के बहाने जंगल में बुलाया वाहन, साल के लट्ठे लोड करते वन विभाग ने पकड़ा
    • डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव
    • बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक
    • बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज
    • सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी
    • डॉ. साधना कपूर के जन्मदिन पर RKDF University में रक्तदान शिविर, गौसेवा और विश्वकर्मा पूजा
    • स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों का तबादला; बलरामपुर में भी बदली जिम्मेदारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»दीवार के पीछे छिपकर किया वार, 20 लाख की लूट, चंद घंटों में पुलिस ने दबोचे आरोपित
    Chhattisgarh

    दीवार के पीछे छिपकर किया वार, 20 लाख की लूट, चंद घंटों में पुलिस ने दबोचे आरोपित

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsDecember 29, 2025Updated:December 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर में रविवार रात व्यवसायी पर हुए सनसनीखेज लूटकांड में सरगुजा पुलिस ने तेज़ कार्रवाई करते हुए महज कुछ ही घंटों के भीतर दोनों आरोपितों को पकड़ लिया। इस दौरान लूट की पूरी 20 लाख रुपये की नगद राशि और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।

    मामला 28 दिसंबर 2025 की रात का है, जब सज्जन कॉलोनी निवासी अंकित गोयल ने थाना कोतवाली अंबिकापुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके मामा अनिल अग्रवाल रात करीब 9:30 बजे अपनी दुकान से घर लौट रहे थे। सत्तीपारा रोड स्थित कैलाश मोड़ के पास दीवार के पीछे छिपे अज्ञात बदमाश ने अचानक डंडे से उनके सिर पर जोरदार वार कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। बदमाश उनके हाथ से रुपये से भरा बैग छीनकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    घटना की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 956/25 धारा 109(1), 311, 309(6), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर घायल का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने तत्काल आरोपियों की तलाश शुरू की।

    शहर के सभी प्रमुख निकास मार्गों पर कड़ी नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच की गई, वहीं घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि संदिग्ध जगदीशपुर क्षेत्र के खेतों में छिपे हुए हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की तो भागते समय आरोपितों के पास से रुपये से भरा बैग गिर गया और कुछ दूरी पर खड़ी सफेद रंग की पल्सर एनएस मोटरसाइकिल छोड़कर वे फरार हो गए। पुलिस ने मौके से मोटरसाइकिल और बैग बरामद किया, जिसमें 18 लाख रुपये नगद थे।

    पीड़ित।

    इसके बाद फरार आरोपितों की पतासाजी तेज की गई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को फिर से जगदीशपुर के आसपास खेतों में उनके छिपे होने की जानकारी मिली। घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपितों की पहचान दीपक दास पिता जयमंगल दास (24 वर्ष) निवासी खालपारा अमगसी, लखनपुर और रोहित दास पिता भकुस दास निवासी भातुपारा, अंबिकापुर के रूप में हुई है। उनकी निशानदेही पर लूट की शेष 2 लाख रुपये की नगद राशि भी बरामद कर ली गई, जिससे कुल 20 लाख रुपये की रिकवरी पूरी हो गई।

    पुलिस ने आज दोनों आरोपितों के विरुद्ध विधिवत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकांत सिन्हा, प्रदीप जायसवाल, उप निरीक्षक सी.पी. तिवारी, सहायक उप निरीक्षक अदीप सिंह, विवेक पांडेय, अजीत कुमार मिश्रा प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, विकास सिन्हा, अजय पांडेय, छत्रसाल सिंह, जयदीप सिंह, आरक्षक मनीष सिंह, विवेक राय, नितिन सिन्हा, देवेंद्र पाठक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    ये भी पढ़िए……..

    फसल गिरदावरी में गंभीर लापरवाही, रामचन्द्रपुर के पटवारी विवेक शुभम वैभव निलंबित

    Post Views: 670
    Previous Articleफसल गिरदावरी में गंभीर लापरवाही, रामचन्द्रपुर के पटवारी विवेक शुभम वैभव निलंबित
    Next Article संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत आज से छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय प्रवास पर
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    खीरा लोड करने के बहाने जंगल में बुलाया वाहन, साल के लट्ठे लोड करते वन विभाग ने पकड़ा

    September 20, 2026

    डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव

    September 19, 2026

    बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक

    September 19, 2026

    बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज

    September 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं

    September 20, 2026

    खीरा लोड करने के बहाने जंगल में बुलाया वाहन, साल के लट्ठे लोड करते वन विभाग ने पकड़ा

    September 20, 2026

    डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव

    September 19, 2026

    बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक

    September 19, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं
    • खीरा लोड करने के बहाने जंगल में बुलाया वाहन, साल के लट्ठे लोड करते वन विभाग ने पकड़ा
    • डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव
    • बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक
    • बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.