हजारीबाग। 55वें सीनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए हजारीबाग के समीर कुमार अम्बष्टा का चयन रेफरी के तौर पर किया गया। यह प्रतियोगिता 20 नवंबर से 24 नवंबर तक महाराष्ट्र के उस्मानाबाद में आयोजित की जा जाएगी। यह पहला अवसर है कि हजारीबाग से किसी खो-खो रेफरी का चयन राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। हजारीबाग जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, सचिव भैया मुरारी सिन्हा, कार्यकारी अध्यक्ष रामकिशोर सावंत बहादुर राम और अन्य सदस्यों ने इस पर हर्ष व्यक्त करते हुए समीर कुमार अम्बष्टा को बधाई और शुभकामनाएं दीं। समीर कुमार अम्बष्टा 2019 में राष्ट्रीय रेफरी बने थे। उसके बाद उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया और अब राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता के लिए उनका चयन किया गया है।
Trending
- ईडी ने ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में रॉबिन उथप्पा, युवराज सिंह और सोनू सूद को किया तलब
- धनबाद के वासेपुर में प्रज्ञा केंद्र संचालक के घर एनआईए का छापा
- झारखंड पुलिस मुख्यालय के डाटा सेंटर में लगी आग
- हिन्दी सिर्फ भाषा नहीं, राष्ट्र एकता की आधारशिला भी : एनके देवांगन
- झारखंड के बोकारो क्षेत्र से नक्सलवाद खत्म, जल्द ही पूरे देश को भी मिलेगी मुक्तिः अमित शाह
- रेलवे आरक्षण में बड़ा बदलाव : पहले 15 मिनट सिर्फ आधार उपयोगकर्ता टिकट कर सकेंगे बुक
- बेटे के लिए की थी जिउतिया, पूजा करने से पहले करंट लगने से हुई मौत
- भारतीय युवक संघ इस बार कंबोडिया का अंकोरवाट मंदिर का बना रहा पंडाल