Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    बलरामपुर रामानुजगंज औषधि विक्रेता संघ की नई टीम ने ली शपथ, अजय गुप्ता चौथी बार बने अध्यक्ष

    September 21, 2026

    33वें जन्मदिन पर अंकित गुप्ता की सराहनीय पहल, जरूरतमंद बेटियों की शादी में देंगे 15 हजार रुपये का सहयोग

    September 21, 2026

    गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं

    September 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • बलरामपुर रामानुजगंज औषधि विक्रेता संघ की नई टीम ने ली शपथ, अजय गुप्ता चौथी बार बने अध्यक्ष
    • 33वें जन्मदिन पर अंकित गुप्ता की सराहनीय पहल, जरूरतमंद बेटियों की शादी में देंगे 15 हजार रुपये का सहयोग
    • गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं
    • खीरा लोड करने के बहाने जंगल में बुलाया वाहन, साल के लट्ठे लोड करते वन विभाग ने पकड़ा
    • डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव
    • बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक
    • बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज
    • सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»आत्मसमर्पण के बाद लापरवाही की हद, बिलासपुर पुलिस की गलती से कैदी ने पी लिया सैनेटाइजर
    Chhattisgarh

    आत्मसमर्पण के बाद लापरवाही की हद, बिलासपुर पुलिस की गलती से कैदी ने पी लिया सैनेटाइजर

    Ambikapur : अंबिकापुर जेल से फरार हत्या का दोषी मुकेश कांत आत्मसमर्पण के बाद भी लापरवाही का शिकार हो गया। पुलिस और जेल प्रशासन की उदासीनता के कारण उसे दोबारा थाने भेज दिया गया। रातभर भटकने के बाद उसने डर और प्रताड़ना से तंग आकर सैनेटाइजर पी लिया। पत्नी ने अधिकारियों पर पैसों की वसूली और जातिगत अपशब्दों के गंभीर आरोप लगाए हैं। यह मामला जेल तंत्र में फैले भ्रष्टाचार और प्रशासनिक जवाबदेही पर गहरा सवाल खड़ा करता है।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsOctober 9, 2025Updated:October 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    अंबिकापुर। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल से फरार हुआ हत्या का दोषी कैदी मुकेश कांत बुधवार को अपनी जान देने की कोशिश कर बैठा। वजह पुलिस और जेल प्रशासन की गंभीर लापरवाही है। आराेपित की पत्नी अमरिका बाई ने कलेक्टर को आज गुरूवार काे लिखित शिकायत दी है। उसने कलेक्टर काे बताया है कि, अंबिकापुर जेल में कुछ अधिकारी और प्रहरी उसके पति से पैसों की मांग करते थे। पैसे नहीं देने पर जातिगत अपशब्द और मारपीट तक की जाती थी। पत्नी के अनुसार, वह अब तक 70 से 80 हजार रुपये अधिकारियों को अलग-अलग माध्यमों से दे चुकी है।

    मिली जानकारी अनुसार, कैदी ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में आत्मसमर्पण किया था, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने उसे जेल में दाखिल करने के बाद फिर से थाने भेज दिया। रातभर इधर-उधर भटकने के बाद बुधवार सुबह जब अंबिकापुर पुलिस उसे दोबारा जेल ले जाने पहुंची, तो डर के मारे उसने सैनेटाइजर पी लिया। फिलहाल कैदी को सिम्स में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    लापरवाही की इंतिहा: आत्मसमर्पण करने के बाद भी थाने ने रखने से किया इनकार

    मामला मस्तूरी क्षेत्र के मल्हार निवासी मुकेश कांत का है, जिसे हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा मिली है। इलाज के दौरान वह 5 अक्टूबर को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल से जेल प्रहरियों को चकमा देकर फरार हो गया था। दो दिन बाद 7 अक्टूबर को उसने बिलासपुर पहुंचकर कलेक्टर के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। कलेक्टर के निर्देश पर सिविल लाइन पुलिस ने उसे जेल भेजा, लेकिन वहां पुराने फरारी प्रकरण और मणिपुर थाने की एफआईआर सामने आने के बाद जेल प्रशासन ने पुलिस को बुलाया मगर पुलिस नहीं पहुंची।

    रात होने पर जेल ने कैदी को फिर थाने भेज दिया। जेल प्रहरी उसे थाने में छोड़कर लौट गए, लेकिन पुलिस ने यह कहकर थाने में रखने से मना कर दिया कि कैदी जेल में दाखिल दिखाया जा चुका है। कैदी देर रात तक थाने के बाहर बैठा रहा। अंततः टीआई ने उसकी पत्नी अमरिका बाई को फोन कर थाने बुलाया और कहा “उसे घर ले जाइए।”

    पत्नी का आरोप: पैसे नहीं दिए तो जेल में जातिगत गालियां दी जाती थीं

    कैदी की पत्नी अमरिका बाई ने कलेक्टर को आज गुरूवार काे लिखित शिकायत दी है। उनका कहना है कि, अंबिकापुर जेल में कुछ अधिकारी और प्रहरी उसके पति से पैसों की मांग करते थे। पैसे नहीं देने पर जातिगत अपशब्द और मारपीट तक की जाती थी। पत्नी के अनुसार, वह अब तक 70 से 80 हजार रुपये अधिकारियों को अलग-अलग माध्यमों से दे चुकी है। उसने आरोप लगाया कि “पैसे देने के बाद भी प्रताड़ना नहीं रुकी, इसलिए मेरे पति ने डर के कारण भागने और सुसाइड की कोशिश की।”

    1.20 लाख रुपये ट्रांसफर के सबूत भी सौंपे

    शिकायत में अमरिका बाई ने कुछ नाम और ट्रांजैक्शन डिटेल्स भी लिखे हैं। जिसमें शंकर तिवारी काे 5 हजार रूपये, अभिषेक शर्मा काे 10 हजार रूपये, लोकेश टोप्पो काे 30 हजार रूपये, विजय बहादुर व उनके बेटे को 21 हजार रूपये, मनोज सिंह काे 10 हजार रूपये, निलेश केरकेट्टा काे 12 हजार रूपये, चंद्रप्रकाश लहरे काे 12 हजार रूपये समेत कुल एक लाख रूपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर किए जाने का उल्लेख है।

    सैनेटाइजर पीकर किया आत्महत्या का प्रयास

    अमरिका बाई के अनुसार, बुधवार सुबह वह अपने पति को मल्हार के डिडेंश्वरी मंदिर दर्शन कराने ले गई थी। घर लौटने के बाद जब अंबिकापुर पुलिस के आने की खबर मिली, तो मुकेश डर गया। उसने घर के पीछे जाकर सैनेटाइजर पी लिया और साइक्लोफीना टैबलेट निगल ली।

    डॉक्टरों ने बताया कि, दोनों केमिकल के असर से उसकी तबीयत बिगड़ गई थी, फिलहाल हालत स्थिर है। पुलिस अब उसकी मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद उसे फिर अंबिकापुर जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

    एसएसपी बोले : कैदी को छोड़े जाने की जांच होगी

    इस पूरे घटनाक्रम पर बिलासपुर एसएसपी ने कहा कि, “कैदी को सिविल लाइन पुलिस द्वारा जेल में दाखिल किया गया था। उसके बाद जेल स्टाफ ने उसे थाने में छोड़ दिया। किन परिस्थितियों में छोड़ा गया, इसकी जांच कराई जा रही है। कैदी की हालत अब ठीक है।”

    अंबिकापुर जेल से शुरू होकर बिलासपुर पुलिस की लापरवाही तक फैली यह पूरी कहानी सिर्फ एक कैदी की गलती नहीं, बल्कि सिस्टम की सुस्ती, संवेदनहीनता और जवाबदेही के अभाव की कहानी है। एक कैदी जिसने कानून का पालन करते हुए आत्मसमर्पण किया, वही कैदी सरकारी लापरवाही का शिकार बन गया। अगर पुलिस-प्रशासन ने जिम्मेदारी से काम किया होता, तो न तो एक जीवन संकट में पड़ता और न ही जेल तंत्र की पोल इस तरह खुलती। यह मामला सिर्फ जांच का विषय नहीं है। यह चेतावनी है कि मानवता और व्यवस्था के बीच की दूरी बढ़ती जा रही है, और इसे पाटना अब प्रशासन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

    ये भी पढ़िए………….

    पारिवारिक विवाद में चचेरे भाई ने बहन को मारी गोली

    Post Views: 606
    Previous Articleपारिवारिक विवाद में चचेरे भाई ने बहन को मारी गोली
    Next Article ..जब मासूमों ने उम्मीद छोड़ दी, छत्तीसगढ़ में बढ़ती नाबालिग आत्महत्याएं बन रहीं समाज का आईना
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    बलरामपुर रामानुजगंज औषधि विक्रेता संघ की नई टीम ने ली शपथ, अजय गुप्ता चौथी बार बने अध्यक्ष

    September 21, 2026

    33वें जन्मदिन पर अंकित गुप्ता की सराहनीय पहल, जरूरतमंद बेटियों की शादी में देंगे 15 हजार रुपये का सहयोग

    September 21, 2026

    खीरा लोड करने के बहाने जंगल में बुलाया वाहन, साल के लट्ठे लोड करते वन विभाग ने पकड़ा

    September 20, 2026

    डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव

    September 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    बलरामपुर रामानुजगंज औषधि विक्रेता संघ की नई टीम ने ली शपथ, अजय गुप्ता चौथी बार बने अध्यक्ष

    September 21, 2026

    33वें जन्मदिन पर अंकित गुप्ता की सराहनीय पहल, जरूरतमंद बेटियों की शादी में देंगे 15 हजार रुपये का सहयोग

    September 21, 2026

    गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं

    September 20, 2026

    खीरा लोड करने के बहाने जंगल में बुलाया वाहन, साल के लट्ठे लोड करते वन विभाग ने पकड़ा

    September 20, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • बलरामपुर रामानुजगंज औषधि विक्रेता संघ की नई टीम ने ली शपथ, अजय गुप्ता चौथी बार बने अध्यक्ष
    • 33वें जन्मदिन पर अंकित गुप्ता की सराहनीय पहल, जरूरतमंद बेटियों की शादी में देंगे 15 हजार रुपये का सहयोग
    • गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं
    • खीरा लोड करने के बहाने जंगल में बुलाया वाहन, साल के लट्ठे लोड करते वन विभाग ने पकड़ा
    • डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.