Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज

    September 19, 2026

    सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी

    September 18, 2026

    डॉ. साधना कपूर के जन्मदिन पर RKDF University में रक्तदान शिविर, गौसेवा और विश्वकर्मा पूजा

    September 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज
    • सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी
    • डॉ. साधना कपूर के जन्मदिन पर RKDF University में रक्तदान शिविर, गौसेवा और विश्वकर्मा पूजा
    • स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों का तबादला; बलरामपुर में भी बदली जिम्मेदारी
    • छह दिन की पूछताछ के बाद जेल पहुंचे चेतन बोरघरिया, 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत
    • 13 साल बाद आया झीरम घाटी हमले का फैसला, 10 दोषियों को फांसी की सजा
    • 100 एकड़ वनभूमि में हजारों पेड़ों की कटाई के बाद एक्शन में वन विभाग, संयुक्त टीम ने किया जमीन का चिन्हांकन
    • BIG BREAKING : एचईसी की जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, विरोध के बाद मचा बवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Health»स्वास्थ्य सचिव ने किया शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल का निरीक्षण, दिए गए कई निर्देश
    Health

    स्वास्थ्य सचिव ने किया शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल का निरीक्षण, दिए गए कई निर्देश

    दूर दराज के मरीजों को समुचित इलाज देना लक्ष्य,चिकित्सक जेनरिक दवा लिखे: स्वास्थ्य सचिव
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsNovember 2, 2022Updated:November 2, 2022
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    हजारीबाग। विकास आयुक्त सह स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, झारखंड सरकार ने बुधवार को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज, हजारीबाग का दौरा किया। इस निरीक्षण क्रम में उपायुक्त नैंसी सहाय, डीडीसी प्रेरणा दीक्षित, आईएएस प्रशिक्षु शताब्दी मजूमदार मौजूद रहे। भ्रमण के दौरान उन्होंने अस्पताल में स्वास्थ्य सहित अन्य व्यवस्थाओं को जांचा। स्वास्थ्य सचिव ने मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण भवन के विभिन्न विभागों का बारीकी से निरीक्षण किया तथा भवन परिसर में निर्माणाधीन स्टॉफ आवास निर्माण कार्य, हॉस्टल निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ख्याल रखते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

    बुधवार सुबह अपर मुख्य सचिव शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के आईसीयू, ऑपरेशन थियेटर, फार्मोलॉजी, माइक्रो बायोलॉजी, सेंट्रल लाइब्रेरी, एंभीबियन लैब, फिजियोलॉजी विभाग, हीमोलॉजी, बायो केमेस्ट्री लैब, एएनटी रूम सहित विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने मेडिकल, सर्जिकल वार्ड का दौरा कर वहां दी जा रही व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज भवन के निर्माण कार्य को लेकर कार्यकारी एजेंसी को निर्माण कार्य में तेजी लाने सहित कार्यों का रोड मैप उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने मेडिकल कॉलेज में स्टाफ और अन्य सुविधाओं को लेकर प्रधानाचार्य व अन्य स्टाफ से बातचीत की।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    स्वास्थ्य सचिव ने दिए निर्देश

    सिंह ने कहा कि शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज की आधारभूत संरचना अच्छी है। उन्होने कहा कि कॉलेज प्रबंधन कालेज की सुविधा बढ़ाने के लिए प्रस्ताव दे। उन्होने कॉलेज परिसर में सीसीटीवी, 24×7 बिजली की व्यवस्था, विद्यार्थियों के लिए बस की सुविधा, सभी स्टॉफ व डॉक्टरों का आवश्यक रूप से बायो मेट्रिक अटेंडेंस बनाने का निर्देश दिया। उन्होने अध्ययनरत विद्यार्थियों के पाठ्य सामग्री के फिजिकल व डिजिटल मोड में रखने का निर्देश दिया।

    सदर अस्पताल का भी किया दौरा।

    स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ हो तथा मेडिकल सुविधाएं आमजन तक सुलभ हो सके इस बाबत आज 2 नवंबर को स्वास्थ्य सचिव ने सदर अस्पताल का भी दौरा किया। उन्होने सदर अस्पताल की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होने शिशु वार्ड, जनरल वार्ड, महिला वार्ड सहित नए भवन के आईसीयू वार्ड का निरीक्षण किया। ओपीडी में डॉक्टरों की अव्यवस्था पर स्वास्थ्य सचिव खासे नाराज हुए। उन्होने कहा कि जिला सदर अस्पताल में दूर दराज के मरीज आते है उन्हे समुचित इलाज उपलब्ध कराना प्रमुख उद्देश्य है इसलिए उन्होने कड़े शब्दों में चिकित्सकों को बाहर की दवा न लिखकर जेनेरिक दवा लिखने का सख़्त निर्देश दिया। उन्होने ट्रामा सेंटर और नेत्र विभाग कि खामियों को दूर कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर स्वास्थ्य उप निदेशक,मेडिकल कॉलेज सुप्रीटेंडेंट, प्रिंसिपल, सिविल सर्जन, संकायाध्यक्ष व मेडीकल स्टॉफ उपस्थित थे।

    Post Views: 403
    Previous Articleशाहरुख के जन्मदिन पर पढ़िए उनके जीवन की अनसुनी कहानी, सिर्फ ऑफबीट पर
    Next Article दुमका, पलामू और देवघर से हजारीबाग का शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज बेहतर : अरुण कुमार सिंह
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    चक्कर आना और सिर घूमना एक नहीं, जानें दोनों में क्या है फर्क

    April 27, 2026

    बिना तनाव के बेचैनी, घबराहट और दिल जोर से धड़कना, पेट से जुड़ा है कनेक्शन

    April 9, 2026

    सुबह के नाश्ते में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, सेहत पर डालती हैं बुरा असर

    April 3, 2026

    शमा लाइब्रेरी खिरगांव में आइरिस सुपर स्पेशलिटी आई हॉस्पिटल ने लगाया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर

    February 9, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज

    September 19, 2026

    सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी

    September 18, 2026

    डॉ. साधना कपूर के जन्मदिन पर RKDF University में रक्तदान शिविर, गौसेवा और विश्वकर्मा पूजा

    September 17, 2026

    स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों का तबादला; बलरामपुर में भी बदली जिम्मेदारी

    September 17, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज
    • सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी
    • डॉ. साधना कपूर के जन्मदिन पर RKDF University में रक्तदान शिविर, गौसेवा और विश्वकर्मा पूजा
    • स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों का तबादला; बलरामपुर में भी बदली जिम्मेदारी
    • छह दिन की पूछताछ के बाद जेल पहुंचे चेतन बोरघरिया, 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.