Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल

    September 23, 2026

    गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    September 23, 2026

    करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • 92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल
    • गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    • करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद
    • करमा पूजा के बाद खूनी विवाद, टांगी से युवक पर जानलेवा हमला; आरोपित गिरफ्तार
    • करमा विसर्जन के बाद कोयल नदी में मचा हाहाकार, एक साथ डूबे 5 युवक; 4 की मौत, एक की तलाश
    • WVN FOLLOWUP : प्रकाशन के पहले ही दिन पुस्तक ‘द एग्जाम दैट कैनॉट लीक’ ने बनाया रिकॉर्ड
    • रामानुजगंज में गणेश पूजा की धूम, धीरज सिंहदेव बोले- धार्मिक आयोजनों में कम साउंड पर डीजे की अनुमति हो
    • छह महीने में छह टुकड़ों में टूटा 20 लाख का चेकडैम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Jharkhand»केबी सहाय की प्रतिमा खंडित, सिदो-कान्हू के तीर-धनुष गायब
    Jharkhand

    केबी सहाय की प्रतिमा खंडित, सिदो-कान्हू के तीर-धनुष गायब

    Hazaribag: हजारीबाग में कौन कर रहा महापुरुषों के सम्मान से खिलवाड़, संयुक्त बिहार के पूर्व सीएम केबी सहाय की आदमकद प्रतिमा का सिर धड़ से किया अलग, सबने उठाई असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग, कहा-यह बेहद खेदजनक और बड़ा अपमान
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJuly 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    हजारीबाग। हजारीबाग में गुरुवार की रात दो बेहद शर्मनाक वाक्या हुआ। एक तो संत कोलंबा कालेज कू पास संयुक्त बिहार के पूर्व सीएम केबी सहाय की आदमकद प्रतिमा को खंडित कर दिया गया। प्रतिमा की गर्दन से सिर को तोड़कर नीचे गिरा दिया गया। वहीं पीडब्ल्यूडी चौक, अब सिदो-कान्हू चौक से सिदो-कान्हू प्रतिमा के हाथ में तने तीर-धनुष गायब हैं। शनिवार को जब सुबह लोगों की नजरें पड़ीं, तो चौतरफा प्रतिक्रिया आने लगी। सबने असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई और कहा कि यह बेहद खेदजनक और महापुरुषों के साथ बड़ा अपमान है।

    यहां केबी सहाय पार्क में हर दिन मॉर्निंग वॉक को आनेवाले सामाजिक कार्यकर्ता सह वर्ल्ड विजन न्यूज के कार्यकारी संपादक अखौरी ब्रजेश सहाय और उनके साथियों की इस पर नजर पड़ी, तो उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की। साथ ही जिला, पुलिस व नगर निगम प्रशासन से अविलंब कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इसमें राजनीतिक साजिश की बू से भी इनकार नहीं किया जा सकता। इसकी भी कड़ाई से जांच होनी चाहिए। अगर किसी को ईर्ष्या-द्वेष है, तो ऐसी घिनौनी राजनीति नहीं करनी चाहिए। केबी सहाय के नाम पर हजारीबागवासियों को गुमान होना चाहिए कि कोई तो यहां से मुख्यमंत्री बना। वैसे भी केबी सहाय की गिनती गिने-चुने उत्कृष्ट राजनीतिज्ञों में होती है। सिदो-कान्हू की प्रतिमा के साथ भी भद्दा मजाक किया गया है। दोनों कृत्य घोर निंदनीय है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    इधर समाजसेवी अभिषेक ने हजारीबाग के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक से आग्रह है कि संत कोलंबा कॉलेज सामने केबी सहाय पार्क में वर्षों से स्थापित बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कृष्ण बल्लभ सहाय की मूर्ति को असमाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया है। कुछ वर्ष पहले भी पार्क में केबी सहाय की प्रतिमा के चेहरे पर कालिख पोत दी गई थी। जिला व पुलिस प्रशासन से निवेदन किया गया है कि कृपया सघन जांच कर दोषियों को खोज कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की कृपा करें। पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिमा को पुनः स्थापित करवाने का दिशा-निर्देश देते हुए पार्क की साफ-सफाई एवं सुरक्षित रखने में मार्गदर्शन करने की मांग की गई है। पूर्व में नगर आयुक्त पद पर रहते हुए आईएएस अधिकारी माधवी मिश्रा ने सभी के आग्रह पर एनटीपीसी के सौजन्य से पार्क का जीर्णोद्धार कराया था। 31 दिसंबर 1986 में बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री बिंदेश्वरी दूबे ने केबी सहाय की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया था।

    भाजपा नेता डॉ अमरदीप यादव ने भी प्रतिमा खंडित करने की घटना की कड़ी निंदा की है। उनका कहना है कि वर्तमान अधिकारियों से हमसभी स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इस धरोहर को संजोकर बेहतर बनाने में मदद करेंगे।

    महापुरुषों की प्रतिमाओं का विखंडन, घृणित और शर्मनाक कृत्य: मनीष जायसवाल

    हजारीबाग में जिस तरह से महापुरुषों की प्रतिमाओं को निशाना बनाया जा रहा है, वह बेहद निंदनीय और शर्मनाक है। पहले पूर्व मुख्यमंत्री और स्वतंत्रता सेनानी के.बी. सहाय की प्रतिमा को विखंडित करने की खबर आई और फ़िर वीर सिद्धू-कान्हू चौक पर स्थापित संथाल विद्रोह के महानायक वीर सिद्धू-कान्हू मुर्मू की प्रतिमा को भी खंडित कर दिया गया है।

    इसपर भारी रोष जताते हुए हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि यह कृत्य हजारीबाग के गौरव और शांति को भंग करने का एक ओछा प्रयास है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ पत्थर की प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाना नहीं, बल्कि उन महान विभूतियों के प्रति अनादर है जिन्होंने हमारे समाज और देश के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। ऐसे कार्यों से हजारीबाग का सौहार्द बिगड़ता है और इसकी समृद्ध विरासत को ठेस पहुंचती है।

    सांसद मनीष जायसवाल ने प्रशासन से पुरजोर मांग करते हैं कि इस कायराना हरकत के पीछे जो भी लोग हैं, उन्हें तत्काल चिह्नित किया जाए और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही विखंडित की गई प्रतिमाओं को अतिशीघ्र पुनर्स्थापित कर उन्हें सुदृढ़ किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

    ये भी पढ़िए………….

    मारवाड़ी मंच ने सौंपा मर्चरी वाहन, विधायक ने सराहा

    Post Views: 433
    KB Sahai Stuatue In Hazaribag
    Previous Articleमारवाड़ी मंच ने सौंपा मर्चरी वाहन, विधायक ने सराहा
    Next Article ‘डीएसपी की पाठशाला’ के 140 छात्र जेपीएससी की परीक्षा में सफल
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    करमा विसर्जन के बाद कोयल नदी में मचा हाहाकार, एक साथ डूबे 5 युवक; 4 की मौत, एक की तलाश

    September 23, 2026

    WVN FOLLOWUP : प्रकाशन के पहले ही दिन पुस्तक ‘द एग्जाम दैट कैनॉट लीक’ ने बनाया रिकॉर्ड

    September 23, 2026

    सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी

    September 18, 2026

    डॉ. साधना कपूर के जन्मदिन पर RKDF University में रक्तदान शिविर, गौसेवा और विश्वकर्मा पूजा

    September 17, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल

    September 23, 2026

    गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    September 23, 2026

    करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद

    September 23, 2026

    करमा पूजा के बाद खूनी विवाद, टांगी से युवक पर जानलेवा हमला; आरोपित गिरफ्तार

    September 23, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • 92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल
    • गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    • करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद
    • करमा पूजा के बाद खूनी विवाद, टांगी से युवक पर जानलेवा हमला; आरोपित गिरफ्तार
    • करमा विसर्जन के बाद कोयल नदी में मचा हाहाकार, एक साथ डूबे 5 युवक; 4 की मौत, एक की तलाश
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.