Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते गिरफ्तार, लंबी पूछताछ के बाद सीआईडी ने उठाया बड़ा कदम

    August 10, 2026

    एम्बुलेंस से अचानक पहुंचे देवेंद्रनाथ महतो, फिर समर्थकों ने कंधे पर उठाया… विधानसभा घेराव में दिखा अलग नजारा

    August 10, 2026

    वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा; चालक फरार

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते गिरफ्तार, लंबी पूछताछ के बाद सीआईडी ने उठाया बड़ा कदम
    • एम्बुलेंस से अचानक पहुंचे देवेंद्रनाथ महतो, फिर समर्थकों ने कंधे पर उठाया… विधानसभा घेराव में दिखा अलग नजारा
    • वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा; चालक फरार
    • विधानसभा घेराव में ‘पुष्पा भाऊ’ का अंदाज, बोले- झुकेगा नहीं झारखंड का छात्र
    • विधानसभा घेराव में बवाल, बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा के करीब पहुंचे छात्र; वाटर कैनन और लाठीचार्ज
    • विधानसभा घेराव में बवाल, बाबूलाल मरांडी समेत भाजपा नेता हिरासत में; 500 से अधिक छात्र भी पकड़े गए
    • विधानसभा घेराव से पहले रांची में छात्रों का महाजुटान, 50 हजार अभ्यर्थियों के पहुंचने का दावा
    • इतिहास के पन्नों में 10 अगस्त : जिसने तिरंगे को गीत में पिरोया, आज ही के दिन विदा हुए श्यामलाल गुप्त ‘पार्षद’
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»National»इतिहास के पन्नों में 16 जूनः भारत में रसायन विज्ञान के जनक कहलाने वाले आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय का निधन
    National

    इतिहास के पन्नों में 16 जूनः भारत में रसायन विज्ञान के जनक कहलाने वाले आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय का निधन

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJune 16, 2025Updated:June 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    नई दिल्ली। आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय का जन्म 2 अगस्त 1861 को जैसोर ज़िले के ररौली गांव में हुआ था। यह स्थान अब बांग्लादेश में खुल्ना ज़िले के नाम से जाना जाता है।उन्हें भारत में रसायन विज्ञान का जनक माना जाता है। वे एक सादगीपसंद तथा देशभक्त वैज्ञानिक थे, जिन्होंने रसायन प्रौद्योगिकी में देश के स्वावलंबन के लिए अप्रतिम प्रयास किए। उनके बहुआयामी व्यक्तित्व से प्रभावित होकर महात्मा गांधी ने कहा था, “शुद्ध भारतीय परिधान में आवेष्टित इस सरल व्यक्ति को देखकर विश्वास ही नहीं होता कि वह एक महान् वैज्ञानिक हो सकता है।”

    शोध सम्बन्धी जर्नलों में प्रफुल्ल चंद्र राय के लगभग 200 परचे प्रकाशित हुए। उन्होंने कई दुर्लभ भारतीय खनिजों को सूचीबद्ध भी किया। उनका उद्देश्य मेंडलीफ की आवर्त सारणी में छूटे हुए तत्वों को खोजना था। आचार्य राय ने एक और महत्त्वपूर्ण काम किया। उन्होंने दो खण्डों में ‘हिस्ट्री ऑफ़ हिन्दू केमिस्ट्री’ नामक महत्त्वपूर्ण ग्रंथ लिखा। इससे दुनिया को पहली बार यह जानकारी मिली कि प्राचीन भारत में रसायन विज्ञान कितना समुन्नत था।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में भी सक्रिय भागीदारी निभाई। गोपाल कृष्ण गोखले से लेकर महात्मा गाँधी तक से उनका मिलना-जुलना था। उन्होंने असहयोग आन्दोलन के दौरान भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के रचनात्मक कार्यों में मुक्तहस्त आर्थिक सहायता दी। उन्होंने अपने एक भाषण में कहा था- “मैं रसायनशाला का प्राणी हूँ। मगर ऐसे भी मौके आते हैं जब वक्त का तकाज़ा होता है कि टेस्ट-ट्यूब छोड़कर देश की पुकार सुनी जाए”।

    16 जून, 1944 को कलकत्ता में इस महान वैज्ञानिक का निधन हो गया।

    अन्य अहम घटनाएंः

    1606- जहाँगीर के शासनकाल में गुरु अर्जुन देव जी को लाहौर में बर्बर यातना भरी मौत दी गई।

    1858- प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान मोरार की लड़ाई लड़ी गई।

    1903- फोर्ट मोटर कंपनी चालू हुई।

    1983 – छत्तीसगढ़ के ‘गुरु घासीदास विश्वविद्यालय’ की स्थापना हुई।

    2001 – अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश की पांच दिवसीय यूरोप यात्रा रूस में समाप्त, पुतिन ने अमेरिकी प्रक्षेपास्त्र कार्यक्रम का विरोध किया।

    2006 – नेपाल में माओवादी अंतरिम सरकार में शामिल होने पर सहमत।

    2007 – सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में लगातार सबसे लम्बे समय तक रहने वाली महिला बनीं।

    एड्स पर जागरूकता फैलाने के लिए शिल्पा को सिल्वर स्टार अवार्ड से नवाजा गया।

    2008 -उत्तर प्रदेश राज्य वित्त मंत्रालयों का एक पैनल पेट्रोलियम ईधनों पर बिक्री कर में कटौती पर सहमत हुआ।

    -मशहूर शायर वसीम बरेलवी को प्रथम फ़िराक़ गोरखपुरी पुरस्कार प्रदान किया गया।

    -विश्व में इस्पात बनाने की सबसे बड़ी कम्पनी आर्सेलर मित्तल ने अमेरिकी कम्पनी बंभू स्टील का अधिग्रहण किया।

    -प्रमुख माओवादी नेता पुष्पकमल दहल उर्फ़ प्रचंड को नेपाल का सर्वोच्च सम्मान डॉ. दिली रमण रेगमी राष्ट्रीय शांति पुरस्कार प्रदान किया गया।

    जन्म

    1976 – रोहित श्रीवास्तव – भारत के एक प्रसिद्ध चिकित्सा वैज्ञानिक।

    1956 – सुरेश कांत – प्रसिद्ध साहित्यकार।

    1950 – मिथुन चक्रवर्ती – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता।

    1936 – अख़लाक़ मुहम्मद ख़ान ‘शहरयार’ – उर्दू के मशहूर शायर थे।

    1918 – चौधरी ब्रह्म प्रकाश – स्वतंत्रता सेनानी तथा दिल्ली के प्रथम मुख्यमंत्री थे।

    1920 – महमूद अली ख़ाँ – भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञों में से एक तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।

    1920 – हेमन्त कुमार – हिन्दी फ़िल्मों के पार्श्वगायक और संगीतकार।

    1910 – सी. एम. पुनाचा – स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ तथा उड़ीसा और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।

    1900 – ए. एन. मूर्ति राव – कन्नड़ साहित्यकार थे।

    निधन

    2021 – चंद्रशेखर वैद्य – भारतीय सिने अभिनेता थे। उन्हें मुख्यत: चंद्रशेखर के नाम से जाना जाता था।

    2015 – चार्ल्स कोरिया – भारतीय वास्तुकार और शहरी नियोजक थे।

    1999 – सी. एस. वेंकटाचार – राजस्थान के दूसरे मुख्यमंत्री थे।

    1925 – चित्तरंजन दास – महान् स्वतंत्रता सेनानी।

    1944 – प्रफुल्ल चंद्र राय – भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक, जिन्हें ‘रसायन विज्ञान का जनक‘ माना जाता है।

    महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

    अफ़्रीकी शिशु दिवस

    Post Views: 801
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleसामरी में विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन, जरूरतमंद मरीजों के लिए लोगों ने किया रक्तदान
    Next Article बलरामपुर : हाथी के हमले से महिला की मौत, एक घायल
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    गजनी के विलेन प्रदीप रावत का निधन, 74 की उम्र में ली अंतिम सांस

    August 4, 2026

    निर्णायक बढ़त के बाद प्रशांत किशोर बोले- यह मेरी नहीं, बांकीपुर की जनता की जीत; बिहार की राजनीति को नई दिशा देने का जनादेश

    August 3, 2026

    शनैः-शनैः जीत की ओर बढ़ रहे प्रशांत किशोर, 20वें चरण में 11,621 वोटों की बढ़त

    August 3, 2026

    बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की बढ़त बरकरार, 15वें चरण के बाद 8,202 वोट से आगे

    August 3, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते गिरफ्तार, लंबी पूछताछ के बाद सीआईडी ने उठाया बड़ा कदम

    August 10, 2026

    एम्बुलेंस से अचानक पहुंचे देवेंद्रनाथ महतो, फिर समर्थकों ने कंधे पर उठाया… विधानसभा घेराव में दिखा अलग नजारा

    August 10, 2026

    वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा; चालक फरार

    August 10, 2026

    विधानसभा घेराव में ‘पुष्पा भाऊ’ का अंदाज, बोले- झुकेगा नहीं झारखंड का छात्र

    August 10, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते गिरफ्तार, लंबी पूछताछ के बाद सीआईडी ने उठाया बड़ा कदम
    • एम्बुलेंस से अचानक पहुंचे देवेंद्रनाथ महतो, फिर समर्थकों ने कंधे पर उठाया… विधानसभा घेराव में दिखा अलग नजारा
    • वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा; चालक फरार
    • विधानसभा घेराव में ‘पुष्पा भाऊ’ का अंदाज, बोले- झुकेगा नहीं झारखंड का छात्र
    • विधानसभा घेराव में बवाल, बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा के करीब पहुंचे छात्र; वाटर कैनन और लाठीचार्ज
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.