Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    ‘रामायण: पार्ट 1’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए क्यों रावण बनकर सबसे ज्यादा छा गए यश

    July 30, 2026

    हजारीबाग में पुलिस से मुठभेड़, जानिए कैसे प्रिंस खान गैंग का शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे

    July 30, 2026

    कीर्ति कुल्हारी साइबर ठगी की शिकार, जानिए कैसे कुछ मिनटों में क्रेडिट कार्ड से उड़ गए 2.44 लाख

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • ‘रामायण: पार्ट 1’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए क्यों रावण बनकर सबसे ज्यादा छा गए यश
    • हजारीबाग में पुलिस से मुठभेड़, जानिए कैसे प्रिंस खान गैंग का शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे
    • कीर्ति कुल्हारी साइबर ठगी की शिकार, जानिए कैसे कुछ मिनटों में क्रेडिट कार्ड से उड़ गए 2.44 लाख
    • चाकूबाजी में युवक की मौत के बाद भड़का गुस्सा, जानिए क्यों एक घंटे तक जाम रहा कोयल नदी पुल
    • बेटे ने की लाखों की चोरी, मां और बहन ने छिपाए सबूत, तीनों पहुंचे जेल
    • तीन राज्यों में उपचुनाव के लिए मतदान शुरू, जानिए किस सीट पर किसकी साख दांव पर
    • इतिहास के पन्नों में 30 जुलाई: जानिए किस भारतीय महिला ने तोड़ीं सामाजिक बेड़ियां, बनीं देश की पहली महिला विधायक
    • Rashifal 30 July 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और किन राशियों को मिलेगा लाभ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Crime»अपडेट: हजारीबाग के फतहा में एनटीपीसी अधिकारी की गोली मारकर हत्या, अपराधियों को धरपकड़ में जुटी पुलिस
    Crime

    अपडेट: हजारीबाग के फतहा में एनटीपीसी अधिकारी की गोली मारकर हत्या, अपराधियों को धरपकड़ में जुटी पुलिस

    Hazaribag: एनटीपीसी भारत सरकार की कंपनी है जो बड़कागांव में कोल उत्खनन का काम कर रही है। यहां का कोयला ऊर्जा उत्पादन करने के लिए देश के कई क्षेत्रों में भेजा जाता है। इस कारण एनटीपीसी का एक महत्वपूर्ण योगदान देश के विकास के लिए भी है।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsMarch 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    हजारीबाग। हजारीबाग में बड़कागांव रोड स्थित फरहा में शनिवार की सुबह करीब नौ बजे एनटीपीसी के वरीय अधिकारी कुमार गौरव की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वह डीजीएम डिस्पैच केरेडारी में अपनी सेवा दे रहे थे। घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है। हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र के फतह में एनटीपीसी के अधिकारी को गोली मारकर हत्या कर अपराधी फरार हो गए। 

    घटना के बाद उन्हें हजारीबाग के निजी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद एनटीपीसी के सभी वरीय पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे। घटना के बाद हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंचे। वहीं अस्पताल में जिले के पदाधिकारी मौजूद थे। मामले को लेकर जांच तेज कर दी गई है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    घटना के बारे में बताया जाता है कि कुमार गौरव हजारीबाग की ओर आ रहे थे। तभी दो मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। उस वक्त वह स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार थे। गाड़ी में ड्राइवर और एक और कर्मी साथ में था। कुमार गौरव पीछे की सीट पर बैठे हुए थे। गोली सीधे कुमार गौरव को लगी और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। उनकी गाड़ी से उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    घटनास्थल पर पहुंचे एसपी और कंपनी के अधिकारी 

    जानकारी मिलने पर एनटीपीसी के वरीय पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने पूरी घटना की जानकारी ली। वहीं एसपी अरविंद कुमार सिंह अस्पताल में जानकारी प्राप्त कर घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। अस्पताल परिसर में जिले भर के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। उनका शव पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया।

    कंपनी ने को दिया होनहार पदाधिकारी: परियोजना प्रमुख 

    घटना के बाद एनटीपीसी पकरी बरवाडीह के परियोजना प्रमुख फैज तैयब ने कहा कि घटना कैसे हुई है यह जांच का विषय है। घटना ने सुरक्षा पर अवश्य सवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद परिवार के लिए क्या कर सकते हैं यह बेहद जरूरी है। जिस तरह से अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है यह कई सवाल जरूर खड़ा कर रहा है।

    उन्होंने यह भी कहा कि अभी सबसे बड़ी बात यही है कि कंपनी ने एक होनहार पदाधिकारी को खो दिया, जो भारत सरकार के लिए काम कर रहा था। उसकी किसी से दुश्मनी भी नहीं थी। आखिर घटना क्यों घटी है, यह तो जांच का ही विषय है।

    मृतक के परिजनों के भरण-पोषण की सरकार से मांग

    कोल माइनिंग पकरी बरवाडीह नेफी के अध्यक्ष कमल राम रजक ने इस घटना पर बेहद दु:ख जाहिर किया है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो चुकी थी। उन्होंने सरकार से मांग की है कि एनटीपीसी के पदाधिकारी और कर्मियों को सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जाए।

    वहीं मृतक के परिजनों के भरण पोषण के लिए सरकार ठोस कदम उठाए। एनटीपीसी उनके बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के लिए पूरा इंतजाम करे। पूरा एनटीपीसी परिवार पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।

    घर के थे इकलौते चिराग, संघर्ष से इस पद तक पहुंचे थे कुमार गौरव

    कुमार गौरव की बात की जाए तो वह अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। उनके पिता की मृत्यु जब वह 2 साल के थे तभी हो गई थी। उनकी माता ने परिवार का भरण पोषण किया। बहुत ही मेहनत से उन्होंने यह नौकरी पाई थी।उनकी उम्र लगभग 42 वर्ष थी। उनकी एक बेटी है जिसकी उम्र 10 वर्ष है, जो हजारीबाग के एक स्कूल में पढ़ाई करती है।

    परिजनों का रो-रोकर था बुरा हाल 

    मूल रूप से कुमार गौरव नालंदा के किंगर सराय के रहने वाले थे। घटना के बाद मृतक की मां और धर्मपत्नी भी अस्पताल पहुंची, जहां उनका रो-रो कर बुरा हाल था। एनटीपीसी के पदाधिकारी उन्हें ढांढ़स बंधा रहे थे।

    अब तक कोल परियोजना से जुड़े तीन अधिकारी की हो चुकी है हत्या

    एनटीपीसी और उसके सहयोगी कंपनी के ऊपर इसके पहले भी कई बार हमला हो चुका है। अब तक कोल परियोजना से जुड़े हुए तीन पदाधिकारी की हत्या हो चुकी है। इनमें त्रिवेणी सैनिक के गोपाल सिंह, ऋतिक के शरद बाबू और अब एनटीपीसी के वरीय पदाधिकारी डीजीएम केरेडारी के कुमार गौरव हैं।

    घटना के बाद क्षेत्र में गश्त तेज

    घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अपराधियों की धरपकड़ के लिए गश्त तेज कर दी गई है। अपराधी घटना को अंजाम देखकर फरार हो गए हैं। फतहा एक ऐसा क्षेत्र है जहां अपराधियों ने पहले भी घटनाओं का अंजाम दिया है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम नहीं होना और टीओपी नहीं बनना भी एक बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। इस घटना के बाद एनटीपीसी के पदाधिकारियों में काफी आक्रोश भी देखने को मिल रहा है। परियोजना में लगे पदाधिकारी इस बात को लेकर चिंतित हैं कि आखिर अपनी सेवा कैसे दें।

    सिस्टम पर सवालिया निशान 

    एनटीपीसी भारत सरकार की कंपनी है जो बड़कागांव में कोल उत्खनन का काम कर रही है। यहां का कोयला ऊर्जा उत्पादन करने के लिए देश के कई क्षेत्रों में भेजा जाता है। इस कारण एनटीपीसी का एक महत्वपूर्ण योगदान देश के विकास के लिए भी है। वहां के पदाधिकारी की गोली मारकर हत्या कर देना पूरे सिस्टम पर सवालिया निशान खड़ा करता है।

    ये भी पढ़िए……..

    एनटीपीसी के अधिकारी की गोली मारकर हत्या

    Post Views: 829
    Hazaribag Crime News
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleएनटीपीसी के अधिकारी की गोली मारकर हत्या
    Next Article बलरामपुर: नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह, सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज और कैबिनेट मंत्री नेताम हुए शामिल
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    हजारीबाग में पुलिस से मुठभेड़, जानिए कैसे प्रिंस खान गैंग का शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे

    July 30, 2026

    चाकूबाजी में युवक की मौत के बाद भड़का गुस्सा, जानिए क्यों एक घंटे तक जाम रहा कोयल नदी पुल

    July 30, 2026

    बेटे ने की लाखों की चोरी, मां और बहन ने छिपाए सबूत, तीनों पहुंचे जेल

    July 30, 2026

    जमीन विवाद में चचेरे भाई की हत्या: जानिए कैसे रास्ते में रोककर उतारा मौत के घाट, दो आरोपी घंटेभर में गिरफ्तार

    July 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    ‘रामायण: पार्ट 1’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए क्यों रावण बनकर सबसे ज्यादा छा गए यश

    July 30, 2026

    हजारीबाग में पुलिस से मुठभेड़, जानिए कैसे प्रिंस खान गैंग का शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे

    July 30, 2026

    कीर्ति कुल्हारी साइबर ठगी की शिकार, जानिए कैसे कुछ मिनटों में क्रेडिट कार्ड से उड़ गए 2.44 लाख

    July 30, 2026

    चाकूबाजी में युवक की मौत के बाद भड़का गुस्सा, जानिए क्यों एक घंटे तक जाम रहा कोयल नदी पुल

    July 30, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • ‘रामायण: पार्ट 1’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए क्यों रावण बनकर सबसे ज्यादा छा गए यश
    • हजारीबाग में पुलिस से मुठभेड़, जानिए कैसे प्रिंस खान गैंग का शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे
    • कीर्ति कुल्हारी साइबर ठगी की शिकार, जानिए कैसे कुछ मिनटों में क्रेडिट कार्ड से उड़ गए 2.44 लाख
    • चाकूबाजी में युवक की मौत के बाद भड़का गुस्सा, जानिए क्यों एक घंटे तक जाम रहा कोयल नदी पुल
    • बेटे ने की लाखों की चोरी, मां और बहन ने छिपाए सबूत, तीनों पहुंचे जेल
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.