Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    छह दिन की पूछताछ के बाद जेल पहुंचे चेतन बोरघरिया, 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत

    September 16, 2026

    13 साल बाद आया झीरम घाटी हमले का फैसला, 10 दोषियों को फांसी की सजा

    September 16, 2026

    100 एकड़ वनभूमि में हजारों पेड़ों की कटाई के बाद एक्शन में वन विभाग, संयुक्त टीम ने किया जमीन का चिन्हांकन

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • छह दिन की पूछताछ के बाद जेल पहुंचे चेतन बोरघरिया, 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत
    • 13 साल बाद आया झीरम घाटी हमले का फैसला, 10 दोषियों को फांसी की सजा
    • 100 एकड़ वनभूमि में हजारों पेड़ों की कटाई के बाद एक्शन में वन विभाग, संयुक्त टीम ने किया जमीन का चिन्हांकन
    • BIG BREAKING : एचईसी की जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, विरोध के बाद मचा बवाल
    • गणेश उत्सव में डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
    • बारिश थमी तो बढ़ी उमस, बलरामपुर में गर्मी ने किया बेहाल, 18 सितंबर के बाद फिर बदलेगा मौसम
    • मोटरसाइकिल पर लकड़ी ले जा रहे दो गिरफ्तार, वाहन भी जब्त
    • नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Business»संवत 2079 की शानदार शुरुआत, पहले दिन शेयर बाजार में 0.88 प्रतिशत की मजबूती
    Business

    संवत 2079 की शानदार शुरुआत, पहले दिन शेयर बाजार में 0.88 प्रतिशत की मजबूती

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsOctober 27, 2022
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    • मुहूर्त ट्रेडिंग में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक मजबूती के साथ खुले और बंद हुए

    नई दिल्ली। दिवाली के दिन घरेलू शेयर बाजार ने संवत 2079 की शानदार शुरुआत की है। दिवाली के मौके पर हुए मुहूर्त ट्रेडिंग में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक मजबूती के साथ खुले और मजबूती के साथ ही 0.88 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। एक घंटे के कारोबार में सेंसेक्स आज 60 हजार अंक के काफी करीब 59,994.25 अंक तक पहुंचा, हालांकि मुनाफावसूली के कारण इस सूचकांक की बढ़त पर ब्रेक लग गया।

    आज 1 घंटे तक चली ट्रेडिंग के दौरान आज सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 28 शेयर मजबूती के साथ कारोबार करके हरे निशान में बंद हुए, जबकि 2 शेयर हिंदुस्तान यूनिलीवर और कोटक महिंद्रा बैंक में गिरावट का रुख बना रहा। इसी तरह निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 46 शेयर मजबूती के साथ हरे निशान में और 4 शेयर कमजोरी के साथ लाल निशान में बंद हुए।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स ने मुहूर्त ट्रेडिंग की शुरुआत 496.87 अंक की छलांग लगाकर 59,804.02 अंक से की। बाजार खुलते ही सेंसेक्स तेज चाल दिखाते हुए 687.10 अंक की मजबूती के साथ 59,994.25 अंक तक पहुंच गया। हालांकि इसके बाद बाजार में बिकवाली भी शुरू हो गई, जिसकी वजह से सेंसेक्स ऊपरी स्तर से नीचे खिसकता चला गया।

    मुनाफावसूली के चक्कर में हो रही इस बिकवाली की वजह से शाम 7 बजे के कुछ मिनट बाद सेंसेक्स ऊपरी स्तर से खिसक कर 59,776.66 अब तक आ गया। हालांकि आखिरी 10 मिनट के कारोबार में एक बार फिर लिवाली का जोर बना, जिसके कारण सेंसेक्स ने 524.51 अंक की मजबूती के साथ 59,831.66 अंक के स्तर पर संवत 2079 की मुहूर्त ट्रेडिंग के कारोबार का अंत किया।

    सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने 160.05 अंक की बढ़त के साथ 17,736.35 अंक के स्तर से मूहर्त ट्रेडिंग की शुरुआत की। खरीदारी के सपोर्ट से थोड़ी ही देर में ये सूचकांक 201.25 अंक की छलांग लगाकर 17,777.55 अंक तक पहुंच गया। इस स्तर पर बाजार में बिकवाली का दबाव भी बनता नजर आया, जिसकी वजह से निफ्टी नीचे गिरने लगा।

    मुनाफावसूली के कारण हो रही इस बिकवाली के वजह से शाम 7 बजे के करीब निफ्टी गिरकर 17,707.40 अंक तक पहुंच गया। आखिरी वक्त में बाजार में खरीदारों ने एक बार फिर जोर लगाया, जिसके कारण ये सूचकांक 154.45 अंक यानी 0.88 प्रतिशत की मजबूती के साथ 17,730.75 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए आज शाम 6:15 बजे से लेकर शाम 7:15 बजे तक हुए 1 घंटे के कारोबार में स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से नेस्ले 2.86 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 2.11 प्रतिशत, एचडीएफसी 1.83 प्रतिशत, लार्सन एंड टूब्रो 1.76 प्रतिशत और एचडीएफसी बैंक 1.56 प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनिलीवर 3.04 प्रतिशत और कोटक महिंद्रा बैंक 0.36 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के टॉप लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

     

    Post Views: 1,336
    Previous Articleहेमंत सोरेन ने सभी घाटों को स्वच्छ और सुरक्षित रखने का दिया निर्देश
    Next Article कैटरीना कैफ का दिवाली लुक देख उड़े विक्की कौशल के होश
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    आज से LPG सिलेंडर की कीमत में बड़ी राहत

    August 1, 2026

    आम आदमी पर ईंधन की मार : पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, सीएनजी भी महंगी

    May 15, 2026

    रामानुजगंज सहकारी बैंक घोटाला केस, आरोपित तत्कालीन कंप्यूटर ऑपरेटर पंकज विश्वास गिरफ्तार

    February 10, 2025

    नए साल पर खुशखबरी, LPG सिलेंडर हुआ सस्ता; नई दरें लागू

    January 1, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    छह दिन की पूछताछ के बाद जेल पहुंचे चेतन बोरघरिया, 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत

    September 16, 2026

    13 साल बाद आया झीरम घाटी हमले का फैसला, 10 दोषियों को फांसी की सजा

    September 16, 2026

    100 एकड़ वनभूमि में हजारों पेड़ों की कटाई के बाद एक्शन में वन विभाग, संयुक्त टीम ने किया जमीन का चिन्हांकन

    September 16, 2026

    BIG BREAKING : एचईसी की जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, विरोध के बाद मचा बवाल

    September 16, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • छह दिन की पूछताछ के बाद जेल पहुंचे चेतन बोरघरिया, 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत
    • 13 साल बाद आया झीरम घाटी हमले का फैसला, 10 दोषियों को फांसी की सजा
    • 100 एकड़ वनभूमि में हजारों पेड़ों की कटाई के बाद एक्शन में वन विभाग, संयुक्त टीम ने किया जमीन का चिन्हांकन
    • BIG BREAKING : एचईसी की जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, विरोध के बाद मचा बवाल
    • गणेश उत्सव में डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.