Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!

    September 15, 2026

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Crime»इस वर्ष राज्य में अलकायदा के चार आतंकवादियों सहित 158 बदमाशों को एटीएस ने दबोचा
    Crime

    इस वर्ष राज्य में अलकायदा के चार आतंकवादियों सहित 158 बदमाशों को एटीएस ने दबोचा

    Ranchi: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता के मार्गदर्शन में राज्य के सभी जिलों में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित किये गये।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsDecember 31, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची। झारखंड पुलिस के लिए वर्ष 2024 कामयाबी भरा रहा। आंतकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) ने वर्ष 2024 में विभिन्न जिलों से अलकायदा के चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा एटीएस ने झारखंड पर्यटन विकास निगम और झारखंड राज्य विद्युत कर्मचारी मास्टर ट्रस्ट से जुड़े मामलों में सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में 1.22 करोड़ रुपये के साथ करीब 15 लाख रुपये के आभूषण भी बरामद किये गये। साथ ही बैंक खाते में 47.20 करोड़ रुपये फ्रीज किये गये।

    आईजी अभियान एवी होमकर, सीआईडी आईजी असीम विक्रांत मिंज और डीआईजी कार्मिक नौशाद आलम ने मंगलवार को झारखंड पुलिस मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन कर झारखंड पुलिस की उपलब्धियों को गिनाया। अधिकारियों ने संयुक्त रूप से एक वर्ष में झारखंड पुलिस के जरिये किये गये कार्यों और उपलब्धियां के बारे में जानकारी दी।संगठित गिरोह के 154 अपराधियों को एटीएस ने धर दबोचा

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    साल 2024 में झारखंड में संगठित अपराध से संबंधित कुल 97 मामले दर्ज हुए, जिसमें संगठित गिरोह के कुल 154 अपराधियों को पकड़ा गया। पांडेय गिरोह के 41, अमन साव गिरोह के 43, प्रिंस खान गिरोह के चार, सुजित सिन्हा गिरोह के एक, अमन श्रीवास्तव गिरोह के तीन, अखिलेश सिंह गिरोह के चार और अन्य 58 अपराधियों को को गिरफ्तार किया गया।

    इनमें एक महत्वपूर्ण गिरफ्तारी पांडे गिरोह के सेकेंड-इन-कमांड गोविंद राय की भी थी, जिसके ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम था। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पांच हथियार, 67 गोली, एक देसी बम, नौ मोबाइल फोन, दो मोटरसाईकिल और 63 हजार रुपये बरामद किये गये।

    पुलिस कर्मियों के कल्याण के लिए हुए कई अहम कार्य

    झारखंड पुलिस मुख्यालय ने एक बोर्ड गठित कर अनुशंसा के आधार पर राज्य में कई पुलिसकर्मियों को पदोन्नति दी। इसमें 132 पुलिस अवर निरीक्षकों को पुलिस निरीक्षक के पद पर, 1203 सहायक अवर निरीक्षकों को पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर और 2713 आरक्षियों को सहायक अवर निरीक्षक के पद पर प्रोन्नति दी गयी। इसके अलावा 1034 सहायक अवर निरीक्षकों और 260 पुलिस अवर निरीक्षकों को एसीपी और एमएसीपी का लाभ मिला।

    आईआरबी के 90 वरीय हवलदारों को सहायक अवर निरीक्षक (स) के पद पर और जैप-01 के 57 हवलदारों को अवर निरीक्षक (स) के पद पर प्रोन्नति दी गयी। पुलिस मुख्यालय ने अनुकंपा समिति के तहत चार बोर्ड का गठन किया, जिसमें 311 मामलों में से 109 बाल आरक्षी, 57 महिला आरक्षी और 155 सामान्य आरक्षी को स्वीकृति दी गयी।

    इसके अलावा झारखंड पुलिस सहायता एवं कल्याण कोष के तहत दो बोर्ड का गठन कर 1232 लाभान्वितों को 3.89 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। झारखंड पुलिस शिक्षा कोष के लिए गठित एक बोर्ड ने 8242 लाभान्वितों को 10.03 करोड़ रुपये का भुगतान किया। साथ ही झारखंड पुलिस परोपकारी कोष से एक बोर्ड ने 627 लाभान्वितों को 4.37 करोड़ रुपये दिये।

    राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित खेल प्रतियोगिता से संबंधित उपलब्धियां

    हैदराबाद के पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन अकादमी में 17 से 21 मार्च तक आयोजित 16वीं अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन प्रतियोगिता में जैप-01 के सहायक अवर निरीक्षक अवधेश कुमार और आरक्षी मनोज कुमार तिवारी ने शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता।

    लोकसभा और विधानसभा चुनाव की उपलब्धियां

    साल 2024 में झारखंड में लोकसभा और विधानसभा चुनाव शांति से संपन्न हुए। पुलिस के प्रभावी प्रयासों के कारण चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की विधि व्यवस्था की समस्या नहीं आयी और न ही कोई आपराधिक या नक्सली घटना घटी। इस वजह से चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराये जा सके।

    जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता के मार्गदर्शन में राज्य के सभी जिलों में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस दौरान पुलिस ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं और उनका त्वरित समाधान करने की कोशिश की।

    ये भी पढ़िए……..

    अजय सोनी बने राजपुर नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी

    Post Views: 380
    Offbeat news Ranchi
    Previous Articleअजय सोनी बने राजपुर नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी
    Next Article न्यू ईयर सेलिब्रेशन की रहेगी धूम, रजरप्पा और पतरातू में तैनात हुए अतिरिक्त जवान
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    लातेहार में कोलियरी के कांटा घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, ऑपरेटर के पैर में लगी गोली; पर्चा छोड़कर भागे अपराधी

    September 3, 2026

    हजारीबाग में पुलिस से मुठभेड़, जानिए कैसे प्रिंस खान गैंग का शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे

    July 30, 2026

    चाकूबाजी में युवक की मौत के बाद भड़का गुस्सा, जानिए क्यों एक घंटे तक जाम रहा कोयल नदी पुल

    July 30, 2026

    बेटे ने की लाखों की चोरी, मां और बहन ने छिपाए सबूत, तीनों पहुंचे जेल

    July 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!

    September 15, 2026

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.