Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन में बड़ी सहमति, 98% मांगों पर सरकार राजी; CGL पर अब भी अटका पेंच

    August 9, 2026

    रांची में शुरू हुआ झारखंड आदिवासी महोत्सव, 600 से ज्यादा कलाकार दिखाएंगे जनजातीय संस्कृति की झलक

    August 9, 2026

    जेपीएससी में बड़ा फेरबदल, तीन वरिष्ठ सदस्यों का इस्तीफा मंजूर; सीआईडी समन के बीच बढ़ी हलचल

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन में बड़ी सहमति, 98% मांगों पर सरकार राजी; CGL पर अब भी अटका पेंच
    • रांची में शुरू हुआ झारखंड आदिवासी महोत्सव, 600 से ज्यादा कलाकार दिखाएंगे जनजातीय संस्कृति की झलक
    • जेपीएससी में बड़ा फेरबदल, तीन वरिष्ठ सदस्यों का इस्तीफा मंजूर; सीआईडी समन के बीच बढ़ी हलचल
    • जेपीएससी प्रकरण में सरकार और छात्रों के बीच फिर टकराव, वीडियो कॉल पर हुई बातचीत भी बेनतीजा
    • रांची में तिरंगे के रंग में रंगा शहर, हजारों लोगों ने निकाली भव्य यात्रा; गूंजता रहा ‘भारत माता की जय’
    • इतिहास के पन्नों में 09 अगस्त : जब भारत ने बदला दुनिया का समीकरण, रूस से हुई थी ऐसी संधि जिसने मजबूत किया देश का सुरक्षा कवच
    • Rashifal 9 August 2026 : किस राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे संभलकर चलना होगा?
    • भगवान शिव पर कथित टिप्पणी से बवाल, क्रिश्चियन फोरम अध्यक्ष अरुण पन्नालाल गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Crime»राउंडअप: संभल ​जामा मस्जिद विवाद में आगजनी व फायरिंग में तीन की मौत, सीओ सहित कई पुलिसकर्मी घायल
    Crime

    राउंडअप: संभल ​जामा मस्जिद विवाद में आगजनी व फायरिंग में तीन की मौत, सीओ सहित कई पुलिसकर्मी घायल

    Sambhal: हिंसा के बाद नगर व जनपद को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। जिले के प्रमुख चौराहों में चंदौसी चौराहा, शंकर चौराहा, अस्पताल चौराहा और यशोदा चौराहा समेत सभी प्रमुख चौराहों पर बेरिकेडिंग की गई। आम लोगों को डायवर्ट करके अन्य मार्गों से भेजा जा रहा है।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsNovember 24, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    संभल। जिला मुख्यालय पर रविवार को जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पथराव व आगजनी में तीन लोगों की मौत हुई है जबकि 20 से अधिक पुलिस कर्मी घायल हैं। फायरिंग सीओ अनुज चौधरी और एसपी के पीआरओ को भी गोली लगी है। पत्थरबाजी करने में कई शरारती तत्वों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। आगजनी में तीन कार और आठ बाइकें नष्ट हुए हैं। नगर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

    मुरादाबाद कमिश्नर ऑन्जनेय सिंह ने बताया कि हिंसा के दौरान छत से की गई फायरिंग में तीन युवकाें की माैत हुई है। पुलिस के मुताबिक मरने वालों में काेट कर्वी निवासी नईम, सराय तरीम निवासी बिलाल और हयात नगर निवासी नुमान हैं। पुलिस इनके पाेस्टमार्टम कराने की तैयारी कर रही है। बिगड़े हालात को काबू में करने के लिए एडीजी, डीआईजी, कमिश्नर, एसपी समेत अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर जिले की पुलिस फोर्स ने तनावग्रस्त इलाके में डेरा डाल दिया है। पुलिस अभी फ्लैगमार्च कर रही है। इंटरनेट सेवा निलंबित कर दिया गया है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    पुलिस के अनुसार क्षेत्र में माहौल बिगाड़ने के लिए पहले शरारती तत्वों ने पथराव और आगजनी की फिर उसके बाद बचाव के लिए बच्चों और महिलाओं को आगे कर दिया। इस घटना में महिलाओं के भी शामिल होने की संभावनाओं की दृष्टि से जांच की जा सकती है।

    प्रमुख चौराहों पर बेरिकेडिंग

    हिंसा के बाद नगर व जनपद को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। जिले के प्रमुख चौराहों में चंदौसी चौराहा, शंकर चौराहा, अस्पताल चौराहा और यशोदा चौराहा समेत सभी प्रमुख चौराहों पर बेरिकेडिंग की गई। आम लोगों को डायवर्ट करके अन्य मार्गों से भेजा जा रहा है। हिंसक घटना के बाद प्रशासन पूरी तरह से सतर्क और स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए है। पूरे इलाके में भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 लागू कर दी गई है, जिसके तहत पांच या अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी लगा दी गई है।

    हालात को संभालने के लिए छोड़ना पड़ा आंसू गैस के गोले

    हिसंक घटना पर पहुंची पुलिस को देखकर भीड़ से ताबड़तोड़ पत्थरबाजी शुरू कर दी गई। फायरिंग भी की गई। पुलिस अधीक्षक समेत कई पुलिस अधिकारी पहुंचे और भीड़ को समझाने लगे, लेकिन बेकाबू होते जा रहे थे। स्थिति को नियंत्रण करने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस छोड़ने पड़े थे।

    मुख्यमंत्री ने लिया मामले का संज्ञान

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्भल की घटना को संज्ञान में लेकर पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार को हालात को काबू में और दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस एक्शन में आयी और भीड़ को काफी प्रयासों के बाद काबू में कर लिया। डीजीपी ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। लखनऊ से मॉनिटरिंग की जा रही है।

    जामा मस्जिद में सर्वे कार्य पूर्ण कर लिया गया

    हिन्दू पक्षकार के एडवोकेट विष्णु शंकर जैन ने बताया कि जामा मस्जिद में सर्वे कार्य पूर्ण कर लिया गया है। सर्वे के दाैरान मस्जिद कमेटी के सभी सदस्य एवं उनके एडवोकेट भी उपस्थित रहे। सर्वे के दौरान फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी भी कराई गई है। 29 नवंबर को कोर्ट के समक्ष एडवोकेट कमीशन की रिपोर्ट पेश की जाएगी। सर्वे का कार्य शुरू हाेने पर वहां बवाल होने लगा। जिसके कारण कुछ कार्य में विलम्ब हुआ। फिर भी सर्वे के कार्य को पूरा कर लिया गया है।

    उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के सम्भल में जामा मस्जिद का सर्वे करने पहुंची एएसआई टीम पर पथराव किया गया।इसके बाद लाेगाें ने वाहनाें काे आग लगा दी। माैके पर पहुंची पुलिस पर लाेगाें ने पथराव व फायरिंग की। इसके बाद पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े गए। घटना के बाद क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। जनपद में निषेधाज्ञा लागू करने के साथ ही इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गयी है।

    ये भी पढ़िए………

    राज्यपाल ने हेमंत सोरेन को नियुक्त किया कार्यवाहक मुख्यमंत्री, नई सरकार बनाने के लिए दिया न्योता

    Post Views: 839
    Sambhal Sambhal Crime Up news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleराज्यपाल ने हेमंत सोरेन को नियुक्त किया कार्यवाहक मुख्यमंत्री, नई सरकार बनाने के लिए दिया न्योता
    Next Article झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में 28 को शपथ लेंगे हेमंत सारेन
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    हजारीबाग में पुलिस से मुठभेड़, जानिए कैसे प्रिंस खान गैंग का शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे

    July 30, 2026

    चाकूबाजी में युवक की मौत के बाद भड़का गुस्सा, जानिए क्यों एक घंटे तक जाम रहा कोयल नदी पुल

    July 30, 2026

    बेटे ने की लाखों की चोरी, मां और बहन ने छिपाए सबूत, तीनों पहुंचे जेल

    July 30, 2026

    जमीन विवाद में चचेरे भाई की हत्या: जानिए कैसे रास्ते में रोककर उतारा मौत के घाट, दो आरोपी घंटेभर में गिरफ्तार

    July 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन में बड़ी सहमति, 98% मांगों पर सरकार राजी; CGL पर अब भी अटका पेंच

    August 9, 2026

    रांची में शुरू हुआ झारखंड आदिवासी महोत्सव, 600 से ज्यादा कलाकार दिखाएंगे जनजातीय संस्कृति की झलक

    August 9, 2026

    जेपीएससी में बड़ा फेरबदल, तीन वरिष्ठ सदस्यों का इस्तीफा मंजूर; सीआईडी समन के बीच बढ़ी हलचल

    August 9, 2026

    जेपीएससी प्रकरण में सरकार और छात्रों के बीच फिर टकराव, वीडियो कॉल पर हुई बातचीत भी बेनतीजा

    August 9, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन में बड़ी सहमति, 98% मांगों पर सरकार राजी; CGL पर अब भी अटका पेंच
    • रांची में शुरू हुआ झारखंड आदिवासी महोत्सव, 600 से ज्यादा कलाकार दिखाएंगे जनजातीय संस्कृति की झलक
    • जेपीएससी में बड़ा फेरबदल, तीन वरिष्ठ सदस्यों का इस्तीफा मंजूर; सीआईडी समन के बीच बढ़ी हलचल
    • जेपीएससी प्रकरण में सरकार और छात्रों के बीच फिर टकराव, वीडियो कॉल पर हुई बातचीत भी बेनतीजा
    • रांची में तिरंगे के रंग में रंगा शहर, हजारों लोगों ने निकाली भव्य यात्रा; गूंजता रहा ‘भारत माता की जय’
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.