Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    BREAKING : न्यायालय में लगातार गैरहाजिर रहे उपनिरीक्षक, कोर्ट ने सुनाया जुर्माने का आदेश

    July 31, 2026

    बाबा बैद्यनाथ धाम जा रहे कांवरियों के लिए रामानुजगंज बना सेवा का पड़ाव, वर्षों से मिल रही निःशुल्क भोजन और ठहरने की सुविधा

    July 31, 2026

    हिमाचल में नहीं थम रही तबाही, जानिए 85 मौतों के बाद अब कैसा है हाल

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • BREAKING : न्यायालय में लगातार गैरहाजिर रहे उपनिरीक्षक, कोर्ट ने सुनाया जुर्माने का आदेश
    • बाबा बैद्यनाथ धाम जा रहे कांवरियों के लिए रामानुजगंज बना सेवा का पड़ाव, वर्षों से मिल रही निःशुल्क भोजन और ठहरने की सुविधा
    • हिमाचल में नहीं थम रही तबाही, जानिए 85 मौतों के बाद अब कैसा है हाल
    • भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ा खुलासा! जानिए पहली गोली चलाने वाला कौन निकला, STF जवान गिरफ्तार
    • Rashifal 31 July 2026: जानिए आज किस राशि के लिए खुलेगी तरक्की की राह, किसे रहना होगा सतर्क
    • इतिहास के पन्नों में 31 जुलाई: जानिए क्यों महात्मा गांधी ने छोड़ दिया था साबरमती आश्रम
    • ‘रामायण: पार्ट 1’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए क्यों रावण बनकर सबसे ज्यादा छा गए यश
    • हजारीबाग में पुलिस से मुठभेड़, जानिए कैसे प्रिंस खान गैंग का शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Jharkhand»जनजातीय गौरव दिवस : विकास के लिए आवश्यक है शोध
    Jharkhand

    जनजातीय गौरव दिवस : विकास के लिए आवश्यक है शोध

    Hazaribagh: दक्षिण बिहार में बसने वाली अधिकांश जनजातीय आबादी, झारखंड के हिस्से में आ गयी थी. एक दशक बाद यानी 2011 की जनगणना से यह बात सामने आई कि, बिहार में 13, 36,573 जनजातीय आबादी है. इस आबादी में मुख्य रूप से, 406076 जनसंख्या संथाल की है. इसके अलावा यहां दूसरे स्थान पर गोंड 2,56,738, तीसरे स्थान पर थारू की जनसंख्या 159939 है. उरांव और खरवार, जनसंख्या की दृष्टि से क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर हैं. बिहार में उरांव की जनसंख्या 144470 है. इसी तरह बिहार में खरवार की कुल जनसंख्या 125811 है.
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsNovember 14, 2024Updated:November 14, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    हजारीबाग, डॉ. गंगा नाथ झा (जनजातीय शोध अध्ययन के विशेषज्ञ)। तिलका मांझी की भूमि बिहार में, जनजातीय गौरव दिवस मनाना सही मायने में स्वतंत्रता सेनानी, तिलका मांझी के साथ-साथ भारत के सभी जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि है. बिहार 15 नवंबर, 2024 को जमुई जिला में जनजातीय गौरव दिवस मना कर गौरवान्वित होने जा रहा है.

    ठीक 24 साल पहले 15 नवंबर, 2000 को बिहार से अलग होकर बिहार का दक्षिणी हिस्सा झारखंड राज्य बना था. दक्षिण बिहार में बसने वाली अधिकांश जनजातीय आबादी, झारखंड के हिस्से में आ गयी थी. एक दशक बाद यानी 2011 की जनगणना से यह बात सामने आई कि, बिहार में 13, 36,573 जनजातीय आबादी है. इस आबादी में मुख्य रूप से, 406076 जनसंख्या संथाल की है. इसके अलावा यहां दूसरे स्थान पर गोंड 2,56,738, तीसरे स्थान पर थारू की जनसंख्या 159939 है. उरांव और खरवार, जनसंख्या की दृष्टि से क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर हैं. बिहार में उरांव की जनसंख्या 144470 है. इसी तरह बिहार में खरवार की कुल जनसंख्या 125811 है.

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    यहां पांच ऐसी जनजातियां निवास करती हैं जो अति कमजोर और संवेदनशील है. इन्हें पर्टिकुलरली वलनरेबल ट्राइबल ग्रुप (पीभीटीजी) कहा जाता है. 2006 से पहले इन्हें, आदिम जनजाति कहकर संबोधित किया जाता था. इनमें बिरहोर, माल पहाड़िया, सौरिया पहाड़िया, परहिया और कोरबा शामिल है. एक समय इन पांचों जनजातियों का जीवन, कंद मूल संग्रह और शिकार पर निर्भर था. लेकिन इनके जीवन में समय के साथ बदलाव आया है.

    शिकार पर प्रतिबंध लगा. ये पांचो जनजातियां, जीवन यापन के लिए कंदमूल संग्रह के अलावे, कृषि मजदूरी, बकरी पालन, मुर्गी पालन तथा अन्य तरह की मजदूरी करने लगे हैं. बिहार की अति संवेदनशील माल पहाड़िया जनजाति, 20 गांवों में निवास करती है. जबकि सौरिया पहाड़िया 19 गांव में, बिरहोर चार गांव में, कोरबा एक गांव में और परहिया चार गांव में निवास करती हैं. कुल मिलाकर बिहार में 7631 पीवीटीजी निवास करती हैं. इनमें सबसे अधिक जनसंख्या सौरिया पहाड़िया की,3933 है. बिहार में बहुत सारे माल पहाड़िया अपनी पहचान के लिए काफी दिनों से संघर्षरत थे. जमुई, मुंगेर और बांका जिला के कई गांव में निवास करने वाली माल पहाड़िया जनजाति अपने नाम के पीछे पुजहर, नैया/नइया और खैरा लिखती रही है.इन्हें अपने सरनेम के कारण, माल पहाड़िया का जाति प्रमाण पत्र नहीं मिल रहा था.

    इन सभी का संबंध माल पहाड़िया सरनेम वाले माल पहाड़िया से है. जनजाति के लिए निर्धारित मापदंड की कसौटी पर यह खड़े उतरते हैं. इनका वैवाहिक संबंध माल पहाड़िया सरनेम वाली जनजातियों से होते हुए भी ये माल पहाड़िया के जाति प्रमाण पत्र से वंचित थे. लेकिन 2015 में बिहार सरकार, सामान्य प्रशासन विभाग के संकल्प द्वारा इनकी समस्याओं को दूर करने के लिए सराहनीय कदम उठाया गया. बिहार सरकार ने ज्ञापांक-11आ.नी.,-111-07/2013 सा.पृ. 6135 पटना-15, दिनांक22.04.2015 के द्वारा पुजहर, लैया, खैरा माल पहाड़िया की पहचान की समस्या को दूर कर इनके सर्वांगीण विकास के लिए नैया, खैरा और पुजहर सरनेम वाले माल पहाड़िया को जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने का आदेश जारी किया.

    अभी बिहार में माल पहाड़िया की जनसंख्या 2785 है. पुजहर, लइया और खैरा सरनेम वाले, माल पहाड़िया का सर्वे कराकर इनकी वास्तविक जनसंख्या से अवगत होने की आवश्यकता है. इनके ऊपर गहन शोध अध्ययन करने की आवश्यकता है. गहन शोध अध्ययन से ,इनकी समस्याओं की जानकारी मिलेगी और इनकी समस्याओं का समाधान होगा. बिहार में जनजाति के सर्वांगीण विकास के लिए चिंतन -मनन के उपरांत,विकास योजनाओं के निर्माण और सफल क्रियान्वयन पर ध्यान देने की आवश्यकता है. (लेखक विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग में मानव विज्ञान विभाग के प्राध्यापक हैं।)

    ये भी पढ़िए…………..

    रिम्स के चिकित्सकों ने सफल बीटिंग हार्ट सर्जरी किया

    Post Views: 576
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleरिम्स के चिकित्सकों ने सफल बीटिंग हार्ट सर्जरी किया
    Next Article क‍िसानों ने ज‍िलाधीश को ज्ञापन सौपा, क‍िसान भ्रमण याेजना की राश‍ि जारी कराने क‍िया आग्रह
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    एलबी सिंह पर ईडी का बड़ा एक्शन, जानिए कैसे फ्रीज हुए 160 करोड़ के म्यूचुअल फंड

    July 29, 2026

    दहेज प्रताड़ना से जबरन गर्भपात तक: जानिए विवाहिता ने पति समेत पांच लोगों पर क्यों दर्ज कराया गंभीर केस

    July 29, 2026

    जेपीएससी भर्ती घोटाले की जांच तेज: जानिए पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते से दूसरे दिन किन सवालों पर हुई पूछताछ

    July 29, 2026

    झारखंड में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता: जानिए कैसे एक करोड़ का इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार हुआ

    July 29, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    BREAKING : न्यायालय में लगातार गैरहाजिर रहे उपनिरीक्षक, कोर्ट ने सुनाया जुर्माने का आदेश

    July 31, 2026

    बाबा बैद्यनाथ धाम जा रहे कांवरियों के लिए रामानुजगंज बना सेवा का पड़ाव, वर्षों से मिल रही निःशुल्क भोजन और ठहरने की सुविधा

    July 31, 2026

    हिमाचल में नहीं थम रही तबाही, जानिए 85 मौतों के बाद अब कैसा है हाल

    July 31, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ा खुलासा! जानिए पहली गोली चलाने वाला कौन निकला, STF जवान गिरफ्तार

    July 31, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • BREAKING : न्यायालय में लगातार गैरहाजिर रहे उपनिरीक्षक, कोर्ट ने सुनाया जुर्माने का आदेश
    • बाबा बैद्यनाथ धाम जा रहे कांवरियों के लिए रामानुजगंज बना सेवा का पड़ाव, वर्षों से मिल रही निःशुल्क भोजन और ठहरने की सुविधा
    • हिमाचल में नहीं थम रही तबाही, जानिए 85 मौतों के बाद अब कैसा है हाल
    • भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ा खुलासा! जानिए पहली गोली चलाने वाला कौन निकला, STF जवान गिरफ्तार
    • Rashifal 31 July 2026: जानिए आज किस राशि के लिए खुलेगी तरक्की की राह, किसे रहना होगा सतर्क
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.