Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे

    September 26, 2026

    टोटो और बाइक की जोरदार टक्कर, चार घायल; इलाज के दौरान एक की मौत

    September 26, 2026

    रांची में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर

    September 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे
    • टोटो और बाइक की जोरदार टक्कर, चार घायल; इलाज के दौरान एक की मौत
    • रांची में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर
    • सोशल मीडिया पर विवादित गाने को लेकर सेन-नाई समाज नाराज, कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को सौंपा ज्ञापन
    • भारी बारिश के चलते बलरामपुर जिले के सभी स्कूल आज बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश
    • रामानुजगंज मंडी सचिव मालिक राम पोर्ते निलंबित, प्रेस कॉन्फ्रेंस समेत कई मामलों में कार्रवाई
    • 10 एकड़ जंगल की जमीन पर कब्जे की तैयारी, फर्जी वन अधिकार पत्र से पट्टा दिलाने का खेल; 5 गिरफ्तार
    • मैगी पॉइंट पर रात में ऐसा क्या हुआ? दारोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 युवकों पर आरोप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Offbeat»नक्सल आतंक से त्रस्त हाेकर सुकमा जिले के सर्वाधिक 2229 परिवार सहित 2389 परिवार हुए विस्थापित
    Offbeat

    नक्सल आतंक से त्रस्त हाेकर सुकमा जिले के सर्वाधिक 2229 परिवार सहित 2389 परिवार हुए विस्थापित

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJuly 31, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    CRPF
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    जगदलपुर। बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित इलाकाें से नक्सलियों के आतंक से त्रस्त हाेकर जम्मू कश्मीर के कश्मीरी पंडितों की तरह ही सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा के 103 गांव के 2389 परिवार के कुल 10489 व्यक्ति आंतरिक रूप से विस्थापन की श्रेणी में हैं, जिन्होंने अपना मूल निवास त्याग दिया है। इनमें सबसे अधिक संख्या सुकमा जिले के लोगों की है। सुकमा के 85 गांव के 2229 परिवार से ताल्लुक रखने वाले 9772 लोग आंतरिक रूप से विस्थापित हुए हैं।

    इससे यह स्पष्ट है कि बस्तर संभाग में नक्सलवाद का केंद्र बिंदू सुकमा जिला रहा था, लेकिन पुलिस व फाेर्स के बड़ी संख्या में कैंप की स्थापना तथा नक्सलियाें के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई से वर्तमान में हलात बदलने लगे हैं, वहीं पुलिस से प्राप्त आंकड़े के अनुसार सुकमा जिले से विस्थापित हाेकर तेलंगाना में रहने वाले 48 परिवाराें के 216 सदस्य वापस लाैटकर अपने मूल निवास में बस गये हैं।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    नक्सलियाें ने तेलंगाना से वापस लाैटे इन्ही परिवाराें में से 45 परिवाराें पर मुखबीरी का आराेप लगाकर चेतावनी भरा पर्चा 24 अप्रेल 2024 काे जारी कर इन्हे भयभीत करने का प्रयास किया गया।नक्सलवाद के भय के कारण शासन के द्वारा विस्थापित परिवाराें काे वापस अपने मूल निवास में बसाने का प्रयास किया गया लेकिन विस्थापित परिवार वापस आना नही चाहते हैं, विस्थापित कुछ परिवार वापस आने के बाद भी विस्थापन वाले अपने निवास काे नही छाेड़ रहे हैं।

    बस्तर संभाग के नक्सल आतंक से त्रस्त विस्थापित परिवाराें के उक्त आंकडे़ राज्यसभा में छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सदस्य फूलो देवी नेताम ने बस्तर के विस्थापित आदिवासियों को लेकर सवाल के जवाब में केंद्र सरकार के जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गादास उईके ने अपने जवाब में दिये थे। केंद्रीय जनजातीय मंत्री के अनुसार बस्तर में 10489 लोग आंतरिक रूप से विस्थापन का दंश झेल रहे हैं, यह सभी दोरला, मुरिया, धुर्वा, गोंड, माडिया और हल्बा, जनजातियो से ताल्लुक रखते हैं, जो छत्तीसगढ़ की पिछड़ी जनजातियां हैं।

    उन्हाेंने यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने सूचित किया है कि पड़ोसी राज्य तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के निकटवर्ती जिलों में गांव में सर्वेक्षण दल गठित कर सर्वे कराया गया, जहां आंतरिक रूप से विस्थापित लोग बसे हुए हैं, इन प्रभावित परिवार के लोगों को छत्तीसगढ़ राज्य की पुनर्वास योजना की जानकारी और सुरक्षा शिविरों के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था का भी भरोसा दिलाया गया, इसके बावजूद भी वह अपने मूल निवास पर लौटने को तैयार नहीं हैं।

    उल्लेखनीय है कि नक्सलियाें के कोन्टा एरिया कमेटी के सचिव मंगडू ने 24 अप्रेल 2024 काे प्रेस वक्तव्य जारी कर कहा है कि भेज्जी, कोन्टा, पोलमपल्ली, चिंतागुफा, एर्राबोर थाना क्षेत्र के कुछ गांव के कुछ परिवार सलवा जुडूम के दौरान आंध्रप्रदेश, तेलंगाना राज्य में पलायन कर बस गये थे। अब यहां पुलिस कैम्प थाना खुलने व रोड बनने के बाद वापस लाैटकर नक्सली गतिविधि कम हाेना समझकर पुलिस फोर्स के भरोसे सक्रिय रूप से अपना जनविरोधी कार्य करना, हर एक परिवार से पुलिस फोर्स में भर्ती करवाके नक्सलियाें के खिलाफ विरोध एवं पुलिस संपर्क में रहकर मुखबिरी का आराेप लगाया है।

    इनमें करिगुण्डा, कोर्रापाड़, पिड़मेल, कोलाईगुड़ा, तोलनीय, पेन्टापाड़ के हिड़मा पटेल सहित 45 से ज्यादा परिवार काे नक्सलियाें के विराेधी हाेने का आराेप लगाते हुए कहा गया है कि अपनी गलती पर क्षमा मांगकर अपने गांव में साधारण रूप से जीवनयपना करने को अपील के साथ चेतावनी दी गई है कि अगर अपनी जनविरोधी कार्य से दूर नहीं होंगे तो उसे सजा दी जायेगी।

    यही नक्सल आतंक विस्थापन का मुख्य कारण उल्लेखनीय है कि आंतरिक रूप से विस्थापित वो लोग होते हैं जिन्हें राजनीतिक, जाति, हिंसा या अन्य तरह के उत्पीड़न के कारण अपना मूल निवास छोड़ना पड़ता है। इस तरह के विस्थापित होने वाले लोग देश के ही किसी दूसरी जगह पर अपना ठिकाना बनाकर बस जाते हैं। ठीक वैसे ही जैसे की जम्मू और कश्मीर में कश्मीरी पंडितों ने किया था। जम्मू कश्मीर के कश्मीरी पंडितों की तरह ही बस्तर के विस्थापित आदिवासियों को भी आंतरिक रूप से विस्थापित (आईडीपी) कहा जाता है।

    ये भी पढ़िए……..

    छत्तीसगढ़ के दसवें राज्यपाल रमेन डेका ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

    Post Views: 541
    Previous Articleछत्तीसगढ़ के दसवें राज्यपाल रमेन डेका ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ
    Next Article रामगढ़ में भू-माफियाओं पर गिरी गाज, 25 जीएम लैंड की जमाबंदी रद्द, ग्लोब और वैष्णवी प्लांट की जमाबंदी होगी डिलीट
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं

    September 20, 2026

    काशी के मंच से हजारीबाग के डॉ. संजय सिंह का बड़ा सम्मान, नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज; एक ही मंच से मिलीं कई उपाधियां

    September 3, 2026

    अभिनंदन वर्तमान ने अचानक छोड़ी वायुसेना की नौकरी, अब आसमान में दिखेगा नया अंदाज; जानिए कहां उड़ाएंगे यात्री विमान

    September 3, 2026

    पीढ़ियों से मिट्टी में गढ़ रहे बप्पा की तस्वीर, महंगाई के बीच भी गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे रहे बंगाली कारीगर

    August 31, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे

    September 26, 2026

    टोटो और बाइक की जोरदार टक्कर, चार घायल; इलाज के दौरान एक की मौत

    September 26, 2026

    रांची में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर

    September 26, 2026

    सोशल मीडिया पर विवादित गाने को लेकर सेन-नाई समाज नाराज, कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को सौंपा ज्ञापन

    September 26, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे
    • टोटो और बाइक की जोरदार टक्कर, चार घायल; इलाज के दौरान एक की मौत
    • रांची में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर
    • सोशल मीडिया पर विवादित गाने को लेकर सेन-नाई समाज नाराज, कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को सौंपा ज्ञापन
    • भारी बारिश के चलते बलरामपुर जिले के सभी स्कूल आज बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.