बलरामपुर। रविवार को गोदरमाना कन्हर नदी पुल के नीचे शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। अहले सुबह टहलने के लिए निकले लोगों ने पुल के नीचे जब शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना झारखंड पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच जुट गई है।
मृतक की पहचान विजयनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के चिनिया निवासी धनेश्वर सिंह उम्र लगभग (35) वर्ष के रूप में हुई। धनेश्वर सिंह आखिल पुल के नीचे कैसे पहुंचा उसकी मौत कैसे हुई यह रहस्य का विषय है हालांकि झारखंड पुलिस मामले में मार्ग कायम कर जांच में जुट गई है।
इधर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया जाएगा। चिनिया निवासी धनेश्वर की मौत कैसे हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
ये भी पढ़िए……