Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    33वें जन्मदिन पर अंकित गुप्ता की सराहनीय पहल, जरूरतमंद बेटियों की शादी में देंगे 15 हजार रुपये का सहयोग

    September 21, 2026

    गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं

    September 20, 2026

    खीरा लोड करने के बहाने जंगल में बुलाया वाहन, साल के लट्ठे लोड करते वन विभाग ने पकड़ा

    September 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • 33वें जन्मदिन पर अंकित गुप्ता की सराहनीय पहल, जरूरतमंद बेटियों की शादी में देंगे 15 हजार रुपये का सहयोग
    • गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं
    • खीरा लोड करने के बहाने जंगल में बुलाया वाहन, साल के लट्ठे लोड करते वन विभाग ने पकड़ा
    • डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव
    • बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक
    • बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज
    • सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी
    • डॉ. साधना कपूर के जन्मदिन पर RKDF University में रक्तदान शिविर, गौसेवा और विश्वकर्मा पूजा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Offbeat»Offbeat Special: झारखंड के खूंटी संसदीय क्षेत्र में क्या बच पाएगा भाजपा का किला या रचेगा नया इतिहास
    Offbeat

    Offbeat Special: झारखंड के खूंटी संसदीय क्षेत्र में क्या बच पाएगा भाजपा का किला या रचेगा नया इतिहास

    Offbeat Special: भाजपा के दिग्गज नेता और लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष पद्मभूषण कड़िया मुंडा खूंटी संसदीय सीट से आठ बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsFebruary 21, 2024Updated:February 21, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Offbeat Special
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    खूंटी (Offbeat Special)। लोकसभा चुनाव 2024 बेहद नजदीक है। भाजपा का गढ़ समझे जाने वाले खूंटी संसदीय क्षेत्र में भी लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी लगातार तेज होती जा रही है। हर चौक-चौराहों पर सिर्फ एक ही चर्चा है कि क्या भाजपा अपनी सीट बरकरार रख पाएगी या यहां दूसरा इतिहास लिखा जायेगा।

    खूंटी संसदीय सीट के अंतर्गत छह विधानसभा क्षेत्र

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    अनुसचित जनजातियों के लिए आरक्षित खूंटी संसदीय सीट के अंतर्गत छह विधानसभा क्षेत्र आते हैं- खूंटी, तोरपा, कोलेबिरा, सिमडेगा, तमाड़ और खरसावां। इनमें तोरपा और खूंटी विधानसभा क्षेत्र जिले में हैं जबकि तमाड़ रांची जिले में, सिमडेगा और कोलेबिरा सिमडेगा जिले में और खरसावां विधानसभा क्षेत्र पश्चिमी सिंहभूम जिले में आता है।

    फिलहाल, जनजातीय मामलों और केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा खूंटी से सांसद हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में आने वाली सभी छह विधानसभा सीटें जनजातियों के लिए आरक्षित हैं। (Offbeat Special) तोरपा और खूंटी विधानसभा पर भाजपा का कब्जा है जबकि कोलेबिरा और सिमडेगा में कांग्रेस, तमाड़ और खरसावां झामुमो के कब्जे में है।Offbeat Special

    Offbeat Special: लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा आठ बार कर चुके हैं प्रतिनिधित्व

     

    भाजपा के दिग्गज नेता और लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष पद्मभूषण कड़िया मुंडा खूंटी संसदीय सीट से आठ बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। जनजातीय बहुल खूंटी संसदीय सीट का गठन 1962 में हुआ था। 1962 और 1967 के लोकसभा चुनाव में में झारखंड पार्टी के जयपाल सिंह मुंडा और 1971 में इसी पार्टी के निरल एनेम होरो (एनई होरो) ने यहां से जीत हासिल की थी।

    1967 में जीत हासिल करने के बाद जयपाल सिंह मुंडा ने झारखंड पार्टी का कांग्रेस में विलय कर दिया। इससे नाराज होकर एनई होरो और कई अन्य नेताओं ने फिर से झारखंड पार्टी का गठन किया और 19971 के चुनाव में झारखंड पार्टी के एनई होरो ने जीत हासिल की थी। (Offbeat Special) आपातकाल के बाद 1977 में हुए संसदीय चुनाव में जनता पार्टी के कड़िया मुंडा ने जीत हासिल की थी लेकिन 1980 के लोकसभा चुनाव में झारखंड पार्टी के एनई होरो ने उन्हें परास्त कर दिया।

    तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद 1984 में हुए लोकसभा चुनाव में उपजी सहानुभूति ने कांग्रेस के साइमन तिग्गा को खूंटी से लोकसभा पहुंचा दिया। बाद में 1989, 1991, 1996, 1998 में 1999 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा के कड़िया मुंडा ने लगातार पांच बार जीत हासिल की। 2004 के चुनाव में कांग्रेस की सुशीला केरकेट्टा यहां से सांसद चुनी गई।

    वर्ष 2009 के चुनाव में कांग्रेस ने सुशीला केरकेट्टा को टिकट नहीं दिया। उस साल भी कड़िया मुंडा कांग्रेस उम्मीदवार नियेंल तिर्की को परास्त कर लोकसभा पहुंचे और 2014 में भी उन्होंने जीत हासिल की थी। (Offbeat Special) 2019 में भारतीय जनता पार्टी ने अर्जुन मुंडा को खूंटी से अपना उम्मीदवार बनाया। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी काली चरण मुंडा को पराजित किया था।

    कड़े मुकाबले में जीत हासिल की थी अर्जुन मुंडा ने

    2019 में हुए लोकसभा चुनाव में वर्तमान सांसद और केंद्रीय मंत्री ने कड़े मुकाबले में महज 1445 वोटों से जीत हासिल की थी। उस चुनाव में भाजपा के अर्जुन मुंडा को 382638 मत मिले थे जबकि कांग्रेस प्रत्याशी काली चरण मुंडा को 381193 वोट मिल थे। (Offbeat Special)

    तीन मुद्दों के बीच बंटे हैं मतदाता

    जनजातीय बहुल खूंटी जिले का गठन 2007 में रांची से कट कर हुआ था। इसका क्षेत्रफल लगभग 2611 वर्ग किलोमीटर है। खूंटी, रांची, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां और गुमला जिले (पालकोट प्रखंड) तक फैले खूंटी संसदीय क्षेत्र में सामान्य और पिछड़ी जातियों की संख्या काफी कम है। (Offbeat Special) खूंटी जिले का जातीय समीकरण दूसरे जिलों से अलग है। इस संसदीय क्षेत्र में मुंडा आदिवासियों का प्रभुत्व है। यहां 96.87 फीसदी जनजाति और 5.75 प्रतिशत जनसंख्या अनुसूचित जाति की है। यहां की कुल आबादी का 26.64 प्रतिशत ईसाई हैं। खूंटी क्षेत्र में मुसलमानों की जनसंख्या लगभग पांच फीसदी है।

    मुंडा बहुल क्षेत्र होने से सभी राजनीतिक दल भी अपने उम्मीदवार मुंडा जाति से ही बनाते हैं। सभी चुनाव में विभिन्न राजनीतिक दलों के उम्मीदवार एक ही समुदाय (मुंडा जनजाति) से होते हैं। खूंटी संसदीय क्षेत्र के मतदाता इस बार तीन मुद्दों में विभाजित दिख रहे हैं- सरना कोड, डिलिस्टिंग हिंदुत्व और धर्मांतरण। (Offbeat Special) राजनीति के जानकारों का कहना है कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण का मुद्दा आने वाले लोकसभा चुनाव में गहरा प्रभाव डाल सकता है।

    इसी वर्ष 22 जनवरी को अयोध्या में हुए प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान लोगों में जो उत्साह दिखा, उसका असर लोकसभा चुनाव में पड़ना तय है। जानकार बताते हैं कि सरना धर्मावलंबियों द्वारा उठाया गया डिलिस्टिंग का मुद्दा भी चुनाव पर असर डाल सकता है। (Offbeat Special) एक ओर जहां सरना समाज इसका पुरजोर समर्थन कर रहा है, वहीं ईसाई समुदाय इसका कड़ा विरोध कर रहा है और इसे आदिवासियों को बांटने की भाजपा की साजिश करार दे रहा है।

    ये भी पढ़िए…………..

    Martyred Language Heroes: बांग्लादेश में शहीद भाषा नायकों को श्रद्धांजलि दी गई

    Post Views: 621
    Offbeat Special
    Previous ArticleMartyred Language Heroes: बांग्लादेश में शहीद भाषा नायकों को श्रद्धांजलि दी गई
    Next Article Koderma Journalist Murder Case: पत्रकार संतोष मिश्रा का हुआ अंतिम संस्कार, पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं

    September 20, 2026

    काशी के मंच से हजारीबाग के डॉ. संजय सिंह का बड़ा सम्मान, नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज; एक ही मंच से मिलीं कई उपाधियां

    September 3, 2026

    अभिनंदन वर्तमान ने अचानक छोड़ी वायुसेना की नौकरी, अब आसमान में दिखेगा नया अंदाज; जानिए कहां उड़ाएंगे यात्री विमान

    September 3, 2026

    पीढ़ियों से मिट्टी में गढ़ रहे बप्पा की तस्वीर, महंगाई के बीच भी गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे रहे बंगाली कारीगर

    August 31, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    33वें जन्मदिन पर अंकित गुप्ता की सराहनीय पहल, जरूरतमंद बेटियों की शादी में देंगे 15 हजार रुपये का सहयोग

    September 21, 2026

    गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं

    September 20, 2026

    खीरा लोड करने के बहाने जंगल में बुलाया वाहन, साल के लट्ठे लोड करते वन विभाग ने पकड़ा

    September 20, 2026

    डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव

    September 19, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • 33वें जन्मदिन पर अंकित गुप्ता की सराहनीय पहल, जरूरतमंद बेटियों की शादी में देंगे 15 हजार रुपये का सहयोग
    • गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं
    • खीरा लोड करने के बहाने जंगल में बुलाया वाहन, साल के लट्ठे लोड करते वन विभाग ने पकड़ा
    • डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव
    • बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.