Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»National»Chaudhary Charan Singh : स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आजाद भारत में भी किये संघर्ष
    National

    Chaudhary Charan Singh : स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आजाद भारत में भी किये संघर्ष

    Chaudhary Charan Singh: चौधरी चरण सिंह ने अंग्रेजों के विरुद्ध स्वतंत्रता संग्राम में भी भाग लिया। अपनी राजनीति की शुरूआत कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में की।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsFebruary 10, 2024Updated:February 10, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Chaudhary Charan Singh
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    मेरठ (Chaudhary Charan Singh)। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई में भाग लिया तो आजाद भारत में आपात काल का भी विरोध किया। उन्हें किसानों की लड़ाई लड़ने के लिए याद किया जाता है। उन्हें भारत रत्न मिलने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ गई है।

    पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने जीवनभर जनता के हक की लड़ाई लड़ी। उनका जन्म हापुड़ जनपद (उस समय मेरठ) जनपद के नूरपुर मढैय्या गांव में 23 दिसम्बर 1902 में हुआ था। इनके पिता का नाम मीर सिंह था। इनकी पत्नी का नाम गायत्री देवी था। उन्होंने विज्ञान से स्नातक, कला स्नातकोत्तर और विधि स्नातक की शिक्षा प्राप्त की। इनकी मृत्यु 29 मई 1987 को 85 वर्ष की आयु में हुई। (Chaudhary Charan Singh) उन्हें हिन्दी, अंग्रेजी और उर्दू भाषा का ज्ञान था। उन्होंने लोकदल की स्थापना की और स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया। वह भारत के पांचवें प्रधानमंत्री बने और उनका कार्यकाल 28 जुलाई 1979 से लेकर 14 जनवरी 1980 तक रहा।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    Chaudhary Charan Singh

    Chaudhary Charan Singh ने कई पुस्तकें लिखी

    चौधरी चरण सिंह ने भूमि सुधार और कुलक वर्ग, भारत की अर्थनीति, गाँधीवादी रुपरेखा की रचना, शिष्टाचार, इकोनॉमिक नाइटमेयर ऑफ इंडिया इट्स कोज एंड क्योर (भारत की भयावह आर्थिक स्थिति, कारण और निदान) ‘अबॉलिशन ऑफ़ जमींदारी’, ‘लीजेंड प्रोपराइटरशिप’ और ‘इंडियास पॉवर्टी एंड इट्स सोल्यूशंस’ पुस्तकें लिखी।

    Chaudhary Charan Singhआजादी की लड़ाई में भाग लिया
    चौधरी चरण सिंह ने अंग्रेजों के विरुद्ध स्वतंत्रता संग्राम में भी भाग लिया। अपनी राजनीति की शुरूआत कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में की।

    कांग्रेस के सबसे बड़े नेता के रूप में उभरे, तब चौधरी चरण सिंह ने गाजियाबाद में कांग्रेस कमिटी का गठन किया। 1930 में सविनय अवज्ञा आंदोलन में चरण सिंह ने हिंडन नदी किनारे नमक बनाना शुरू किया तो अंग्रेजों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। (Chaudhary Charan Singh) जेल से बाहर आकर वह जोर-शोर से स्वतंत्रता आंदोलन में लग गए।

    Chaudhary Charan Singh1937 में पहली बार विधानसभा पहुंचे

    1937 में चुनाव होने पर चौधरी चरण सिंह बागपत से विधानसभा के लिए चुने गए। विधानसभा में किसानों की फसल से संबंधित एक बिल पेश किया। 1939 में ऋण निर्मोचन विधेयक पास कराकर चौधरी साहब ने लाखों गरीब किसानों को कर्ज से मुक्ति दिलाई। 1940 में छोटे स्तर पर व्यक्तिगत सत्याग्रह में चरण सिंह ने भाग लिया और जेल भेजे गए। 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में भी उन्होंने भाग लिया और जेल गए।

    चौधरी चरण सिंह (Chaudhary Charan Singh) किसानों को जमीन का मालिकाना हक दिलाना चाहते थे। वह भारत में सोवियत संघ की तर्ज पर आर्थिक नीतियां लागू कराना नहीं चाहते थे। वे सहकारी खेती के रूसी मॉडल के सख्त खिलाफ थे। उन्होंने 1952, 1962 और 1967 का विधानसभा चुनाव जीता। वे गोविंद बल्लभ पंत की सरकार में संसदीय सचिव रहे। इसके बाद राजस्व, कानून, सूचना, स्वास्थ्य मंत्रालय संभाले।

    Chaudhary Charan Singh1967 में चरण सिंह (Chaudhary Charan Singh) ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय क्रांति दल का गठन किया। उत्तर प्रदेश में पहली बार कांग्रेस हारी और चौधरी चरण सिंह मुख्यमंत्री बने। वे 1967 और 1970 में मुख्यमंत्री बने। उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जमींदारी उन्मूलन कानून लागू कराया। इसका जमींदारों ने बहुत विरोध किया, लेकिन उनका विरोध काम नहीं आया। उन्होंने खाद पर से सेल्स टैक्स हटाया।

    Chaudhary Charan Singhआपातकाल का जोरदार विरोध किया
    इंदिरा गांधी के आपातकाल लगाने का चौधरी चरण सिंह ने भी बड़ा विरोध किया और जेल चले गए। 1977 में जनता पार्टी की सरकार में उप प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और वित्त मंत्री चुने गए। उन्होंने राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की स्थापना कराई। मोरारजी देसाई की सरकार गिरने के बाद कांग्रेस के सहयोग से प्रधानमंत्री चुने गए, लेकिन बहुमत साबित करने से पहले ही कांग्रेस ने समर्थन वापस ले लिया। उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने 1994 में मेरठ विश्वविद्यालय का नाम चौधरी चरण सिंह (Chaudhary Charan Singh) के नाम पर कर दिया।

    ये भी पढ़िए………………..

    Ration Card Renewal 2024: 48 लाख 80 हजार राशन कार्डधारियों ने किया नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन

    Post Views: 441
    Chaudhary Charan Singh
    Previous ArticleRation Card Renewal 2024: 48 लाख 80 हजार राशन कार्डधारियों ने किया नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन
    Next Article Pakistan News: इमरान खान को नौ मई के दंगों से संबंधित 12 केस, शाह महमूद कुरैशी को 13 केस में जमानत
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    290 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी में ED का शिकंजा, 11 ठिकानों पर छापा; आखिर कहां गया बैंक का पैसा?

    September 3, 2026

    नेपाल में बाढ़ के बाद मलबे में दबा सबसे बड़ा राज… 4 हजार लोग लापता, 161 शवों की पहचान नहीं

    September 3, 2026

    नेपाल की नदियां बनीं मौत का रास्ता, त्रिशूली-नारायणी से मिले 321 शव… 280 का DNA टेस्ट शुरू

    September 1, 2026

    नेपाल में बाढ़ के बाद नई आफत, सड़ने लगे इंसानों और पशुओं के शव… महामारी का खतरा बढ़ा

    August 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026

    ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील

    September 14, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.